✕

होम / अप्वाइंटमेंट / विवेक तिवारी और अभिषेक सिंह बने दृष्टि ग्रुप बोर्ड के नए सदस्य, संगठन की दीर्घकालिक रणनीति को मिलेगा फायदा

विवेक तिवारी और अभिषेक सिंह बने दृष्टि ग्रुप बोर्ड के नए सदस्य, संगठन की दीर्घकालिक रणनीति को मिलेगा फायदा

दृष्टि ग्रुप ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का विस्तार कर संगठन की दीर्घकालिक सोच और मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस को सुदृढ़ किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

दृष्टि ग्रुप ने अपने कॉर्पोरेट गवर्नेंस और रणनीतिक नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का विस्तार करने की घोषणा की है. इस क्रम में संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विवेक तिवारी और उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Deputy CEO) अभिषेक सिंह को बोर्ड में शामिल किया गया है. दोनों वरिष्ठ नेताओं ने दृष्टि ग्रुप के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर औपचारिक रूप से बोर्ड सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है.

इस विस्तार के साथ अब दृष्टि ग्रुप के बोर्ड की कुल सदस्य संख्या चार हो गई है. यह कदम संगठन की दीर्घकालिक सोच और मजबूत संस्थागत गवर्नेंस व्यवस्था को स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. विवेक तिवारी और अभिषेक सिंह की बोर्ड में भागीदारी से रणनीतिक स्पष्टता बढ़ने, संचालन में निरंतरता सुनिश्चित होने और संगठन स्तर पर तेज एवं प्रभावी निर्णय लेने में मदद मिलने की उम्मीद है.

दृष्टि ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने इस अवसर पर कहा, “बोर्ड का यह विस्तार सुदृढ़ गवर्नेंस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और उस नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक है, जिसने दृष्टि की असाधारण यात्रा को दिशा दी है. विवेक तिवारी और अभिषेक सिंह ने संगठन की रणनीतिक दिशा और संचालन अनुशासन को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. बोर्ड में उनकी उपस्थिति हमारे सामूहिक निर्णयों और दीर्घकालिक दृष्टि को और मजबूत करेगी.”

अपने 27वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, दृष्टि ग्रुप एक पेशेवर रूप से संचालित, भविष्य के लिए तैयार संस्थान के रूप में निरंतर विकसित हो रहा है. संगठन का फोकस परिचालन उत्कृष्टता, संगठनात्मक लचीलापन और दीर्घकालिक सतत विकास पर बना हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

2 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

1 minute ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

3 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

2 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

17 hours ago