होम / अप्वाइंटमेंट / यूरोपीय क्रिकेट में नई शुरुआत: ETPL ने ब्रायन मैकनीस और वॉरेन ड्यूट्रम को अहम पदों पर किया नियुक्त

यूरोपीय क्रिकेट में नई शुरुआत: ETPL ने ब्रायन मैकनीस और वॉरेन ड्यूट्रम को अहम पदों पर किया नियुक्त

क्रिकेट आयरलैंड के पूर्व अधिकारियों के अनुभव से यूरोप में टी20 लीग को मिलेगा नया आयाम

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने यूरोपीय क्रिकेट को एक नई दिशा देने के लिए अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है. क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस को ETPL बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि क्रिकेट आयरलैंड के पूर्व CEO वॉरेन ड्यूट्रम को लीग का डायरेक्टर और इसकी पेरेंट कंपनी रूल्स X का चेयरमैन बनाया गया है. कंपनी का कहना है कि यह कदम यूरोप को एक पेशेवर और भरोसेमंद क्रिकेट गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है.

क्रिकेट आयरलैंड के CFO और ETPL के सह-संस्थापक एंड्रू मे बोर्ड डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे, जिससे क्रिकेट आयरलैंड और लीग के बीच की साझेदारी और भी सुदृढ़ होगी.

इन हस्तियों ने की ETPL की स्थापना
ETPL की स्थापना बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, मीडिया पेशेवर प्रियंका कौल, सौरव बनर्जी और धीरज मल्होत्रा ने मिलकर की है. इस लीग का उद्देश्य विश्वस्तरीय टी20 टूर्नामेंट बनना है, जो शीर्ष खिलाड़ियों, निवेशकों और प्रशंसकों को आकर्षित कर सके. Oakvale Capital को लीग का इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया गया है, जबकि KPMG India रणनीतिक सलाहकार के रूप में सहयोग कर रही है.

ब्रायन मैकनीस ने ETPL को “यूरोपीय क्रिकेट के लिए एक नया और रोमांचक अध्याय” बताया है, जो न केवल खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेगा, बल्कि मजबूत गवर्नेंस को भी बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा, “क्रिकेट आयरलैंड को इस यात्रा में एक फाउंडिंग पार्टनर बनने पर गर्व है.”

वॉरेन ड्यूट्रम, जिन्हें आयरलैंड को ICC का फुल मेंबर बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, ने कहा कि “इटली की अगले साल के पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना और ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी यह दिखाता है कि यूरोप में क्रिकेट का आधार बढ़ रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “ETPL दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खेल को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खेल बाज़ार में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम हो सकता है.”

ETPL खुद को एक पेशेवर, निवेशकों के अनुकूल और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार टी20 लीग के रूप में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है. इसके संस्थापक टीम में सेलेब्रिटी प्रभाव, मीडिया व बिजनेस विशेषज्ञता और स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन का अनोखा मेल है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है.

कंपनी के मुताबिक, यह लीग पहले से ही निवेशकों और क्रिकेट से जुड़े अहम लोगों का ध्यान खींच रही है. इसकी पेशेवर गवर्नेंस, रणनीतिक साझेदारियों और मीडिया रणनीति की बदौलत ETPL आने वाले समय में दुनिया की सबसे आकर्षक नई टी20 लीग्स में से एक बन सकती है.

जैसे-जैसे यूरोप एक उभरता हुआ क्रिकेट बाजार बनता जा रहा है, ETPL का लक्ष्य है कि वह रणनीतिक नेतृत्व, सेलेब्रिटी प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के सहारे इस महाद्वीप की अपार संभावनाओं का दोहन करे और ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट पेश करे जो खिलाड़ियों, प्रशंसकों और प्रायोजकों सभी के लिए यादगार साबित हो.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago