होम / अप्वाइंटमेंट / Schneider Electric ने भावना वर्मा को ग्रेटर इंडिया का VP स्ट्रैटेजी और M&A नियुक्त किया

Schneider Electric ने भावना वर्मा को ग्रेटर इंडिया का VP स्ट्रैटेजी और M&A नियुक्त किया

Schneider Electric में भावना वर्मा की नियुक्ति ग्रेटर इंडिया जोन के लिए रणनीतिक और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

ऊर्जा प्रबंधन और ऑटोमेशन तकनीक की वैश्विक अग्रणी कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) ने भावना वर्मा को ग्रेटर इंडिया जोन के लिए वाइस प्रेजिडेंट स्ट्रेटेजी और M&A नियुक्त करने की घोषणा की है. वह दामिनी चौधरी का स्थान लेंगी, जो हाल ही में वाइस प्रेसिडेंट – सर्विसेज की नई भूमिका में गई हैं.

कंपनी में दूसरी पारी शुरू करेंगी भावना वर्मा

यह भावना वर्मा की श्नाइडर इलेक्ट्रिक में दूसरी पारी है. इससे पहले वह एक्सपोर्ट्स डायरेक्टर M&A इंटीग्रेशन ऑफिस के पद पर कार्यरत थीं और उन्होंने स्ट्रेटेजी और सेल्स एक्सीलेंस से जुड़े प्रमुख पदों पर भी काम किया है.

नेतृत्व की सराहना: “कंपनी के विकास में नई ऊर्जा लाएंगी

ग्रेटर इंडिया ज़ोन के ज़ोन प्रेसिडेंट एवं श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के एमडी और सीईओ, दीपक शर्मा ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा “हम भावना को श्नाइडर इलेक्ट्रिक परिवार में वापसी पर बेहद खुशी के साथ स्वागत करते हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत है गहन समस्या-समाधान क्षमता और रणनीति को बड़े स्तर पर सफल निष्पादन में बदलने की योग्यता. बेहतर बिज़नेस समझ और गहरे सेक्टर नॉलेज के साथ वह भारत में विकास के नए आयाम स्थापित करने और ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.”

श्नाइडर इलेक्ट्रिक में लौटना घर वापसी जैसा”: भावना वर्मा

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए भावना वर्मा ने कहा “श्नाइडर इलेक्ट्रिक में वापसी वास्तव में घर लौटने जैसा अनुभव है. यह भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है. भारत हमारी वैश्विक रणनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और मैं कंपनी की वृद्धि को गति देने के लिए उत्साहित हूं. मेरा फोकस सॉफ्टवेयर-आधारित वैल्यू क्रिएशन को तेज़ करना, सेल्स एक्सीलेंस को मजबूत बनाना और हमारी सामुदायिक पहलों को अधिक प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बनाना होगा.”

इन क्षेत्रों की कमान संभालेंगी वर्मा

नई भूमिका में भावना वर्मा ग्रेटर इंडिया ज़ोन के लिए निम्न क्षेत्रों का नेतृत्व करेंगी:

1. कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी
2. सॉफ्टवेयर स्ट्रेटेजी
3. सेल्स एक्सीलेंस
4. CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व)

वह जोन के मिड-टू-लॉन्ग टर्म रोडमैप को तैयार करने और उसके क्रियान्वयन का नेतृत्व करेंगी.

17 वर्षों से अधिक अनुभव, कई वैश्विक कंपनियों में नेतृत्व भूमिकाएं

17 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, वर्मा मैनेजमेंट कंसल्टिंग, कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी, M&A और मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखती हैं. उन्होंने Cargill, Honeywell, EY और Schneider Electric में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाओं में काम किया है. Cargill में अपनी हालिया भूमिका के दौरान वह **फूड सॉल्यूशंस** बिज़नेस के लिए रणनीति, कैटेगरी मार्केटिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट का नेतृत्व कर रही थीं.

कंपनी की उत्तराधिकार योजना और नेतृत्व को और मजबूत करेगी यह नियुक्ति

श्नाइडर इलेक्ट्रिक का कहना है कि यह नियुक्ति ग्रेटर इंडिया ज़ोन में नेतृत्व की गहराई और सुचारू उत्तराधिकार योजना को मजबूत करती है. इससे कंपनी के अगले विकास चरण में भारत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

14 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 week ago


बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

11 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

11 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

14 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

12 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

14 hours ago