होम / अप्वाइंटमेंट / केंद्र सरकार ने पूर्व आंतरिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ को बनाया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त

केंद्र सरकार ने पूर्व आंतरिक सुरक्षा अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ को बनाया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त

आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक अनुभव से लैस वशिष्ठ की मौजूदगी से केंद्रीय सतर्कता आयोग की कार्यक्षमता और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी प्रवीण वशिष्ठ को केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ ही भ्रष्टाचार रोधी शीर्ष संस्था CVC एक बार फिर अपने पूर्ण तीन-सदस्यीय स्वरूप में आ गई है. प्रवीण वशिष्ठ 1991 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी रहे हैं और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है.

उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मंजूरी दी. सूत्रों के मुताबिक, इसी बैठक में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के लिए नए मुख्य सूचना आयुक्त और आठ सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों को भी स्वीकृति दी गई थी. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सूचना आयोग से जुड़ी नियुक्तियों की घोषणा के चलते सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति पर अपेक्षाकृत कम ध्यान गया.

प्रवीण वशिष्ठ इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय में वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) प्रभाग के संयुक्त सचिव और बाद में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं. इस भूमिका में उन्होंने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में बड़े सुरक्षा अभियानों की योजना बनाने के साथ-साथ वहां विकास कार्यक्रमों और केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी की थी. इन प्रयासों का उद्देश्य उग्रवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों में स्थिरता और विकास सुनिश्चित करना था.

वर्ष 2024 में उन्हें गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) के पद पर पदोन्नत किया गया था. यह पद देश की घरेलू सुरक्षा नीति की निगरानी करने वाले सबसे वरिष्ठ पदों में से एक माना जाता है.

केंद्रीय सतर्कता आयोग केंद्र सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सतर्कता प्रशासन की निगरानी करने वाली सर्वोच्च संस्था है. प्रवीण वशिष्ठ की नियुक्ति से आयोग को एक अनुभवी और आंतरिक सुरक्षा की गहरी समझ रखने वाला अधिकारी मिला है. जिससे सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक तंत्र को और मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago