✕

होम / अप्वाइंटमेंट / स्टीफन बुगाज बने जियोस्टार ग्रुप के सीनियर VP, GenAI कंटेंट और टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई रफ्तार

स्टीफन बुगाज बने जियोस्टार ग्रुप के सीनियर VP, GenAI कंटेंट और टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई रफ्तार

कंपनी का मानना है कि यह नियुक्ति जियोस्टार को ग्लोबल एंटरटेनमेंट इनोवेशन की अगली कतार में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

जियोस्टार ग्रुप (JioStar) ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भविष्य को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने एमी अवॉर्ड विजेता स्टीफन बुगाज को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट GenAI कंटेंट एंड टेक्नोलॉजी के पद पर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति जियोस्टार के AI-नेटिव और नेक्स्ट-जेनरेशन कंटेंट एक्सपीरियंस तैयार करने के विजन को और तेज करने वाली मानी जा रही है.

GenAI और इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग पर फोकस

जियोस्टार ग्रुप का कहना है कि स्टीफन बुगाज की नियुक्ति से इंटेलिजेंट कंटेंट पाइपलाइंस, इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट्स और स्केलेबल क्रिएटिव फ्रेमवर्क्स के विकास को मजबूती मिलेगी. इससे कंटेंट एक्सपेरिमेंटेशन की रफ्तार बढ़ेगी, ऑडियंस एंगेजमेंट और गहरा होगा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट के भविष्य को नई दिशा मिलेगी.

Genvid Entertainment में निभाई अहम भूमिका

इससे पहले स्टीफन बुगाज Genvid Entertainment में चीफ क्रिएटिव ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं. वहां उन्होंने Massively Interactive Live Event (MILE) फॉर्मेट को सह-विकसित किया, जिसमें स्ट्रीमिंग, गेमिंग और लाइव ऑडियंस पार्टिसिपेशन को एक साथ जोड़ा गया. इसके अलावा उन्होंने फिल्ममेकर्स के लिए AI-नेटिव क्रिएटिव टूल्स और पाइपलाइंस तैयार कीं और रियल-टाइम एंगेजमेंट के साथ प्रीमियम नैरेटिव कंटेंट पर आधारित इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया.

तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव

तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले स्टीफन बुगाज एक सीनियर टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव लीडर रहे हैं. उन्होंने DJ2 Entertainment, Pixar Animation Studios, Telltale Games और Hanson Robotics जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में सीनियर लीडरशिप भूमिकाएं निभाई हैं. वे उभरती तकनीकों को स्केलेबल प्लेटफॉर्म्स में बदलने और क्रिएटिव डेवलपमेंट में उत्कृष्टता के लिए पहचाने जाते हैं.

उनका काम AI-ड्रिवन कंटेंट के लिए सिस्टम आर्किटेक्चर, एडैप्टिव नैरेटिव फ्रेमवर्क्स, डिजिटल प्रोडक्शन पाइपलाइंस और इमर्सिव मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक फैला हुआ है.

जियोस्टार में AI निवेश को मिलेगी और रफ्तार

जियोस्टार ग्रुप पहले से ही अपने कंटेंट बिजनेस में AI-पावर्ड फीचर्स पर निवेश कर रहा है, जिसमें कन्वर्सेशनल इंटरफेस, सेकेंड-स्क्रीन एंगेजमेंट लेयर्स और AI-असिस्टेड कंटेंट वर्कफ्लो शामिल हैं. स्टीफन बुगाज के जुड़ने से डिजिटल-फर्स्ट ऑडियंस के लिए बड़े पैमाने पर इंटरएक्टिव और नेक्स्ट-जेनरेशन एक्सपीरियंस तैयार करने की गति और तेज होने की उम्मीद है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 hour ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 hour ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

16 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

15 hours ago