होम / अप्वाइंटमेंट / शिवटेक स्पेकेमी के बोर्ड में वैज्ञानिक मजबूती, डॉ. त्रुसर डी. बागुल बने स्वतंत्र निदेशक

शिवटेक स्पेकेमी के बोर्ड में वैज्ञानिक मजबूती, डॉ. त्रुसर डी. बागुल बने स्वतंत्र निदेशक

डॉ. त्रुसर डी. बागुल की स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति शिवटेक स्पेकेमी इंडस्ट्रीज की वैज्ञानिक गवर्नेंस और नवाचार रणनीति को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

विशेष रसायन (स्पेशियलिटी केमिकल्स) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी और शिवा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की फ्लैगशिप इकाई शिवटेक स्पेकेमी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने डॉ. त्रुसर डी. बागुल को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. यह नियुक्ति कंपनी के वैज्ञानिक गवर्नेंस, तकनीकी निगरानी और नवाचार क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

R&D और हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञता

डॉ. त्रुसर डी. बागुल ने पुणे स्थित नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (NCL) से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी की है. उनके पास अकादमिक रिसर्च और इंडस्ट्रियल एक्सपीरियंस का दुर्लभ संयोजन है. करीब तीन दशकों के अपने करियर में उन्होंने ड्रग डिस्कवरी, फार्मास्युटिकल्स, फाइन केमिकल्स और स्पेशियलिटी केमिकल्स जैसे क्षेत्रों में काम किया है. डॉ. बागुल एक प्रख्यात शोधकर्ता हैं, जिनके नाम कई अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रकाशन, अमेरिकी और भारतीय पेटेंट दर्ज हैं. उन्होंने रिसर्च और ऑपरेशंस टीमों का नेतृत्व करते हुए जटिल सिंथेटिक केमिस्ट्री को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य उत्पादों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. हाई वैल्यू–लो वॉल्यूम प्रोजेक्ट्स और किफायती केमिकल डेवलपमेंट में उनकी विशेषज्ञता शिवटेक की आगामी R&D पहलों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

शिवटेक स्पेकेमी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित नेनवानी ने इस नियुक्ति पर कहा कि उन्हें डॉ. त्रुसर डी. बागुल का बोर्ड में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि शिवटेक ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग और एडवांस्ड इंपोर्ट-सब्स्टीट्यूशन प्रोडक्ट्स के जरिए भारत को केमिकल सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विस्तार यात्रा पर है. ऐसे समय में डॉ. बागुल का गहन वैज्ञानिक ज्ञान और मार्गदर्शन कंपनी के लिए अत्यंत मूल्यवान होगा. यह नियुक्ति मजबूत गवर्नेंस और सूचित निर्णय प्रक्रिया के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

तकनीकी निगरानी में अहम भूमिका

स्वतंत्र निदेशक के रूप में डॉ. बागुल कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम को मार्गदर्शन देंगे. उनकी नियुक्ति का उद्देश्य बोर्ड स्तर पर गहरी तकनीकी समझ और निगरानी सुनिश्चित करना है, खासकर तब जब कंपनी तकनीक-आधारित विस्तार योजनाओं की ओर बढ़ रही है.

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. त्रुसर डी. बागुल ने कहा कि शिवटेक स्पेककेमी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के विकास के इस महत्वपूर्ण चरण में बोर्ड का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है. कंपनी की सस्टेनेबिलिटी, गुणवत्ता और वैश्विक विकास के प्रति प्रतिबद्धता उनके पेशेवर मूल्यों से मेल खाती है. उन्होंने कहा कि वे बोर्ड और प्रबंधन के साथ मिलकर कंपनी की रणनीतिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और इसे ग्रीन स्पेशियलिटी केमिस्ट्री का वैश्विक केंद्र बनाने में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं.

वैश्विक शोध और नेतृत्व का अनुभव

डॉ. बागुल एक अनुभवी ऑर्गेनिक और मेडिसिनल केमिस्ट हैं, जिन्होंने ड्रग डिस्कवरी, फाइन केमिकल्स, फार्मा इंटरमीडिएट्स और केमिस्ट्री सर्विसेज में व्यापक काम किया है. उन्होंने अपने करियर में कई वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर रहते हुए वैश्विक फार्मा और बायोटेक कंपनियों के साथ निकटता से काम किया है. वे एक उद्यमी भी हैं और वर्तमान में फार्मा, बायोफार्मा और केमिकल कंपनियों को वैज्ञानिक एवं रणनीतिक सलाह प्रदान कर रहे हैं.

जापान में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च और सम्मान

डॉ. बागुल ने जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च की है, जहां उनका कार्य प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुआ है. वे जापान सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस (JSPS) जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप के प्राप्तकर्ता हैं और उनके नाम कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय पेटेंट दर्ज हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago