होम / अप्वाइंटमेंट / मेदांता ने केदार आप्टे को मुख्य विपणन एवं ग्रोथ अधिकारी नियुक्त किया

मेदांता ने केदार आप्टे को मुख्य विपणन एवं ग्रोथ अधिकारी नियुक्त किया

केदार आप्टे की नियुक्ति के साथ मेदांता अब अपने ब्रांड, मरीज अनुभव और ग्रोथ रणनीति को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह कदम हेल्थकेयर सेक्टर में प्रतिस्पर्धा के बीच मेदांता की स्थिति को और मजबूत कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारत की प्रमुख हेल्थकेयर संस्था मेदांता ने अपने ब्रांड और ग्रोथ को मजबूत करने के उद्देश्य से केदार आप्टे को मुख्य विपणन एवं ग्रोथ अधिकारी (CMGO) के रूप में नियुक्त किया है. यह नियुक्ति कंपनी के नेतृत्व को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

ब्रांड और पेशेंट एक्सपीरियंस पर रहेगा फोकस

अपनी नई भूमिका में, केदार आप्टे का मुख्य फोकस मेदांता के ब्रांड को मजबूत करने के साथ-साथ मरीजों के पूरे अनुभव (end-to-end patient journey) को बेहतर बनाना होगा. उनका लक्ष्य इस प्रक्रिया को अधिक सहज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर टचपॉइंट पर मरीजों का विश्वास बढ़े.

लिंक्डइन पर साझा की खुशी

इस नियुक्ति की जानकारी केदार आप्टे ने लिंक्डइन पर साझा करते हुए कहा कि मेदांता की patient-centric care, संवेदनशीलता और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता उनसे गहराई से जुड़ती है. उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र में, जहां सहानुभूति और विश्वास सबसे अहम होते हैं, वहां ब्रांड और अनुभव की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

हेल्थकेयर में ‘कंज्यूमर-फर्स्ट’ अप्रोच लाने का लक्ष्य

उन्होंने यह भी बताया कि यह भूमिका उन्हें हेल्थकेयर सेक्टर में ‘consumer-first’ दृष्टिकोण लाने का अवसर देती है. इसके तहत वे कम्युनिकेशन, इनोवेशन और एक्सपीरियंस डिजाइन के जरिए क्वालिटी हेल्थकेयर को अधिक सुलभ बनाने पर काम करेंगे.

पहले इन कंपनियों में निभा चुके हैं अहम भूमिका

केदार आप्टे इससे पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के हेड के रूप में लगभग तीन साल तक कार्य कर चुके हैं. इससे पहले वे जियो-बीपी में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं.

उन्होंने करीब नौ साल तक कैस्ट्रोल के साथ काम किया, जहां उन्होंने ब्रांड और मार्केटिंग रणनीति में गहरी विशेषज्ञता हासिल की.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने दिसंबर 2001 में हिंदुस्तान यूनिलीवर से की, जहां उन्होंने लगभग एक


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago