होम / अप्वाइंटमेंट / CoinDCX ने मजबूत की गवर्नेंस: कोटक के पूर्व CRO अरविंद काथपालिया बने एडवाइजर

CoinDCX ने मजबूत की गवर्नेंस: कोटक के पूर्व CRO अरविंद काथपालिया बने एडवाइजर

CoinDCX का यह कदम न केवल डिजिटल एसेट एक्सचेंजों के लिए व्यापक गवर्नेंस स्टैंडर्ड स्थापित करेगी, बल्कि पारंपरिक वित्त और वेब3 इकोनॉमी के बीच भरोसे का पुल भी मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत के क्रिप्टो सेक्टर में दिसंबर की शुरुआत एक महत्वपूर्ण बदलाव के साथ हुई है. देश के सबसे बड़े डिजिटल एसेट एक्सचेंज CoinDCX ने कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व प्रेसिडेंट और ग्रुप चीफ रिस्क ऑफिसर, अरविंद काथपालिया को अपने एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया है. यह नियुक्ति न केवल कंपनी की गवर्नेंस रणनीति को मजबूत करेगी बल्कि भारतीय क्रिप्टो उद्योग में भी एक नई मिसाल स्थापित करेगी, जहाँ पहली बार चार दशकों के अनुभवी वित्तीय विशेषज्ञ डिजिटल एसेट एक्सचेंज को रिस्क गवर्नेंस पर दिशा देंगे.

CoinDCX की governance strategy को मिलेगा अनुभवी नेतृत्व का साथ

काथपालिया की नियुक्ति CoinDCX द्वारा गवर्नेंस-ड्रिवन फ्रेमवर्क को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. एडवाइज़र के रूप में वह कंपनी को कठोर जोखिम मूल्यांकन, वैश्विक मानक-आधारित प्रक्रियाओं और दीर्घकालिक जोखिम रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे. CoinDCX शुरुआत से ही compliance-first अप्रोच के लिए जाना जाता है. यह PMLA के तहत FIU में रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला भारतीय एक्सचेंज, AML गाइडलाइंस के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, Crypto Investor Protection Fund (CIPF) की स्थापना, नियमित third-party audits से गुजरना. कंपनी का कहना है कि काथपालिया की नियुक्ति इस नींव को और सुदृढ़ करेगी.

40 साल के अनुभव से वेब3 को मिलेगा पारंपरिक वित्त का संतुलन

अरविंद काथपालिया जोखिम प्रबंधन, टेक्नोलॉजी-संचालित परिवर्तन और रणनीतिक नेतृत्व में तीन वैश्विक वित्तीय संस्थानों कोटक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और ANZ में काम कर चुके हैं. उनकी विशेषज्ञता CoinDCX को पारंपरिक वित्त और उभरती वेब3 अर्थव्यवस्था के बीच मजबूत पुल बनाने में मदद करेगी. डिजिटल एसेट इंडस्ट्री में यह पहली बार है जब इतना अनुभवी वित्तीय लीडर किसी क्रिप्टो एक्सचेंज के governance और risk oversight का हिस्सा बन रहा है.

अपनी नियुक्ति पर अरविंद काथपालिया ने कहा “CoinDCX भारत में सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल एसेट इकोसिस्टम बनाने में अग्रणी है. जैसे-जैसे उद्योग एक अधिक विनियमित फ्रेमवर्क की ओर आगे बढ़ रहा है, मजबूत जोखिम गवर्नेंस अपनाना बेहद महत्वपूर्ण होगा. मैं इस नींव को सुदृढ़ करने और एक्सचेंज को जिम्मेदारी से स्केल करने में योगदान देने के लिए उत्साहित हूँ.”

कंपनी के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता ने कहा “हमारे लिए उपयोगकर्ताओं की संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम पारंपरिक वित्त की तरह कठोरता और पारदर्शिता अपनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. काथपालिया की विशेषज्ञता हमारे मिशन एक लचीला, अनुपालन-आधारित और भविष्य-तैयार एक्सचेंज बनाने को और मजबूत करेगी.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

15 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

22 hours ago