होम / अप्वाइंटमेंट / आयुष मंत्रालय के तहत सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी

आयुष मंत्रालय के तहत सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी

इससे पहले सिद्धार्थ झा लगभग साढ़े तीन वर्षों तक आयुष मंत्रालय के तहत दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (Ayurvedic AIIMS) में पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

वरिष्ठ पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ झा ने आयुष मंत्रालय के तहत गुजरात के जामनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA) में नई जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने यहां कमीशंड प्रोग्राम के प्रोडक्शन हेड के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है.

‘आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क’ शुरू करने की तैयारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान जल्द ही ‘आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क’ नाम से एक सैटेलाइट चैनल शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इस चैनल के माध्यम से आयुष से जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा और आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई जाएगी.

आयुष क्षेत्र में पहले भी निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

इससे पहले सिद्धार्थ झा लगभग साढ़े तीन वर्षों तक आयुष मंत्रालय के तहत दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (Ayurvedic AIIMS) में पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे. इस दौरान उन्होंने संस्थान की संचार और जनसंपर्क गतिविधियों को संभाला.

मीडिया संस्थानों में लंबा अनुभव

सिद्धार्थ झा को मीडिया और संचार क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उन्होंने आकाशवाणी, दूरदर्शन न्यूज़, लोकसभा टीवी और संसद टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. मीडिया और संचार क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि ITRA जामनगर में उनकी नई भूमिका आयुष से जुड़े संचार और प्रसारण प्रयासों को नई दिशा दे सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tenon Group के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त हुए संजय बावेजा

कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति उसकी तकनीक-आधारित विकास रणनीति को नई गति देगी और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

2 days ago

एंजेल वन ने कृति शर्मा को बनाया हेड ऑफ डेटा प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती

कंपनी ने कहा कि कृति शर्मा की नियुक्ति से डेटा गवर्नेंस, प्राइवेसी और नियामकीय अनुपालन (कंप्लायंस) से जुड़ी उसकी क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी.

4 days ago

Gillette इंडिया ने पूर्व वॉलमार्ट इंडिया प्रमुख कृष्णमूर्ति अय्यर को बनाया स्वतंत्र निदेशक

वॉलमार्ट इंडिया में अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कृष्णमूर्ति अय्यर ने भारत में वॉलमार्ट के ऑफलाइन और डिजिटल कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

28-May-2026

द एक्सेस ग्रुप ने शशिकांत शिंपी को भारत में हॉस्पिटैलिटी डिवीजन का MD नियुक्त किया

शशिकांत शिंपी मई 2026 में कंपनी से जुड़े हैं और अब भारत में STAAH प्लेटफॉर्म के विस्तार की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो द एक्सेस ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है.

20-May-2026

AI-First रणनीति को मिलेगी नई रफ्तार, Mastek ने अमित गजवानी को बनाया COO

अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के ऑपरेशंस संभालने का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है. Mastek से जुड़ने से पहले वह LTM Limited में यूरोप, यूके और नॉर्डिक्स बिजनेस के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे.

19-May-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago