होम / अप्वाइंटमेंट / Maruti Suzuki ने लिया ये फैसला, कंपनी में आएगा बड़ा बदलाव?

Maruti Suzuki ने लिया ये फैसला, कंपनी में आएगा बड़ा बदलाव?

मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान अपने प्रॉफिट में 145.31% की वृद्धि दर्ज की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अर्नब रॉय को कंपनी के CFO यानी चीफ फाइनेंशियल अफसर के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है. कंपनी में पूर्ण रूप से CFO के पद पर काम करने से पहले अर्नब 16 अक्टूबर 2023 से नामित CFO के रूप में काम करना शुरू कर देंगे और फिर 1 जनवरी 2024 से अर्नब पूर्ण रूप से कंपनी के CFO के रूप में काम करेंगे. 

अजय सेठ होंगे रिटायर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में कंपनी के CFO अजय सेठ हैं और वह जल्द ही CFO के पद से रिटायर हो जाएंगे. कंपनी द्वारा एक फाइलिंग में बताया गया है कि CFO के पद से रिटायर होने के बाद अजय सेठ कंपनी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य के रूप में कंपनी में शामिल होंगे. आपको बता दें कि अर्नब एक फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स हैं जिनके पास 26 सालों से ज्यादा का अनुभव मौजूद हैं. मारुती सुजुकी से पूर्व अर्नब बहुत सी फ्रेंच, अमेरिकी एवं ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए भी काम कर चुके हैं.

अर्नब की शिक्षा
अर्नब रॉय ने रांची यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स, स्टेटिस्टिक्स और गणित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है, जिसके बाद उन्होंने CA (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) एवं कॉस्ट अकाउंटेंसी की शिक्षा भी प्राप्त की है. इसके साथ ही अर्नब ने IIM बैंगलोर से एग्जीक्यूटिव MBA की डिग्री भी प्राप्त की है. जनवरी 2022 में अर्नब को Schneider electric के ग्रेटर इंडिया क्षेत्र के CFO के रूप में नियुक्त किया गया था. आपको बता दें कि इस क्षेत्र के अंतर्गत Schneider के सभी बड़े बिजनेस शामिल हैं जिनकी वैल्यू लगभग  22,000 करोड़ रूपए है. 

मारुती सुजुकी का प्रदर्शन
मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान अपने प्रॉफिट में 145.31% की वृद्धि दर्ज की थी. जून 30 को खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी ने 2485 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट दर्ज किया था जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी को 1013 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट हुआ था. इतना ही नहीं कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में 21.99% की वृद्धि देखने को मिलती है. वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी को 32,327 करोड़ रुपयों की कमाई हुई है जबकि पिछले साल कंपनी की कमाई 26,500 करोड़ रूपए थी. कंपनी द्वारा यह जानकारी एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई है.
 

यह भी पढ़ें: क्या Adani Group पर होगा एक और हमला? ग्रुप क्यों बना आसान टारगेट?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago