✕

होम / बिजनेस / Credit Card बिल पेमेंट के लिए 15 बैंकों ने एक्टिव किया BBP सिस्टम, ये रही बैंकों की लिस्ट

Credit Card बिल पेमेंट के लिए 15 बैंकों ने एक्टिव किया BBP सिस्टम, ये रही बैंकों की लिस्ट

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित 15 प्रमुख बैंकों ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम्स (BBPS) को एक्टिव कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. अब उनके लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करना अधिक सुविधाजनक हो गया है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से प्रोसेस करने के निर्देश दिए थे. अभी भी कुछ बैंकों ने बीबीपीएस को एक्टिवेट नहीं किया है, लेकिन देश के 15 प्रमुख बैंकों ने ये सुविधा एक्टिव कर ली है. तो आइए जानते हैं क्या है बीबीपीएस और कौन-कौन से बैंक इससे जुड़ चुके हैं?

क्या है भारत बिल पेमेंट सिस्टम?
आपको बता दें, भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट सर्विस देता है. यह बिल पेमेंट के लिए एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है. इस सिस्टम को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) मैनेज करता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड पेमेंट बीबीपीएस के माध्यम से प्रोसेस करने के निर्देश दिए थे.

बीबीपीएस से बिल भुगतान के फायदे
बीबीपीएस से बिलों के भुगतान में सहजता आती है. ये बिलर्स, भुगतान सेवा प्रदाताओं और ग्राहकों को जोड़ता है. आप भुगतान शुरू करते हैं, जानकारी बीबीपीएस केंद्रीय इकाई, फिर संबंधित प्रदाता, फिर बिलर को जाती है, जो आपके खाते को अपडेट करता है और पुष्टि भेजता है. ये बिल भुगतान की गति और सुरक्षा में सुधार, वन-स्टॉप एक्सेस, भुगतान के कई माध्यम और एसएमएस या रसीद के माध्यम से भुगतान की तत्काल पुष्टि प्रदान करता है. इसके अलावा लेन-देन का समय पर निपटान और प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र प्रदान करता है. 

बीबीपीएस पर 15 बैंकों के क्रेडिट कार्ड हैं लाइव
जानकारी के अनुसार अभी तक 15 बैंकों ने बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिवेट किया है. इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कॉर्डस, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड, इंडसइंड बैंक आदि शामिल हैं. कुल 34 बैंकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति है. इसका मतलब 19 बैंकों ने अब भी इसे एक्टिव नहीं किया है.  ये है बीबीपीएस पर लाइव 15 बैंकों की लिस्ट- 
1. आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Card)
2. एयू बैंक क्रेडिट कार्ड (AU Bank Credit Card)
3. बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड (BoB Credit Card)
4. कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड (Canara Bank Credit Card)
5. फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड (Federal Bank Credit Card)
 
इसे भी पढ़ें- RBI ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को किया लागू, कर्जदारों को मिली राहत

6. एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card)
7. आईडीबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (IDBI Bank Credit Card)
8. आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (IDFC Bank Credit Card)
9. इंडियन बैंक क्रेडिट कार्ड (Indian Bank Credit Card)
10. इंडसइंड बैंक बैंक क्रेडिट कार्ड (IndusInd Credit Card)
11. कोटक महिंद्र बैंक क्रेडिट कार्ड (Kotak Mahindra Bank Credit Card)
12. पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड (PNB Credit Card)
13. सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक क्रेडिट कार्ड (Saraswat Co-Operative Bank Credit Card)
14. भारतीय स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड (SBI Card Credit Card)
15. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड (Union Bank of India Credit Card)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

13 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा