✕

होम / बिजनेस / SpiceJet की बेड़े में शामिल होंगे 10 नए विमान, शेयर भी भरने लगे उड़ान! 

SpiceJet की बेड़े में शामिल होंगे 10 नए विमान, शेयर भी भरने लगे उड़ान! 

SpiceJet के बेड़े में नए विमानों के आने की सूचना के बाद से इसके शेयरों में भी जबरदस्त तेजी आई है. बुधवार को खबर लिखे जाने तक शेयर में 6 प्रतिशत से अधिक तेजी दिखी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

संकट से घिरी एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, सुस्त शेयर बाजार में भी स्पाइसजेट के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी ने घोषणा की कि वह अपने फ्लीट और ऑपरेशन परिचालन को मजबूत करने के लिए नवंबर अंत तक 10 नए विमान जोड़ेगी. इस खबर के बाद से ही कंपनी के शेयर ने भी उड़ान भरनी शुरू कर दी है. तो चलिए जानते हैं क्या है बाजार में इसके शेयर का हाल?

शेयरों ने भरी इतनी उड़ान
बता दें, सुस्त शेयर बाजार में भी स्पाइसजेट के शेयर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां कई शेयरों ने अपने निवेशकों को निराश कर दिया है. वहीं स्पाइसजेट के शेयर उड़ान भरकर अपने निवेशकों को खुश कर रहे हैं. बुधवार को खबर लिखे जाने तक इसके शेयर बीएसई पर 6.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.95 रुपये पर कारोबार करते दिखे. 

नवंबर तक स्पाइसजेट में बेड़े में आ जाएंगे नए विमान
कंपनी ने एक्सचेंजेज को दी गई फाइलिंग में कहा कि स्पाइसजेट नवंबर के अंत तक अपने बेड़े का काफी विस्तार करने जा रही है. इसके तहत 10 विमान शामिल किए जाएंगे, जो एयरलाइंस के ग्रोथ प्लान की राह में उठाया गया प्रमुख कदम है. कंपनी ने कहा कि इन 10 विमानों में से 7 विमान लीज पर लाए जाएंगे, जबकि 3 ग्राउंडेड विमानों को फिर से सेवा में लाया जा रहा है. 15 नवंबर तक सभी 7 विमानों के उसके बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है. लीज पर लिए गए 2 विमान पहले ही भारत आ चुके हैं. 

कंपनी इन निवेशकों से जुटाया फंड
वित्तीय संकट से जूझ रही स्पाइजसेट ने हाल ही में क्यूआईपी (Qualified Institutional Placemen) के जरिए 3000 करोड़ रुपये जुटाये हैं, जिससे एयरलाइंस को बड़ी राहत मिली है.  इससे कंपनी अब बेहतर सेवाएं और रूट नेटवर्क का विस्तार करने की स्थिति में है. कंपनी के निवेशकों में गोल्डमैन सेश, मॉर्गन स्टेनली एशिया, टाटा म्यूचुअल फंड और डिस्कवरी ग्लोबल ऑपर्चुनिटी लिमिटेड जैसे प्रमुख निवेशक शामिल हैं.  

यहां निवेश होगा 736 करोड़ रुपये का फंड 
क्यूआईपी के अलावा भी स्पाइजेट 736 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल करने वाली है. कंपनी ने बताया कि इस पूंजी से स्पाइजेट के मौजूदा एयरक्रॉफ्ट को ग्राउंडिंग से रोकने में मदद मिलेगी, नए विमान खरीदे जा सकेंगे, टेक्नोलॉजी में निवेश किया जा सकेगा और नए मार्केट्स तक विस्तार करने में मदद मिलेगी. एयरलाइंस का लक्ष्य अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित करने के साथ ही कनेक्टिविटी में सुधार और ट्रैवल ऑप्शंस के वाइडर रेंज के जरिए पैसेंजर्स को बेनेफिट पहुंचाना है.  

इसे भी पढ़ें-RBI ने UPI Lite से पेमेंट की लिमिट बढ़ाई, जानिए अब कितनी कर सकते हैं पेमेंट?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

14 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago

बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago