✕

होम / बिजनेस / भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन GCCs में 15% गिरावट, विशेष तकनीकी कौशल की मांग मजबूत: रिपोर्ट

भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन GCCs में 15% गिरावट, विशेष तकनीकी कौशल की मांग मजबूत: रिपोर्ट

भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर बनी सरकारी प्रतिबद्धता और मजबूत इंजीनियरिंग पूल भविष्य में इस क्षेत्र को और गति देने की तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख टैलेंट सॉल्यूशंस कंपनी कैरिनेट (Careernet) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 'सेमीकंडक्टर डिजाइन GCCs में टैलेंट डिमांड एनालिसिस (FY 2024-25)' जारी की है. इस रिपोर्ट में भारत के टॉप 50 डिजाइन-केंद्रित सेमीकंडक्टर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) में नौकरी की मौजूदा स्थिति और टैलेंट की मांग का विस्तृत विश्लेषण किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के पहले और अंतिम तिमाही के बीच खुले पदों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो साल भर की भर्ती गति में ठहराव को दर्शाता है. मई 2024 में 3,760 ओपन पोजिशन के साथ नौकरी की मांग चरम पर थी, जो जनवरी 2025 तक घटकर 3,040 हो गई और मार्च 2025 में 3,181 पर बंद हुई.

गिरावट के बावजूद विशिष्ट कौशलों की मांग 
रिपोर्ट बताती है कि VLSI, एम्बेडेड सिस्टम्स, और RF/एनालॉग डिजाइन जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में कौशल की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. मध्यम आकार के GCCs ने भर्ती में अधिक लचीलापन और तेजी दिखाई है.

विभिन्न तिमाहियों में भर्ती प्रवृत्तियों में बदलाव 

1. Q1 की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मई में हल्की रिकवरी (+3%) हुई
2.  Q2 में सबसे बड़ी गिरावट अगस्त (-10%) में देखी गई
3.  Q3 में स्थिति स्थिर हुई, दिसंबर में +6% की रिकवरी रही
4.  Q4 में जनवरी में तेज गिरावट (-9%) के बाद फरवरी में सुधार (+6%) और मार्च में हल्की गिरावट (-1%) रही

3,000 से अधिक पेशेवरों की मासिक मांग
डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास (R\&D), और मैन्युफैक्चरिंग भूमिकाओं में मासिक औसत मांग 3,000 से अधिक रही है.

उच्च मांग वाले कौशल

1. फिजिकल डिजाइन
2. डिजाइन फॉर टेस्टेबिलिटी (DFT)
3. एम्बेडेड सिस्टम्स डेवलपमेंट
4. फ्रंट-एंड और बैक-एंड VLSI डिजाइन और वेरिफिकेशन
5. RF, मिक्स्ड-सिग्नल और एनालॉग डिजाइन
6. EDA टूल्स, सेमीकंडक्टर प्रोसेस इंजीनियरिंग, यील्ड एनालिसिस, डेटा इंजीनियरिंग और एम्बेडेड सिस्टम्स के लिए साइबर सुरक्षा

AI और ML के चिप डिजाइन में बढ़ते एकीकरण के चलते ये कौशल विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गए हैं. भारत की मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता और सरकारी योजनाएं जैसे ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ इस मांग को और गति दे रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक डिजाइन GCCs की संख्या में 30% की वृद्धि का अनुमान है.

Careernet की चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO),नीलाभ शुक्ला ने कहा भारत की सेमीकंडक्टर महत्वाकांक्षा अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित पहल बन चुकी है. ₹76,000 करोड़ की 'सेमीकॉन इंडिया' योजना, 'चिप्स टू स्टार्टअप', 'स्मार्ट लैब्स' और AICTE की नई VLSI पाठ्यक्रम जैसे कदम देश को सेवा-आधारित अर्थव्यवस्था से उत्पाद और R\&D केंद्रित सेमीकंडक्टर शक्ति बनने की दिशा में ले जा रहे हैं."

मध्यम आकार की कंपनियां बनीं नई मांग की धुरी
रिपोर्ट के अनुसार, मध्यम आकार की कंपनियां सबसे अधिक लचीली और मांग बढ़ाने वाली शक्ति बनकर उभरी हैं. छोटे संगठन जहां उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील रहे, वहीं बड़े संगठन वैश्विक बाजार चक्रों के अनुरूप चले. Q4 में जहां स्टार्टअप्स और छोटे संगठन आशावादी रुख से पीछे हटे, वहीं मध्यम और बड़े संगठनों में Q3 और Q4 के दौरान नई मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई.

भले ही FY 2024-25 में ओवरऑल हायरिंग में गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन विशिष्ट तकनीकी कौशलों की मांग में मजबूती बनी रही है. भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर बनी सरकारी प्रतिबद्धता और मजबूत इंजीनियरिंग पूल भविष्य में इस क्षेत्र को और गति देने की तैयारी में है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago