✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे ने दिया बड़ा झटका! ...तो 1 से 5 साल तक के बच्चे का भी देना होगा पूरा किराया

रेलवे ने दिया बड़ा झटका! ...तो 1 से 5 साल तक के बच्चे का भी देना होगा पूरा किराया

रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने आम यात्रियों को धीरे से जोर का झटका दे दिया है. नए नियमों के हिसाब से अब पांच साल तक के बच्चे का भी पूरा टिकट लगेगा. ये पूरी तरह से ऑप्शनल होगा. आपको बता दें कि पहले पांच साल तक के बच्चे ट्रेन में मुफ्त सफर करते थे और 6-12 साल तक के बच्चों का हाफ टिकट लगता था. हालांकि अब यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है. अब अगर यात्रियों ने टिकट बुकिंग करते वक्त बच्चों के लिए अलग से बर्थ या सीट मांगी तो उनसे भी पूरा किराया वसूला जाएगा. हालांकि अगर यात्री ऐसा विकल्प नहीं लेते हैं तो फिर 1-5 साल तक के बच्चे पहले की तरह मुफ्त यात्रा करते रहेंगे. रेलवे ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.

केवल एक साल तक के बच्चे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

रेलवे के नए सर्कुलर के अनुसार केवल 0-1 साल तक के बच्चे ट्रेनों में मुफ्त यात्रा करने के अधिकारी होंगे. भारतीय रेलवे द्वारा 06.03.2020 को जारी सर्कुलर संख्या 12 के अनुसार, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यात्रा के लिए आरक्षण की आवश्यकता नहीं है और वे बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, अब नए नियमों के हिसाब से अगर 1-4 साल के बच्चों के लिए अलग से बर्थ यात्री लेता है, तो टिकट बुक करके पूरे वयस्क किराए का भुगतान करना होगा. यह नियम 1-12 साल तक के सभी बच्चों पर लागू होगा. 

लखनऊ मेल में जोड़ी थी चाइल्ड बर्थ

भारतीय रेलवे ने हाल ही में लखनऊ मेल के एसी थर्ड बोगी में बेबी बर्थ को जोड़ा, जिसे यात्रियों से बहुत सराहना मिली थी. रेलवे ने अब स्टेशनों पर आईआरसीटीसी और रेलवे रिजर्वेशन बूथों पर टिकट बुक करते समय पांच साल से कम उम्र के बच्चों को सीट देने की व्यवस्था लागू कर दी है. अभी तक केवल 5 से 11 साल के बच्चों के लिए टिकट की अनुमति थी. 

टिकट बुक करते में मिलेंगे दो विकल्प

यात्रियों को अब बच्चों के साथ टिकट बुक करते समय दो विकल्प मिलेंगे. पहला है टिकट बर्थ के साथ और दूसरा है टिकट बिना बर्थ के साथ. अगर यात्री पहला विकल्प चुनते हैं और बच्चे की उम्र 1 से 5 साल के बीच है तो फिर यात्री से उस बर्थ का पूरा पैसा वसूला जाएगा. दूसरे विकल्प का इस्तेमाल करने पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा. यानि की बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

जब 5 साल से कम उम्र के बच्चों की बात आती है, तो यात्री आरक्षण प्रणाली ने एक से पांच साल की उम्र के बच्चों के नाम भरने का विकल्प होता है. यात्री चाहे तो बच्चे का नाम दे सकते थे. अगर वो बच्चे का नाम नहीं देते हैं तो भी रिजर्व ट्रेन में वो मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. अगर यात्री ने लिस्ट में बच्चे का नाम, उम्र और सीट का ऑप्शन चुना तो फिर उसके लिए रेलवे पूरा किराया वसूलेगी. फिलहाल शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में, प्रयोग के तौर पर, रेलवे ने पूरी सीट अलग से लेने पर डायनेमिक फेयर के अनुसार ही 1से 5 साल तक के बच्चों पर पूरा चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

3 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago