होम / अप्वाइंटमेंट / गुंजन श्रीवास्तव बने मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Onida) के सीईओ और एमडी

गुंजन श्रीवास्तव बने मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Onida) के सीईओ और एमडी

इस नियुक्ति के साथ, मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स ने संकेत दिया है कि वह ओनिडा ब्रांड को फिर से भारतीय कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

गुंजन श्रीवास्तव ने 45 साल पुरानी भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Onida) में सीईओ और एमडी के पद संभालने की घोषणा की है. मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स ओनिडा ब्रांड का मालिक है और श्रीवास्तव कंपनी के रणनीतिक टर्नअराउंड का नेतृत्व करेंगे. इससे पहले गुंजन श्रीवास्तव BSH इंडिया और BSH यूके और आयरलैंड के सीईओ रहे चुके हैं.

श्रीवास्तव ने BSH होम अप्लायंसेज में लगभग 12 साल बिताए, जहां उन्होंने BSH इंडिया के सीईओ के रूप में संचालन, बिक्री और सेवा नेटवर्क और ब्रांड अवेयरनेस को स्थापित और स्केल किया. मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स में, श्रीवास्तव का लक्ष्य ओनिडा ब्रांड को फिर से जीवंत करना है, जो “Neighbours envy, Owner’s pride” के स्लोगन के लिए जाना जाता है, और कंपनी को भारत के टीवी और ऑडियो सेगमेंट में पुनः प्रमुख स्थान दिलाना है.

श्रीवास्तव ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, “हमारी टीम, शेयरहोल्डर्स और नए निवेशकों के समर्थन के साथ, मुझे पूरा विश्वास है कि हम मिर्क इलेक्ट्रॉनिक्स को बदल सकते हैं और इसकी पूरी क्षमता को अनलॉक कर सकते हैं.”

विशेषज्ञता और पूर्व अनुभव

श्रीवास्तव के पास कंज़्यूमर मार्केटिंग, बिक्री, वितरण, बिज़नेस मैनेजमेंट, रणनीति और पोस्ट-मर्जर इंटीग्रेशन में व्यापक अनुभव है. उन्होंने पहले Bosch और Siemens होम अप्लायंसेज, Sennheiser Electronics India, Philips Electronics India और Apollo Health and Lifestyle Limited जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम किया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago