होम / अप्वाइंटमेंट / पार्थानिल घोष बने एचडीएफसी इर्गो के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ

पार्थानिल घोष बने एचडीएफसी इर्गो के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ

पार्थानिल घोष के नेतृत्व में एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस अगले विकास चरण में प्रवेश करेगा, कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और ग्राहक-केंद्रित पहलों को और मजबूत किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस (HDFC ERGO) कंपनी ने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में पार्थानिल घोष को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है. पार्थानिल घोष 16 अप्रैल, 2026 से इस पद को संभालेंगे, जो आई.आर.डी.ए.आई और अन्य अनुमोदनों के अधीन है. इस नए पद पर वे अनुज त्यागी का स्थान लेंगे.

तीन दशकों का अनुभव और कंपनी में योगदान

पार्थानिल घोष के पास फाइनेंशियल सर्विसेज और जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यवसायिक अनुभव है. उन्हें स्थानीय बाजार की गहरी समझ है और उन्होंने पूरी वैल्यू चेन में 16 वर्षों से अधिक समय तक जनरल इंश्योरेंस का अनुभव अर्जित किया है. घोष 2016 में एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस के मर्जर के बाद एचडीएफसी इर्गो में शामिल हुए थे और 1 मई, 2025 से एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कंपनी में कार्यरत हैं. उन्होंने कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी लीडरशिप में कंपनी की रिटेल फ्रैंचाइज़ी मजबूत हुई और कमर्शियल लाइंस, क्रॉप इंश्योरेंस, अंडरराइटिंग, री-इंश्योरेंस स्ट्रेटेजी, क्लेम मैनेजमेंट और आईटी एवं डिजिटल में क्षमताओं का विस्तार हुआ.

प्रमुख स्ट्रेटेजिक इंटीग्रेशन और मर्जर

घोष ने प्रमुख स्ट्रेटेजिक इंटीग्रेशन और कॉन्सोलिडेशन अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इसमें एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस और अपोलो म्युनिख हेल्थ इंश्योरेंस का सफल इंटीग्रेशन शामिल है, जिससे एचडीएफसी इर्गो में एक मजबूत और यूनिफ़ाइड ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म का निर्माण हुआ. उनके गहरे अनुभव ने कंपनी को भारत के अग्रणी प्राइवेट सेक्टर जनरल इंश्योरर के रूप में स्थापित करने में मदद की.

पिछले कुछ वर्षों में घोष ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने और इंश्योरेंस में पारदर्शिता लाने के अभियान में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने क्लेम अनुभव में सुधार, उत्पादों को सरल बनाने और ग्राहकों को बेहतर परिणाम देने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया. उनका लक्ष्य एक मजबूत, भविष्य-तैयार और डिजिटल रूप से सक्षम इंश्योरेंस संस्थान का निर्माण करना है.

बोर्ड और इंटरनेशनल फीडबैक

एचडीएफसी इर्गो के चेयरमैन ऑफ द बोर्ड, केकी एम. मिस्त्री ने कहा कि पार्थानिल घोष उद्योग की विस्तृत जानकारी रखते हैं और गहरी ऑपरेशनल समझ के साथ मजबूत स्ट्रेटेजिक लीडरशिप प्रदान करेंगे. उन्होंने पिछले वर्षों में कंपनी की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और बोर्ड को भरोसा है कि वे कंपनी को विकास के अगले चरण में ले जाएंगे. साथ ही अनुज त्यागी के योगदान के लिए बोर्ड ने उन्हें धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दी.

इर्गो इंटरनेशनल एजी के चेयरमैन और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, थियो कोकालस ने कहा कि भारत इर्गो के लिए एक महत्वपूर्ण विकास बाजार है. उन्हें विश्वास है कि घोष की लीडरशिप में कंपनी ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से टेक्निकल उत्कृष्टता हासिल करेगी और भविष्य के लिए तैयार रहेगी. उन्होंने अनुज त्यागी के बहुमूल्य योगदान के लिए भी आभार व्यक्त किया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago