होम / अप्वाइंटमेंट / Dabur India ने हर्जीत एस. भल्ला को इंडिया बिजनेस का CEO नियुक्त किया

Dabur India ने हर्जीत एस. भल्ला को इंडिया बिजनेस का CEO नियुक्त किया

15 अप्रैल 2026 से उनके कार्यभार संभालने के साथ कंपनी के भारतीय कारोबार में नई रणनीतिक पहल और विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने अपने इंडिया बिजनेस के लिए हर्जीत एस. भल्ला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है. कंपनी ने यह जानकारी नियामकीय फाइलिंग में दी. भल्ला 15 अप्रैल 2026 से पदभार संभालेंगे. वह कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक और ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा को रिपोर्ट करेंगे.

बोर्ड ने मोहित मल्होत्रा को बनाया ग्लोबल CEO

कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, निदेशक मंडल ने 17 फरवरी 2026 से मोहित मल्होत्रा को ‘Whole Time Director & Chief Executive Officer’ से पुनर्नियुक्त कर ‘Whole Time Director & Global Chief Executive Officer’ के रूप में नामित किया है. वहीं, नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर हर्जीत एस. भल्ला को 15 अप्रैल 2026 से ‘Chief Executive Officer - India Business’ के रूप में सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल श्रेणी में नियुक्त किया गया है.

25 वर्षों का वैश्विक अनुभव

हर्जीत एस. भल्ला के पास 25 से अधिक वर्षों का वाणिज्यिक और सामान्य प्रबंधन का अनुभव है, जो विभिन्न देशों और कारोबारी परिवेशों में फैला हुआ है. उन्होंने 1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम (ऑनर्स) और 2000 में एमडीआई गुरुग्राम से एमबीए किया.

2000 से 2016 के बीच उन्होंने Unilever में सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों के साथ काम किया. 2009 से 2012 के दौरान वह मॉस्को, रूस में यूनिलीवर के मार्केटिंग डायरेक्टर रहे.

2016-17 में भल्ला ने मेट्रो कैश एंड कैरी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया और कंपनी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य भी रहे.

हर्शी में निभाई अहम वैश्विक भूमिकाएं

साल 2018 में वह The Hershey Company से मैनेजिंग डायरेक्टर – इंडिया के रूप में जुड़े. 2021 से उन्होंने वैश्विक भूमिकाएं संभालनी शुरू कीं, जिनमें वीपी इंडिया एवं AEMEA, वीपी कनाडा एवं AMEA और वर्तमान में वीपी कनाडा एवं ग्लोबल कस्टमर्स की जिम्मेदारी शामिल है.

रणनीतिक बदलाव की ओर कदम

कंपनी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब एफएमसीजी सेक्टर में प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है और कंपनियां अपने नेतृत्व ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही हैं. उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि भल्ला का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नेतृत्व का ट्रैक रिकॉर्ड डाबर के इंडिया बिजनेस को नई दिशा दे सकता है.

15 अप्रैल 2026 से उनके कार्यभार संभालने के साथ कंपनी के भारतीय कारोबार में नई रणनीतिक पहल और विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago