✕

होम / यूटिलिटी / पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है नया अपडेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्द मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है नया अपडेट

लोगों को महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है. वहीं तेल कंपनियों का घाटा भी पिछली तिमाही में काफी बढ़ गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः पिछले तीन महीनों से देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. फिलहाल कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर भी 100 रुपये से ऊपर बनी हुई हैं. ऐसे में लोगों को महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है. वहीं तेल कंपनियों का घाटा भी पिछली तिमाही में काफी बढ़ गया था, क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर थीं. ऐसे में अब उपभोक्ताओं के साथ ही तेल कंपनियों को भी राहत मिल सकती है. 

तेल कंपनियों को हुई नुकसान की कुछ भरपाई

विश्व भर में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी हो रही है. तेल कंपनियों को जो नुकसान हो रहा था उसकी भी कुछ हद तक भरपाई हो चुकी है. अमेरिकी बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ कर बंद हुआ है. हालांकि अभी कंपनियों को प्रॉफिट तो नहीं हुआ है, लेकिन वो ब्रेक इवन पर आ चुके हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में तत्काल कमी की संभावना नहीं है.

एक्सपर्ट का कहना है कि तेल कंपनियां पिछले कुछ महीनों के दौरान हुए नुकसान की पहले भरपाई करेंगी. आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी. इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया.

इतना सस्ता हुआ कच्चा तेल

दुनियाभर में मंदी की आहट के कारण कच्चे तेल की मांग घटने से इसके दाम में गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 96.72 डॉलर (Dollar) प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 90.77 डॉलर (Dollar) प्रति बैरल पर है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत शनिवार (Saturday) को स्थिर रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं.

तेल कंपनियों को अभी भी इतना हो रहा है नुकसान

घरेलू बाजार में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को डीजल पर चार से पांच रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफे से इन कंपनियों को एक समय डीजल पर 20 से 25 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल (Petrol) पर 14 से 18 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था. फिलहाल, तेल कंपनियों को डीजल पर नुकसान घटकर चार से पांच रुपये प्रति लीटर रह गया है.

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago