होम / अप्वाइंटमेंट / केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई मंत्रालयों में शीर्ष स्तर पर नियुक्तियां

केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई मंत्रालयों में शीर्ष स्तर पर नियुक्तियां

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन बदलावों में सचिव स्तर की नियुक्तियां, मंत्रालयों के बीच तबादले और वरिष्ठ अधिकारियों का अपग्रेडेशन शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर नौकरशाही में फेरबदल करते हुए कई अहम मंत्रालयों में शीर्ष स्तर पर नियुक्तियां और तबादले किए हैं. केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा मंजूर किए गए इन बदलावों का उद्देश्य शासन व्यवस्था को मजबूत करना, नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है.

विभिन्न मंत्रालयों में बड़े स्तर पर बदलाव
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन बदलावों में सचिव स्तर की नियुक्तियां, मंत्रालयों के बीच तबादले और वरिष्ठ अधिकारियों का अपग्रेडेशन शामिल है. ये फेरबदल वित्त, ग्रामीण विकास, MSME और सूचना-प्रसारण जैसे अहम क्षेत्रों को ध्यान में रखकर किए गए हैं.

निवेदिता शुक्ला वर्मा को नई जिम्मेदारी
निवेदिता शुक्ता वर्मा को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. तीन दशक से अधिक अनुभव रखने वाली वर्मा को नीतिगत सुधार और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है. उनकी नई भूमिका में सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी और शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने पर जोर रहेगा.

चंचल कुमार सूचना-प्रसारण मंत्रालय में
चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. इससे पहले वे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. डिजिटल मीडिया के तेजी से विस्तार के बीच उनकी नियुक्ति अहम मानी जा रही है.

संजय जाजू को DoNER की जिम्मेदारी
संजय जाजू को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) का सचिव नियुक्त किया गया है. वे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव थे. अब वे पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर काम करेंगे.

ग्रामीण और भूमि संसाधन क्षेत्र में बदलाव
नरेंद्र भूषण को ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत भूमि संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है. वे भूमि सुधार, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेंगे. वहीं रोहित कंसल को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जो ग्रामीण योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे.

कृषि और अल्पसंख्यक मामलों में नई नियुक्तियां
चंद्र शेखर कुमार को राष्ट्रीय वर्षा आधारित क्षेत्र प्राधिकरण (NRAA) का CEO बनाया गया है, जहां वे वर्षा पर निर्भर कृषि को मजबूत करने पर ध्यान देंगे. वहीं श्रीवास्तव कृष्णा को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है, जो सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे.

केमिकल, फाइनेंस और MSME सेक्टर में बदलाव
तेजवीर सिंह को रसायन और पेट्रो-केमिकल विभाग का सचिव बनाया गया है, जहां वे औद्योगिक विकास को गति देंगे. संजय लोहिया को वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है और वे आगे सचिव का पद संभालेंगे. इसके अलावा भारत हरबंसलाल खेरा MSME मंत्रालय में विशेष ड्यूटी अधिकारी बनाए गए हैं, जो छोटे उद्योगों को मजबूती देने पर काम करेंगे.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में भी बदलाव
अभिषेक सिंह को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. उनका फोकस परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर रहेगा. केंद्र सरकार का यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल इस बात का संकेत है कि सरकार विभिन्न अहम क्षेत्रों में नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों पर जोर दे रही है. इन नियुक्तियों से शासन व्यवस्था में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago