होम / अप्वाइंटमेंट / सैमसंग ऐड्स इंडिया ने निशित कंचन को जनरल मैनेजर और हेड ऑफ रेवेन्यू पद पर पदोन्नत किया

सैमसंग ऐड्स इंडिया ने निशित कंचन को जनरल मैनेजर और हेड ऑफ रेवेन्यू पद पर पदोन्नत किया

इससे पहले कंचन सैमसंग ऐड्स इंडियासेल्स हेड इंडिया के रूप में कार्यरत थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

सैमसंग ऐड्स इंडिया ने निशित कंचन को जनरल मैनेजर और हेड ऑफ रेवेन्यू – इंडिया के पद पर पदोन्नत किया है. इस नियुक्ति की जानकारी कंचन ने लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से साझा की.

कंचन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आभारी हूं, उत्साहित हूं और सैमसंग ऐड्स में अगले अध्याय का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं. चार साल पहले मैंने सैमसंग ऐड्स के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी. आज मैं गर्व और विनम्रता के साथ साझा कर रहा हूं कि मैं जनरल मैनेजर और हेड ऑफ रेवेन्यू – इंडिया की नई जिम्मेदारी संभाल रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार वर्षों पर नजर डालूं तो यह केवल करियर का एक पड़ाव नहीं रहा, बल्कि एक क्रांति को सामने से देखने का अवसर रहा है. हमने केवल CTV (कनेक्टेड टीवी) इंडस्ट्री में प्रवेश नहीं किया, बल्कि उसे परिभाषित करने में भी योगदान दिया. ऐसे दौर में जब लिविंग रूम को फिर से खोजा गया है, सैमसंग ऐड्स ने अग्रणी भूमिका निभाई है और यह तय किया है कि ब्रांड्स आधुनिक, डेटा-आधारित दर्शकों से कैसे जुड़ते हैं. यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी परिवर्तनकारी रही है. इस दौरान e4m 40 अंडर 40 रेवेन्यू लीडर (2026) और एजेंसी रिपोर्टर 30 अंडर 30 (2024) के रूप में पहचान मिलना हमारे काम की विनम्र स्वीकृति है, जो ऐडटेक इकोसिस्टम में बदलाव लाने की दिशा में किया जा रहा है.”

निशित कंचन इससे पहले सैमसंग ऐड्स इंडिया में सेल्स हेड इंडिया के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने जनवरी 2022 में चीफ मैनेजर के रूप में सैमसंग ऐड्स से जुड़ाव किया था. सैमसंग ऐड्स से पहले कंचन टाइम्स इंटरनेट, जिगव्हील्स और बिजनेस स्टैंडर्ड जैसे संगठनों के साथ काम कर चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago