होम / अप्वाइंटमेंट / पंकज जैन बने The Times Of India के डायरेक्टर-लीगल

पंकज जैन बने The Times of India के डायरेक्टर-लीगल

पंकज जैन की नियुक्ति The Times of India समूह के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है. उनके अनुभव और विशेषज्ञता से कंपनी के लीगल और गवर्नेंस ढांचे को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

मीडिया उद्योग से जुड़ी बड़ी नियुक्ति में पंकज जैन ने Bennett Coleman & Co. Ltd. (टाइम्स ऑफ इंडिया समूह) में डायरेक्टर -लीगल (Director-Legal) के रूप में जॉइन किया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई.

पंकज जैन कॉर्पोरेट लीगल लीडरशिप में 25 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं. उन्होंने फार्मा, इंश्योरेंस और प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे कई सेक्टर्स में काम किया है. वह लीगल स्ट्रेटजी बनाने, कॉरपोरेट गवर्नेंस मजबूत करने, जटिल मुकदमों को संभालने और रिस्क मैनेजमेंट के जरिए बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट करने में विशेषज्ञ माने जाते हैं.

AstraZeneca में निभाई अहम भूमिका

अपनी पिछली भूमिका में पंकज जैन AstraZeneca Pharma India Ltd. में हेड-लीगत थे. यहां उन्होंने पेटेंट स्ट्रेटजी तैयार करने, बड़े कानूनी मामलों को संभालने और बिजनेस ट्रांजैक्शंस जैसे पार्टनरशिप, लाइसेंसिंग और रेगुलेटरी मामलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इसके अलावा, उन्होंने Strides Arcolab Limited, Sistema Shyam Teleservices (MTS), HDFC Standard Life Insurance, Cholamandalam MS General Insurance और Bajaj Allianz General Insurance जैसी कंपनियों में भी नेतृत्व की भूमिकाएं निभाई हैं.

नई भूमिका में क्या होगी जिम्मेदारी

Bennett Coleman & Co. Ltd. में Director-Legal के तौर पर पंकज जैन कंपनी के लीगल फंक्शन का नेतृत्व करेंगे. वह टॉप मैनेजमेंट को स्ट्रेटेजिक लीगल सलाह देने, कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने और सभी बिजनेस ऑपरेशंस में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे. इसके अलावा, वह लिटिगेशन, कॉन्ट्रैक्ट्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और रेगुलेटरी मामलों की भी निगरानी करेंगे. कंपनी का लक्ष्य एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार लीगल सिस्टम बनाना है, जो ग्रोथ प्लान्स के अनुरूप हो.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago