होम / बिजनेस / कीमतों को लेकर टेलीकॉम कंपनियों में शुरू हुआ विवाद, TATA Play ने साधा निशाना

कीमतों को लेकर टेलीकॉम कंपनियों में शुरू हुआ विवाद, TATA Play ने साधा निशाना

दरअसल असली समस्‍या ये है कि Jio के सस्‍ते प्‍लान देने के कारण इस पूरे बाजार में शिकायतों का दौर शुरू हो गया है. अब इस पूरे मामले में ट्राई को ही फैसला लेना है कि क्‍या ये सही है या नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक समय वो था जब कॉल की कीमतें 20 रुपये तक हुआ करती थी लेकिन उसके बाद कपंनियों के बीच प्रतिस्‍पर्धा बढ़ी तो आज कॉल पूरी तरह से फ्री हो गई है. वैसी ही प्रतिस्‍पर्धा आज ब्राडबैंड बाजार में शुरू हो गई है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि बाजार में Jio की कम कीमतों को लेकर जहां Airtel ने उसकी शिकायत कर दी है वहीं TATA Play ने दोंनों कंपनियों की शिकायत TRAI से कर दी है. 

किस मामले को लेकर हुई शिकायत 
दरअसल Airtel ने Jio के ब्राडबैंड को लेकर शिकायत की है. भारतीय Airtel ने Jio के लाइव टीवी को लेकर दिए जा रहे प्‍लान को लेकर शिकायत की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Airtel ने ये शिकायत Trai में की है. जबकि Jio ने इन आरोपों को नकार दिया है. वहीं इस सेक्‍टर के तीसरे और महत्‍वपूर्ण प्‍लेयर TATA Play ने दोनों पर रेट को लेकर आरोप लगा दिए हैं. दरअसल इस पूरे विवाद की जड़ में प्रसारण और दूरसंचार सेवाओं का कनवर्जेंस है, जो मौजूदा नियमों के दायरे में नहीं आते हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार ने मौजूदा समय में टेलीकॉम और ब्रॉडकास्टिंग जैसे क्षेत्रों के लिए टैरिफ नियम बनाए हुए है, लेकिन जब टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर अपने एप या डाटा कनेक्टिविटी प्‍लॉन के जरिए ब्रॉडकास्टिंग सेवाओं को देने लगते हैं तो वो उस पर कुछ नहीं कर पाते हैं. 

Trai तक पहुंच चुका है मामला 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले में Airtel की ओर से ट्राई को शिकायत दी गई है जिसमें उसने स्‍पेशिफिक तरीके से अपनी बात कही है. इस शिकायत में कहा गया है कि Jio का फाइबर प्‍लान मौजूदा समय में 198-1499 में लाइव टीवी चैनलों और ब्रॉडबैंड के साथ दे रहा है, जो न सिर्फ गलत है बल्कि वो डीटीएच प्‍लेयरों के लिए एक समान मैदान बनने से रोकता है. जबकि मौजूदा समय में Airtel अपने ब्रॉडबैंड और ओटीटी के लिए 699 रूपये में प्‍लान दे रहा है. जबकि Jio सिर्फ 198 में 10 एमबीपीएस की सर्विस के साथ दे रहा है अगर आप उसमें ओटीटी एड करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 100-200 रुपये प्रति महीना देना होगा. 

TATA PLAY ने भी की शिकायत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Airtel, Jio के इस प्‍लान के बीच TATA Play ने भी TRAI को लिखे अपने लेटर में कई अहम बात कही हैं. Jio के प्‍लान के बाद Airtel ने भी अपने प्‍लान में टीवी चैनलों को शामिल किया है. उसके बाद Jio ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए अपने पैक में लाइव चैनल शामिल करते हुए उसे और बेहतर बना दिया. TATA Play ने कहा कि ये इस पूरे डीटीएच बिजनेस के लिए सही कदम नहीं है. 
जबकि कनवर्जेंस सेवाओं के लिए एयरटेल के टैरिफ Jio के प्रीमियम पर हैं, TATA Play ने TRAI को लिखे अपने पत्र में कहा है कि Airtel ने Jio के बाद अपने प्रसारण में लाइव टीवी चैनल शामिल किए हैं. उसके बाद, Jio ने कम कीमत पर 400 और 550 लाइव चैनल पेश करके अपनी पेशकश को और अधिक आकर्षक बना दिया. TATA ने ये भी कहा है कि हमने डीटीएच को लेकर सब्सिडी दी है, जो अभी तक वसूल नहीं हो पाई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.