✕

होम / यूटिलिटी / Gold Fund में अगर किया है निवेश, तो जानें कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद क्या होगा भविष्य

Gold Fund में अगर किया है निवेश, तो जानें कस्टम ड्यूटी बढ़ने के बाद क्या होगा भविष्य

इससे रुपये में भी कमजोरी काफी बढ़ गई है और गोल्ड की कीमत भी अपने दो माह के उच्चतम पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः हाल ही केंद्र सरकार ने गोल्ड पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 10.75 फीसदी से बढ़ाकर के 15 फीसदी कर दिया है. सरकार ने यह कदम गोल्ड के इंपोर्ट को कम करने के लिए किया है ताकि करेंट अकाउंट डेफिसिट पर बोझ को हल्का किया जा सके. इससे रुपये में भी कमजोरी काफी बढ़ गई है और गोल्ड की कीमत भी अपने दो माह के उच्चतम पर पहुंच गई है. इससे गोल्ड फंड पर भी असर पड़ा है. 

गोल्ड फंड पर इतना मिल रहा था रिटर्न

ड्यूटी बढ़ाने से पहले पिछले हफ्ते तक गोल्ड फंड पर 2.5 फीसदी रिटर्न मिल रहा था. क्वांटम एसेट मैनेजमेंट कंपनी के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर चिराग मेहता के अनुसार फिलहाल गोल्ड फंड 2 फीसदी कम पर व्यापार कर रहा है क्योंकि थोक मार्केट में फिजिकल गोल्ड की डिमांड कम है. 

गोल्ड फंड ने दिया ज्यादा रिटर्न

डोमेस्टिक गोल्ड फंड्स ने पिछले साल की तुलना में लगभग 8-9 फीसदी (डायरेक्ट प्लान) ज्यादा का रिटर्न डिलीवर किया है. इस रिटर्न का बड़ा हिस्सा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में  5.5 फीसदी की गिरावट और हाल ही में लगाए गए इंपोर्ट ड्यूटी के कारण है. तीन और पांच साल के आधार पर, भारत में गोल्ड फंड्स ने औसतन क्रमशः 14.08 फीसदी और 11.97 फीसदी की ग्रोथ की है. इसी अवधि में इन फंडों ने लार्ज-कैप फंड श्रेणी को भी पीछे छोड़ दिया है.

आगे क्या है भविष्य

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर देखा जाए तो थोड़े दिनों के लिए गोल्ड फंड्स में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि निवेशकों को उतना रिटर्न नहीं मिलेगा, जितना वो सोच रहे हैं. हां लंबे समय के लिए गोल्ड फंड में निवेश करना फायदे का सौदा है. 

महिलाओं के बने एक फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म LXME की मनी कोच प्रिया अग्रवाल का कहना है कि बहुत से लोगों को डर है कि ड्यूटी बढ़ने के बाद गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी होगी लेकिन उनको अपने फंड्स पर होल्ड रखना चाहिए. चूंकि सोना लॉन्ग टर्म एसेट है, इसलिए निवेशकों को शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं करनी चाहिए. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

23 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

52 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

9 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago