✕

होम / ऑटोमोबाइल / Conclave: बेहतर भविष्य के लिए EV जरूरी और EV के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर 

Conclave: बेहतर भविष्य के लिए EV जरूरी और EV के लिए बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर 

आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है, लेकिन इस राह में कई चुनौतियां भी हैं. इस संबंध में दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में चर्चा हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, उससे जुड़ी चुनौतियों और अवसरों पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में चर्चा हुई. पैन IIT एलुमिनाई और एलुमिनाई एसोसिएशन ऑफ IIT - BHU द्वारा इसका आयोजन किया गया. 'द फ्यूचर सीरीज, EV इकोसिस्टम कॉन्क्लेव' नामक इस कार्यक्रम के दौरान पूरे ई-मोबिलिटी इकोसिस्टम के विशेषज्ञ, शिक्षाविद और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटे और ईवीएस की प्रासंगिकता, इनोवेशन, एडॉप्शन और ऑटो सेक्टर की चुनौतियों पर चर्चा की.

क्या है उद्देश्य?
इस आयोजन में ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA), IIT दिल्ली एलुमिनाई एसोसिएशन, PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स और NASSCOM सेंटर ऑफ एक्सीलेंस - IoT और AI ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कॉन्क्लेव का उद्देश्य तेजी से बदलते ईवी इकोसिस्टम की गतिशीलता को व्यापक रूप से समझना और यह पता लगाना है कि कैसे EV कार्बन उत्सर्जन को कम करने एयर क्वालिटी में सुधार करने के सबसे आशाजनक मार्गों में से एक बन सकता है.  

देश के सामने बड़ा टास्क
एलुमिनाई एसोसिएशन ऑफ IIT - BHU, बनारस के अध्यक्ष संजीव निकोरे ने कहा, 'भारत ई-मोबिलिटी शिफ्ट में भारी निवेश कर रहा है. Internal Combustion Engine (ICE) वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों में शिफ्ट होने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ, भारत के सामने एक बहुत ही बड़ा टास्क है. भारतीय मोटर वाहन क्षेत्र तेजी से मजबूत बदलाव के दौर से गुजर रहा है - जीवाश्म ईंधन पर न्यूनतम निर्भरता के साथ देश को हरित भविष्य की ओर ले जाने के लिए'. उन्होंने आगे कहा कि कॉन्क्लेव इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली माइंडस को एक साथ लाती है, जो अपनी अंतर्दृष्टि और सफलताओं को साझा करेंगे और स्थायी भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे.

कैसे कम करें लागत?
अगस्त 2022 तक भारतीय सड़कों पर कुल 13,92,265 EV हैं और 2030 तक, इसके 45-50 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है. EV कारों में बैटरी सबसे महत्वपूर्ण कॉम्पोनेन्ट होता है और इसकी बढ़ती लागत से EV गाड़ियों की कीमत भी बढ़ेगी. इस बारे में कॉन्क्लेव में मौजूद पैनलिस्ट ने कहा कि भारत में लिथियम-आयन बैटरी विकसित करने के लिए कच्चे माल का आयात करना ईवी की उच्च लागत के सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है. इसलिए, बैटरी में इनोवेशन लाना आवश्यक है, जैसे कि लिथियम-आयन बैटरी को रिसाइकिल करना और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मटेरियल एक्सट्रेक्ट करना, जिससे आगे चलकर ईवी की लागत को कम करने में मदद मिल सकती है.

चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर जरूरी
ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी सेंटर (सीएआरटी) के Dr B K Panigrahi ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए EV महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी राह में कई चुनौतियां भी हैं. विशेष रूप से ईवी की हाई कॉस्ट और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की धीमी गति चिंता का विषय है. इसके अलावा, अपर्याप्त सर्विस स्टेशन, स्किल्ड मैनपावर की कमी आदि भी बड़ी चुनौती है. कॉन्क्लेव में मौजूद बाकी पैनलिस्ट ने भी माना कि EV के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित करने की जरूरत है. पर्याप्त बैटरी चार्जिंग बनाने जाने चाहिए, तभी लोगों का रुझान EV की तरफ ज्यादा होगा. 

इन पर देना होगा ध्यान
पैन IIT एलुमिनाई के प्रेसिडेंट देबाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि वाहनों के लिए पारंपरिक ईंधन की जगह EV का इस्तेमाल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन हमें इसकी राह में आने वाली चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों में भी तेजी लानी होगी. बैटरी टेक्नोलॉजी, रेंज, अफोर्डेबिलिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान देना आवश्यक है. इसके अलावा, EV वाहनों की मेंटनेंस और रिपेयर को भी आसान बनाना होगा. Transport South Asia, The World Bank के प्रैक्टिस मैनेजर homik Raj Mehndiratta और NASSCOM सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सीईओ Sanjeev Malhotra ने भी माना कि बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देना होगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

2 days ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

4 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

22 minutes ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

4 hours ago