होम / अप्वाइंटमेंट / Doctors’ Choice ने धिनल ब्रह्मभट्ट को बनाया चीफ बिजनेस ऑफिसर

Doctors’ Choice ने धिनल ब्रह्मभट्ट को बनाया चीफ बिजनेस ऑफिसर

धिनल ब्रह्मभट्ट के नेतृत्व में Doctors’ Choice प्रमुख बाजारों में अपनी मौजूदगी को और बढ़ाएगा और भारतीय परिवारों को शुद्ध, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले एडिबल ऑयल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

प्रमुख एडिबल ऑयल ब्रांड Doctors’ Choice (Budge Budge Refineries Limited BBRL का फ्लैगशिप ब्रांड) ने धिनल ब्रह्मभट्ट को अपना नया चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) नियुक्त किया है. अपनी नई भूमिका में वे ब्रांड के रणनीतिक विस्तार, प्रमुख बाजारों में उपस्थिति को मजबूत करने और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन व सेल्स ग्रोथ से जुड़े प्रयासों का नेतृत्व करेंगे. एफएमसीजी, टेलीकॉम और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे क्षेत्रों में 24 वर्ष से अधिक के अनुभव के साथ ब्रह्मभट्ट बिजनेस स्ट्रैटेजी, चैनल डेवलपमेंट और मार्केट एक्सीक्यूशन में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं.

कंपनी को मजबूत नेतृत्व की उम्मीद

BBRL के एमडी और सीईओ बिजय अग्रवाल ने कहा. “हम धिनल ब्रह्मभट्ट का डॉक्टर्स’ चॉइस नेतृत्व टीम में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं. उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड्स को विकसित करने और ग्रोथ ड्राइव करने में उनका अनुभव हमारी बाजार उपस्थिति को और मजबूत करेगा और विश्वसनीयता व गुणवत्ता की हमारी विरासत को आगे बढ़ाएगा.”

पूर्व में कई बड़ी कंपनियों में नेतृत्व भूमिकाएँ

IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र ब्रह्मभट्ट डॉक्टर्स चॉइस से पहले McNROE Consumer Products Pvt. Ltd. में SAARC रीजन के बिजनेस हेड थे, जहां उन्होंने डिस्ट्रीब्यूशन, कैटेगरी ग्रोथ और क्षेत्रीय ब्रांड परफॉर्मेंस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका अनुभव पतंजलि, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज, आइडिया सेल्युलर, टाटा टेलीसर्विसेज, एचसीएल और गोदरेज सारा ली लिमिटेड में भी रहा है. 

गुणवत्ता और विश्वास पर केंद्रित ब्रांड

अपनी नियुक्ति पर धिनल ब्रह्मभट्ट ने कहा. “डॉक्टर्स’ चॉइस गुणवत्ता, विश्वास और देखभाल का पर्याय है. ये मूल्य मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. मैं ब्रांड के ट्रांसफॉर्मेशन और विस्तार की यात्रा में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं और उपभोक्ताओं व स्टेकहोल्डर्स के लिए नई वैल्यू क्रिएट करने का लक्ष्य रखता हूं.” ब्रह्मभट्ट रणनीतिक दूरदृष्टि और ऑपरेशनल उत्कृष्टता का संतुलित मिश्रण रखते हैं, जो डॉक्टर्स’ चॉइस को अगले विकास चरण में आगे बढ़ाने में सहायक होगा.

 


टैग्स Doctors’ Choice
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

14 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago