✕

होम / अप्वाइंटमेंट / AI-First रणनीति को मिलेगी नई रफ्तार, Mastek ने अमित गजवानी को बनाया COO

AI-First रणनीति को मिलेगी नई रफ्तार, Mastek ने अमित गजवानी को बनाया COO

अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के ऑपरेशंस संभालने का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है. Mastek से जुड़ने से पहले वह LTM Limited में यूरोप, यूके और नॉर्डिक्स बिजनेस के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

आईटी और डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी Mastek ने अपने नेतृत्व ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए अमित गजवानी को नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है. कंपनी ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. अमित गजवानी, प्रमीला कालीवे की जगह लेंगे, जो जून 2026 के अंत तक कंपनी के साथ जुड़ी रहेंगी और नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया में सहयोग करेंगी.

28 साल का ग्लोबल लीडरशिप अनुभव

अमित गजवानी के पास बिजनेस ग्रोथ, रणनीति और बड़े स्तर के ऑपरेशंस संभालने का 28 वर्षों से अधिक का अनुभव है. Mastek से जुड़ने से पहले वह LTM Limited में यूरोप, यूके और नॉर्डिक्स बिजनेस के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे थे.

इससे पहले उन्होंने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और ट्रैवल एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी वैश्विक स्तर पर नेतृत्व किया है. वहीं Cybage में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रहते हुए उन्होंने ग्लोबल सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट और प्रमुख क्लाइंट अकाउंट्स की जिम्मेदारी संभाली थी.

AI-First रणनीति को मिलेगी नई रफ्तार

Mastek के CEO उमंग नाहटा ने कहा कि कंपनी के विकास के इस महत्वपूर्ण दौर में अमित गजवानी का नेतृत्व टीम में शामिल होना बेहद अहम है. उन्होंने कहा कि अमित के पास ऑपरेशनल लीडरशिप, ग्राहक-केंद्रित सोच और ग्लोबल बिजनेस को तेजी से बढ़ाने का मजबूत अनुभव है.

उमंग नाहटा के मुताबिक कंपनी की AI-First ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति को आगे बढ़ाने में अमित की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. साथ ही उन्होंने प्रमीला कालीवे के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता ने Mastek की सफलता में अहम भूमिका निभाई है.

“Mastek के साथ जुड़ना उत्साहजनक अवसर”

नए COO अमित गजवानी ने कहा कि Mastek ऐसे समय में तेजी से बदलाव और विकास के दौर से गुजर रही है, जब डिजिटल और AI आधारित समाधान की मांग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने वैश्विक स्तर पर ग्राहक-केंद्रित इनोवेशन और बिजनेस वैल्यू डिलीवर करने की मजबूत पहचान बनाई है. अमित ने कहा कि वह नेतृत्व टीम और कर्मचारियों के साथ मिलकर ऑपरेशनल एक्सीलेंस, क्लाइंट पार्टनरशिप और टिकाऊ विकास को और मजबूत बनाने पर काम करेंगे.

प्रमीला कालीवे ने जताया भरोसा

प्रमीला कालीवे ने कहा कि Mastek के विकास और बदलाव की यात्रा का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी ने वर्षों में सहयोग, ग्राहक प्रतिबद्धता और ऑपरेशनल उत्कृष्टता की मजबूत संस्कृति तैयार की है. उन्होंने भरोसा जताया कि अमित गजवानी का अनुभव और नेतृत्व कंपनी की ग्रोथ को नई दिशा देगा और आने वाले वर्षों में Mastek को और मजबूत बनाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

4 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

27 minutes ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

15 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

14 hours ago