होम / अप्वाइंटमेंट / ICAI के नए अध्यक्ष बने प्रसन्न कुमार डी

ICAI के नए अध्यक्ष बने प्रसन्न कुमार डी

Institute of Chartered Accountants of India के नए अध्यक्ष के रूप में प्रसन्ना कुमार डी का कार्यकाल ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब अकाउंटिंग पेशा तेजी से बदलते वैश्विक और तकनीकी माहौल का सामना कर रहा है. उनके नेतृत्व में संस्थान की विश्वसनीयता, वैश्विक पहचान और भविष्य की दिशा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारत के अकाउंटिंग पेशे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तहत प्रसन्न कुमार डी आईसीएआई (Institute of Chartered Accountants of India) के 74वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उनका कार्यकाल 2026-27 के लिए होगा, जिसमें गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लोबल पोजिशनिंग पर खास फोकस रहने की उम्मीद है

चार दशकों का अनुभव, नई सोच के साथ नेतृत्व

चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में 1984 में क्वालिफाई करने वाले प्रसन्न कुमार डी के पास चार दशकों से अधिक का अनुभव है. उनका करियर छात्र स्तर की पहल (SICASA) से शुरू होकर विशाखापत्तनम ब्रांच और साउदर्न इंडिया रीजनल काउंसिल (SIRC) के चेयरमैन तक पहुंचा है. उनकी नियुक्ति संस्थागत निरंतरता के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत नेतृत्व का संकेत देती है.

ICAI में अहम भूमिकाएं और योगदान

प्रसन्न कुमार डी Institute of Chartered Accountants of India की सेंट्रल काउंसिल में दो पूर्ण कार्यकाल पूरे कर चुके हैं और वर्तमान में 26वीं काउंसिल के सदस्य हैं. उन्होंने विभिन्न समितियों, गवर्नेंस फ्रेमवर्क और पॉलिसी पहल में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिससे भारत के वित्तीय और नियामक ढांचे को मजबूती मिली है.

वाइस प्रेसिडेंट रहते हुए सदस्य हितों पर जोर

2025-26 में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में उन्होंने मेंबर वेलफेयर को मजबूत करने में अहम योगदान दिया. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बेनेवोलेंट फंड में उल्लेखनीय वृद्धि और बेहतर पहुंच सुनिश्चित की गई. इसके अलावा, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, टैक्सेशन और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग से जुड़े कई सरकारी और नियामक पैनलों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है.

प्रमुख समितियों की जिम्मेदारी अब उनके पास

अध्यक्ष बनने के साथ ही वे एग्जीक्यूटिव, फाइनेंस, डिसिप्लिनरी और एग्जामिनेशन सहित सभी प्रमुख स्टैंडिंग कमेटियों की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही, वे अकाउंटिंग रिसर्च फांउडेंशन और XBRL India जैसे संस्थानों की निगरानी भी करेंगे.

वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत मौजूदगी

प्रसन्न कुमार डी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं. वे International Federation of Accountants, South Asian Federation of Accountants, Pan African Federation of Accountants और ASEAN Federation of Accountants जैसे संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उनका लक्ष्य भारत को एक ग्लोबल अकाउंटिंग हब के रूप में स्थापित करना है.

भविष्य की प्राथमिकताएं क्या होंगी

उनके कार्यकाल में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एथिकल गवर्नेंस, सस्टेनेबिलिटी और ग्लोबल इंटीग्रेशन जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस रहने की संभावना है. पेशेवर उपलब्धियों के अलावा, प्रसन्ना कुमार डी युवाओं के विकास और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago