✕

होम / यूटिलिटी / अपडेट हो गए LPG सिलेंडर के रेट, चेक करें राहत मिली या बढ़ा जेब का बोझ

अपडेट हो गए LPG सिलेंडर के रेट, चेक करें राहत मिली या बढ़ा जेब का बोझ

पिछले कुछ समय से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार इसमें सीधे 50 रुपए की वृद्धि हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतें अपडेट हो गई हैं. गैस कंपनियों ने घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. हालांकि, दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम स्थिर हैं. राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1103 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए बरकरार है. इस तरह, डोमेस्टिक सिलेंडर के सस्ता होने की आस लगाए बैठी आम जनता की उम्मीद एक बार फिर टूट गई है.

इस तरह बदलते रहे रेट 
पिछले महीने यानी जून में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83 रुपए कम हो गए थे. इसी तरह, मई में भी इसमें 172 रुपए की कमी आई थी. कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कई बार बदलाव हो चुका है. दिल्ली में कुछ समय पहले तक जो कॉमर्शियल सिलेंडर 2119.50 रुपए का था, आज 1773 रुपए पर आ गया है. एक दिसंबर 2022 को 19 किलो वाले इस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1744 रुपए था. एक जनवरी को इसमें 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 1769 रुपए पर पहुंच गया. फरवरी में दाम स्थिर रहे, लेकिन एक मार्च को यह 350.50 रुपए महंगा होकर 2119.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. इसके बाद एक अप्रैल 2023 को यह 91.50 रुपया सस्ता होकर 2028 रुपए पर आया. एक मई को फिर इसके दाम में कटौती की गई. 1 जून को भी कंपनियों ने इसके उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दाम घटाए और कॉमर्शियल सिलेंडर  की कीमत 1773 रुपए पर आ गईं.

तब महंगा हुआ था सिलेंडर
वहीं, घरेलू सिलेंडर के दाम काफी समय से कम नहीं हुए हैं. 14 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च में बदलाव हुआ था. तब इसकी कीमतों में सीधे 50 रुपए इजाफा हुआ था और यह राजधानी दिल्ली में 1053 रुपए से बढ़कर 1103 रुपए पर पहुंच गया. बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही मोदी सरकार में आसमान पर पहुंच गए हैं. ऐसे में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ समय तक हुए इजाफे ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. लिहाजा, वो चाहता है कि कंपनियां घरेलू सिलेंडर के दामों में कुछ कमी करके उसके बिगड़ते बजट को और बिगड़ने से बचाएं, लेकिन एक बार फिर कंपनियों ने उसकी उम्मीद तोड़ दी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

58 minutes ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

2 hours ago