✕

होम / यूटिलिटी / Paracetamol समेत 84 दवाओं की कीमतें हुईं फिक्स, इससे ज्यादा नहीं दें पैसे

Paracetamol समेत 84 दवाओं की कीमतें हुईं फिक्स, इससे ज्यादा नहीं दें पैसे

नोटिफिकेशन के अनुसार, पैरासिटामोल और कैफीन की कीमत 2.88 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: NPPA (National Pharmaceutical Pricing Authority) ने पैरासीटामोल समेत 84 जरूरी दवाओं की खुदरा कीमतें फिक्स कर दी हैं, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी. खुदरा कीमतें फिक्स होने के बाद अब आपसे कोई भी फिक्स कीमतों से ज्यादा पैसे नहीं ले सकता.

84 दवाओं की खुदरा कीमतें फिक्स
जिन 84 दवाओं की खुदरा कीमतें फिक्स की गई हैं, उनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेसर, सिरदर्द जैसी बीमारियों की दवाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करने वाली दवाओं के नाम भी शामिल हैं. अब फार्मा कंपनियां अपनी मर्जी से दवाइयों की कीमतें नहीं बढ़ा पाएंगी. इस फैसले के बाद ग्राहकों को सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी.

पावर्स का यूज
NPPA ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि ड्रग्स मूल्य नियंत्रण आदेश 2013 द्वारा मिली पावर्स का प्रयोग करते हुए दवाओं की खुदरा कीमतें तय की गई हैं. 

पैरासिटामोल और कैफीन की कीमत फिक्स
नोटिफिकेशन के अनुसार, पैरासिटामोल और कैफीन की कीमत 2.88 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है. वहीं, अब रोसुवास्टेटिन एस्पिरिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल के लिए आपसे कोई 13.91 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकता. वोग्लिबोस और (एसआर) मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की एक टैबलेट की कीमत 10.47 रुपये होगी. इस कीमत में GST शामिल नहीं है. 

NPPA का काम
सरकार ने एक नेशनल लिस्ट ऑफ इसेंशियल मेडिसिन्स बनाई है. इस लिस्ट में सरकार ने उन दवाओं को शामिल किया है, जो जीवन बचाने के लिए जरूरी हैं. फार्मा कंपनियां इन दवाओं कीमतें अपनी मर्जी से न बढ़ाएं, इसकी देखरेख के लिए सरकार ने NPPA का गठन किया है. इन दवाओं की कीमतें NPPA द्वारा निर्धारित की जाती हैं. आम लोगों की जरूरत के हिसाब से NPPA इन दवाओं की कीमतें निर्धारित करती हैं. फार्मा कंपनियों की मनमानी इस लिस्ट में शामिल दवाओं पर नहीं चलती. जो NPPA कहता है, दवा कंपनियों को वही दर निर्धारित करनी पड़ती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago