✕

होम / अप्वाइंटमेंट / IndiGo ने आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर, एयरलाइन की रणनीति पर लेंगे बड़े फैसले

IndiGo ने आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर, एयरलाइन की रणनीति पर लेंगे बड़े फैसले

इंडिगो के अनुसार, आलोक सिंह कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करेंगे. उनका फोकस कंपनी की ग्रोथ बढ़ाने, ऑपरेशन बेहतर करने, प्रतिस्पर्धा मजबूत करने और ग्राहक अनुभव को सुधारने पर रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को अपना नया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर (CSO) नियुक्त किया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी के CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे को दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं.

लंबी अवधि की रणनीति और वैश्विक विस्तार पर ध्यान

इंडिगो के अनुसार, आलोक सिंह कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करेंगे. उनका फोकस कंपनी की ग्रोथ बढ़ाने, ऑपरेशन बेहतर करने, प्रतिस्पर्धा मजबूत करने और ग्राहक अनुभव को सुधारने पर रहेगा. फिलहाल, आलोक सिंह सीधे कंपनी के MD राहुल भाटिया को रिपोर्ट करेंगे, जब तक कि नए CEO की नियुक्ति नहीं हो जाती.

30 साल से अधिक का एविएशन अनुभव

आलोक सिंह के पास 30 साल से अधिक का एविएशन अनुभव है. उन्होंने रणनीति, ऑपरेशन, प्लानिंग और कमर्शियल क्षेत्रों में काम किया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस में MD और CEO रहते हुए उन्होंने एयरलाइन के तेज विकास और सुधार में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा वे एयर इंडिया और ओमान एयर में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं.

इंडिगो की वैश्विक रणनीति को मजबूत बनाना

आलोक सिंह की नई भूमिका का उद्देश्य इंडिगो को तेज, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार बनाना है. वे नए बाजारों में विस्तार और संचालन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. उनका योगदान कंपनी को वैश्विक स्तर पर और प्रतिस्पर्धात्मक रूप से मजबूत बनाने में अहम रहेगा.

ऑपरेशनल और स्ट्रैटेजिक क्षमता की तारीफ

इंडिगो के MD राहुल भाटिया ने कहा, "आलोक सिंह में स्ट्रेटेजिक विजन और ऑपरेशनल कैपेबिलिटी की बेहतरीन क्षमता है. उन्हें एविएशन सिस्टम की व्यापक समझ है, जो हमारे लिए बेहद कारगर होगी. हम तेजी से आगे बढ़ते हुए एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार संगठन बना रहे हैं."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

26 minutes ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

14 hours ago