✕

होम / यूटिलिटी / New Labor Codes: हफ्ते में 4 दिन काम, 3 दिन आराम; F And F भी 2 दिन में करना होगा

New Labor Codes: हफ्ते में 4 दिन काम, 3 दिन आराम; F and F भी 2 दिन में करना होगा

New Labor Codes: नया श्रम कानून लागू होते ही हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन आराम करने का रास्ता साफ हो जाएगा. लेकिन नियमों में इसके लिए भी एक शर्त है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: मोदी सरकार जल्द ही आपको बड़ी खुशखबरी देने जा रही है. आपके हितों को ध्यान में रखते हुए नया श्रम कानून (New Labor Codes) लाने की पूरी तैयारी है. श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नए नियमों को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे बहुत जल्द लागू किया जा सकता है. बता दें कि सरकार का नया लेबर कोड प्राइवेट और सरकारी दोनों कर्मचारियों पर लागू होंगे.

चार दिन काम, तीन दिन आराम
नया श्रम कानून लागू होते ही हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन आराम करने का रास्ता साफ हो जाएगा. लेकिन नियमों में इसके लिए भी एक शर्त है. यदि आप चार दिन काम और तीन दिन आराम चाहते हैं तो आपको 12 घंटे की ड्यूटी करनी होगी. वहीं, कंपनियों को भी ये आश्वस्त करना होगा कि जो कर्मचारी 12 घंटे काम कर रहे हैं, उनसे सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही काम ले सकते हैं और तीन छुट्टी देनी होगी. 12 घंटे के शिफ्ट में कर्मचारियों को दिन में दो बार आधे-आधे घंटे ब्रेक मिलेगा. यानी आप 12 घंटे में एक घंटा ब्रेक लेने के हकदार होंगे. सप्ताह में 48 घंटे काम करने के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पीएफ कन्ट्रीब्यूशन बढ़ेगा
नया श्रम कानून लागू होते ही आपका पीएफ कन्ट्रीब्यूशन (PF Contribution) भी बढ़ जाएगा. नए नियमों के अनुसार पीएफ कन्ट्रीब्यूशन आपके ग्रॉस पे का 50% हो जाएगा. इस नियम को सभी को फॉलो करना होगा. इससे आपकी टेक होम सैलरी घट जाएगी, लेकिन सेविंग्स बढ़ जाएगी. 

छुट्टी के नियमों में भी बदलाव
वर्तमान नियमों के अनुसार आपके लिए 240 दिन काम करना अनिवार्य है, तभी आप छुट्टी के हकदार होंगे. इस नियम को भी बदला जा रहा है. अब आपके लिए 180 दिन काम करना जरूरी है. ध्यान रखें कि इसमें सिर्फ कार्य दिवस ही काउंट किए जाएंगे. कोई वीकली ऑफ या गैजेटेड हॉलीडे इसमें काउंट नहीं किए जाएंगे.

फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में नहीं होगी देरी
नए श्रम कानून के अंतर्गत यदि आप नौकरी छोड़ते हैं या फिर किसी परिस्थितिवश कंपनी से निकाले जाते हैं तो कंपनी को आपका फुल एंड फाइनल सेटलमेंट 2 दिन के अंदर करना होगा. यही नहीं, अब सैलरी देने का दिन भी सभी कंपनी को फिक्स्ड रखना होगा, उदाहरण के तौर पर यदि आपकी सैलरी 5 तारीख को मिलती है तो हर महीने हर हाल में आपकी सैलरी 5 तारीख को देनी होगी. इसके अलावा, कंपनियों को साल के आखिर में कर्मचारियों की बची छुट्टियों को कैश करना ही होगा. इसे न तो एंप्लाई रुकवा सकते हैं और ना ही कंपनी अपनी मर्जी से इसे रोक सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago