✕

होम / यूटिलिटी / IGL ने आज से फिर दे दिया बड़ा झटका, फिर पड़ी महंगाई की मार

IGL ने आज से फिर दे दिया बड़ा झटका, फिर पड़ी महंगाई की मार

इस साल गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से सीएनजी की कीमतें पेट्रोल-डीजल के लगभग बराबर तक पहुंच गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शनिवार को पूरे भारत में सीएनजी की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इससे पूरे देश में यात्रा करने में लोगों का खर्चा और बढ़ जाएगा. आईजीएल ने कहा कि लागत में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं. इस साल गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से सीएनजी की कीमतें पेट्रोल-डीजल के लगभग बराबर तक पहुंच गई हैं. 

"बढ़ी हुई इनपुट गैस लागत के कारण, 17.12.2022 को सुबह 6 बजे से, @IGLSocial ने CNG खुदरा मूल्य में संशोधन किया," गैस कंपनी ने ट्विटर पर कहा.

दिल्ली-एनसीआर में यह हुई नई कीमत

आईजीएल की संशोधित कीमतों के अनुसार, सीएनजी की कीमत दिल्ली में 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 87.89 प्रति किलो हो गई है. हालांकि कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में कंपनी ने सीएनजी की खुदरा कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है. 

कैसे तय होती है कीमत

भारत में उत्पादित गैस की कीमतें सरकार खुद तय करती है. एक साल में दो बार इसकी कीमतों में बदलाव किया जाता है. पहला बदलाव 31 मार्च को किया जाता है जबकि दूसरा बदलाव 30 सितंबर को किया जाता है. दामों में पहली बढ़ोत्तरी 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच लागू की जाती है जबकि दूसरी बढ़ोत्तरी 1 अक्टूबर से 30 मार्च के बीच लागू की जाती है.

अन्य शहरों में यह हुई सीएनजी की नई कीमत

रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत 89.57 रुपये प्रति किलो है. करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत 88.22 रुपये प्रति किलो है. मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ के कुछ हिस्सों में सीएनजी की कीमत 86.79 रुपये प्रति किलोग्राम है. अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की कीमत 89.83 रुपये प्रति किलो है.

इस साल 15 बार बढ़ गई कीमतें

सात मार्च 2022 से अब तक यह 15वीं बार है, जब राजधानी में सीएनजी की कीमत बढ़ी हैं. इससे पहले मई 2021 में कीमत दो रुपये प्रति किलो बढ़ी थीं. सीएनजी की कीमतें मार्च से अब तक 23.55 रुपये प्रति किलो के करीब बढ़ चुकी हैं. अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमत 36.16 रुपये प्रति किलो यानी करीब 80 फीसदी बढ़ चुकी हैं. जनवरी 2022 में सीएनजी की कीमत 54.31 रुपये प्रति किलो थी.

VIDEO: आखिर Cyber Expert Pawan Duggal को क्‍यों नहीं लगता कि मजबूत है डेटा प्रोटेक्‍शन कानून

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

5 hours ago