होम / यूटिलिटी / अब रेलवे में खाना ऑर्डर करने के लिए आई नई व्‍यवस्‍था, जानिए क्‍या है ये? 

अब रेलवे में खाना ऑर्डर करने के लिए आई नई व्‍यवस्‍था, जानिए क्‍या है ये? 

रेलवे लगातार अपने यात्रियों के लिए सुविधाओं को और ज्‍यादा विकसित करने में जुटा है. उसका ये प्रयास भी इसी दिशा में है जिसमें AI का इस्‍तेमाल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रेल में सफर करते हुए कई बार आपको कई अगर खाना ऑर्डर करने में परेशानी होती है तो अब रेलवे ने उस परेशानी का हल निकाल दिया है. अब आप रेल में सफर करते हुए whatsup के जरिए खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इस सेवा को रेलवे अभी तक 100 से ज्‍यादा स्‍टेशनों पर शुरू कर चुका है और वहां से मिली प्रतिक्रिया के बाद ही इसे आगे शुरू करने की योजना पर काम करेगा.

किसके साथ मिलकर शुरू की है ये योजना 
रेलवे ने whatsup के जरिए खाना ऑर्डर करने की इस सुविधा को आईआरसीटीसी के एप zoop के जरिए शुरू किया है. रेलवे इस सेवा को आम आदमी तक जियो हैप्टिक के साथ मिलकर शुरू कर रहा है. मौजूदा समय में इस सेवा को रेलवे 100 से ज्‍यादा स्‍टेशनों पर पहले ही शुरू कर चुका है. वहां से जो भी प्रतिक्रिया इसे लेकर मिलेगी उसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा. 

कैसे कर सकेंगे इस सेवा का इस्‍तेमाल 
इस सेवा का इस्‍तेमाल करने के लिए आपको अपने पीएनआर नंबर की मदद लेनी होगी. रेलवे इसे दो चरणों में शुरू करने की तैयारी कर रहा है. रेलवे की ओर से इसके लिए एक whatsup नंबर भी दिया गया है. जो कि +91-8750001323 है. इसके जरिए आप रेलवे से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इस नंबर से आपको एक लिंक भेजा जाएगा जिस पर जाकर आपको अपना पीएनआर नंबर डालना होगा और उसके बाद आप खाना ऑर्डर कर पाएंगे. मौजूदा समय में रेलवे इस सेवा के जरिए 5000 से ज्‍यादा फूड ऑर्डर हर रोज दे रहा है. 

AI के जरिए संचालित होगी सेवा 
रेलवे इस सेवा को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए ऑपरेट कर रहा है. सभी मैसेज एक AI सेंटर में जाते हैं जहां से उन्‍हें संबंधित ट्रेनों को भेज दिया जाता है. रेलवे की ओर से इस सेवा को ट्रॉयल के लिए फिलहाल 100 स्‍टेशनों पर शुरू किया गया है. वहां से जो भी रिजल्‍ट निकलकर सामने आएगा, उसके बाद इसे पूरे रेलवे नेटवर्क में लागू करने के बारे में सोचा जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

2 hours ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

2 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

21 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

15 hours ago