✕

होम / यूटिलिटी / इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इतना इजाफा

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में हुआ इतना इजाफा

सरकार ने 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है. दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया है. सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी केंद्रीय दरों के आधार पर महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है. तो चलिए जानते हैं कर्मचारियों को कितना फायदा होगा?

इतना बढ़ा महंगाई भत्ता
सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से गुजरात के 4.71 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को फायदा होगा. 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक छह महीने के महंगाई भत्ते का बकाया वेतन के साथ 3 किस्तों में दिया जाएगा. राज्य सरकार कर्मचारियों के इस बकाए के निपटान के लिए कुल 1129.51 करोड़ रुपये वितरित करेगी. 

कब मिलेगा पैसा 
इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि सैलरी के साथ कर्मचारियों के अकाउंट में डाली जाएगी.
जनवरी 2024 और फरवरी 2024 के महंगाई भत्ते की राशि जुलाई महीने की सैलरी के साथ आएगी. वहीं, मार्च और अप्रैल की राशि अगले महीने की सैलरी के साथ कर्मचारियों के खाते में आएगी. इसी तरह मई और जून की राशि सितंबर महीने के वेतन के साथ आएगी.

जुलाई के लिए भी बढ़ा था महंगाई भत्ता 
इससे ठीक पहले फरवरी में गुजरात सरकार ने राज्‍य कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने के लिए जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया था. इस बढ़ोतरी से 4.45 लाख कर्मचारियों और 4.65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिला था. जुलाई 2023 से बढ़ हुए डीए को भी 3 किस्‍त में जारी किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश होने के साथ जुलाई महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए बढ़ोतरी की उम्‍मीद है. सरकार साल में दो बार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है, ताकि महंगाई से मुकाबले के लिए कर्मचारियों को राहत मिल सके.   

इसे भी पढ़ें-5 साल की FD पर SBI या Post Office, जानिए कहां मिलेगा आपको ज्यादा मुनाफा?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago