✕

होम / यूटिलिटी / ICICI बैंक ने दी Extortion Scam से सावधान रहने की चेतावनी, जानिए कैसे होता है ये Scam?

ICICI बैंक ने दी Extortion Scam से सावधान रहने की चेतावनी, जानिए कैसे होता है ये Scam?

ICICIC बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल भेजकर एक्सटॉर्शन स्कैम (Extortion Scam) से सतर्क रहने के लिए एक चेतावनी जारी की है. साइबर ठग बैंक ग्राहकों को एक्सटॉर्शन स्कैम का शिकार बना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आजकल बैंक ग्राहकों के ऊपर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है. साइबर ठग बैंक ग्राहकों को एक्सटॉर्शन स्कैम (Extortion Scam) के जरिए फंसा रहे हैं. इसी को देखते हुए आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है. साथ ही बैंक इस स्कैम के बारे में ग्राहकों को ईमेल भेज कर सतर्क कर रहा है. तो आइए जानते हैं क्या है एक्सटॉर्शन स्कैम और इससे कैसे बचा जा सकता है? 

क्या है एक्सटॉर्शन स्कैम?
एक्सटॉर्शन स्कैम ईमेल से शुरू होता है. इसमें साइबर अपराधी दावा करते हैं कि उनके पास टारगेट किए गए यूजर के प्राइवेट फोटो और पर्सनल डेटा मौजूद है. अपने शिकार को डराने के लिए ये जालसाज इन फोटो और प्राइवेट डेटा को पैसे न मिलने पर फ्रेंड, फैमिली के साथ ही पब्लिक प्लैटफॉर्म पर लीक करने की धमकी देते हैं. कई मामलों में साइबर अपराधी के पास ऐसा कोई डेटा नहीं होता, लेकिन कई बार यूजर डर कर इनकी चाल में फंस जाते हैं.

इन तरीकों से करें एक्सटॉर्शन स्कैम की पहचान
आईसीआईसीआई बैंक ने भेजे गए ईमेल में इस तरह के स्कैम की पहचान करने के कुछ तरीकों के बारे में बताया है. बैंक के अनुसार साइबर ठग ग्राहक को जाल में फंसाने के लिए कॉल, मेसेज या ईमेल कर सकते हैं, जिसमें वे खुद को किसी सरकारी विभाग या कलेक्शन एजेंसी का बता सकते हैं. वह अपने शिकार को ड्रग या मनी लाउंड्रिंग जैसे फेक केस में फंसाकर लीगल ऐक्शन और गिरफ्तारी की धमकी देते हैं. डरे हुए बैंक कस्टमर को फिर स्कैमर पैसों के बदले मामले को रफा-दफा करने का विकल्प देते हैं. इसके अलावा साइबर ठग हैकर से पासपोर्ट डीटेल, डेट ऑफ बर्थ, बैंक डीटेल और ओटीपी भी मांग सकते हैं. ग्राहक जल्द से जल्द पैसे ट्रांसफर कर दें, इसके लिए ये जालसाज पुलिस के घर तक पहुंचने का भी झूठा दावा करते हैं.

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
1. पैसे की मांग करने वाले किसी भी अनजान कॉलर से परेशान न हों और कॉलर को कोई जवाब न दें.
2. किसी को भी गिफ्ट, हैंपर, वाउचर या वायर ट्रांसफर में पेमेंट न करें.
3. कॉलर के दिए गए किसी भी कॉन्टैक्ट डीटेल को यूज न करें और ऑर्गनाइजेशन में डायरेक्ट कॉल करके कॉलर की आइडेंटिटी को वेरिफाइ करें. 
4. किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें. साथ ही किसी के साथ भी ईमेल या फोन पर क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन अकाउंट डीटेल, डाइवर लाइसेंस और पासपोर्ट की डीटेल को शेयर न करें. 
5. अनजान लिंक से आए ईमेल में दिए गए अटैचमेंट पर क्लिक न करें. साथ ही इसमें दी गई किसी फाइल को डाउनलोड करें. ऐसा करने से आपका कंप्यूटर में वायरस आ सकता है. 

फंस गए तो खाली हो सकता है बैंक खाता
अगर आप इस तरह की कॉल पर जालसाज के झांसे में आकर बैंक डिटेल्स या ओटीपी शेयर करते हैं. इसके अलावा किसी भी लिंक आदि पर क्लिक करते हैं, तो साइबर अपराधी आपको लाखों रुपये का चूना लगा सकते हैं. आपके खाते में जितना भी पैसा हो, वो उसे उड़ा सकते हैं. ऐसे में अगर आपके पास ऐसा कोई भी कॉल या ईमेल आए तो आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना चाहिए और उस नंबर के बारे में बताना चाहिए. इसके बारे में आप साइबर सेल में भी शिकायत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-सिर्फ पोर्ट ही नहीं संभालेंगे, पानी के जहाज भी बनाएंगे गौतम अडानी, जानिए इनकी पूरी योजना?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago