होम / अप्वाइंटमेंट / केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी केपी (KP) ग्रुप ने अपने नेतृत्व को मजबूत करते हुए प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है. इसके साथ ही उन्हें समूह की तीन सूचीबद्ध कंपनियों- KPI Green Energy Limited, KP Energy Limited और KP Green Engineering Limited के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है. कंपनी का मानना है कि प्रो. माहेश्वरी का अनुभव ग्रुप की भविष्य की विकास रणनीति और कॉर्पोरेट गवर्नेंस को नई मजबूती देगा.

करीब 40 वर्षों का है व्यापक अनुभव

प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी के पास शिक्षा, सार्वजनिक क्षेत्र के नेतृत्व और उद्योग जगत में लगभग चार दशकों का अनुभव है. उन्होंने ऊर्जा, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग समेत कई क्षेत्रों की संस्थाओं को रणनीतिक सलाह दी है. विशेष रूप से बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनका कार्यक्षेत्र रणनीतिक परिवर्तन, नेतृत्व विकास, संगठनात्मक पुनर्गठन, मानव संसाधन विकास, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और बिजनेस टर्नअराउंड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा है.

IIT दिल्ली और IIM अहमदाबाद से की पढ़ाई

प्रो. माहेश्वरी आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद में मानव संसाधन प्रबंधन और रणनीति के प्रोफेसर के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं. इसके अलावा वे संस्थान में डीन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. आईआईएम अहमदाबाद से पहले वे नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे और आईआईएम लखनऊ में भी फैकल्टी सदस्य रह चुके हैं.

कई प्रतिष्ठित संस्थानों के बोर्ड में निभा चुके हैं भूमिका

प्रो. माहेश्वरी यूको बैंक, आंध्रा बैंक और NTPC स्कूल ऑफ बिजनेस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्ष 2009 से 2013 के बीच उन्होंने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय में मंत्री के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया. उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे की ओर से गोल्ड मेडल फॉर एक्सीलेंस इन सर्विस सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं.

केपी ग्रुप को मिलेगा रणनीतिक नेतृत्व का लाभ

केपी ग्रुप का कहना है कि प्रो. माहेश्वरी के बोर्ड में शामिल होने से कंपनी को अकादमिक विशेषज्ञता, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, संगठनात्मक पुनर्गठन और बोर्ड स्तर के नेतृत्व का व्यापक अनुभव मिलेगा. ऐसे समय में जब कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है, उनका मार्गदर्शन भविष्य की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

क्या बोले चेयरमैन डॉ. फारुक पटेल

केपी ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. फारुक पटेल ने कहा कि प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी का समूह में स्वागत करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से वे उनके साथ व्यक्तिगत रूप से काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने उनकी दूरदृष्टि, अनुभव और मजबूत संस्थान बनाने की क्षमता को करीब से देखा है.

डॉ. पटेल के अनुसार, प्रो. माहेश्वरी का अकादमिक ज्ञान, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और बोर्ड स्तर का अनुभव कंपनी की निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत बनाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से केपी ग्रुप बेहतर सिस्टम, प्रभावी निर्णय लेने की क्षमता और दीर्घकालिक विकास के लिए मजबूत नेतृत्व संस्कृति विकसित कर सकेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

2 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

3 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

4 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

7 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

5 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

5 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

10 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

9 hours ago