✕

होम / बिजनेस / वित्त वर्ष 2026 में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ग्रोथ घटकर होगी 6-8%: ICRA

वित्त वर्ष 2026 में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ग्रोथ घटकर होगी 6-8%: ICRA

तीन वर्षों की तेज़ ग्रोथ के बाद Icra ने सेक्टर का आउटलुक ‘पॉज़िटिव’ से ‘स्टेबल’ किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

तीन वर्षों तक दो अंकों की तेज़ राजस्व वृद्धि दर्ज करने के बाद, भारतीय हॉस्पिटैलिटी उद्योग अब सामान्य गति से आगे बढ़ेगा. ICRA की एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में होटल उद्योग की सालाना राजस्व वृद्धि 6 से 8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है. इसके चलते एजेंसी ने इस सेक्टर का आउटलुक ‘पॉज़िटिव’ से घटाकर ‘स्टेबल’ कर दिया है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर के प्रीमियम होटलों में ऑक्युपेंसी रेट FY2026 में 72 से 74 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है, जो FY2024 और FY2025 में दर्ज 70 से 72 प्रतिशत से थोड़ा बेहतर है. वहीं, औसत कमरे का किराया (Average Room Rate - ARR) FY 2026 में बढ़कर ₹8,200 से ₹8,500 के बीच पहुंच सकता है, जो FY2025 में ₹8,000 से ₹8,200 के स्तर पर था. यह वृद्धि आपूर्ति की सुस्त रफ्तार और होटलों के रेनोवेशन एवं अपग्रेडेशन के चलते संभव है.

Icra के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड – कॉरपोरेट रेटिंग्स, जितिन मक्कड़ ने कहा, “पिछले तीन वर्षों में घरेलू अवकाश यात्रा, कॉर्पोरेट मीटिंग्स, इवेंट्स, वेडिंग्स और बिज़नेस ट्रैवल ने मिलकर हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की मांग को मजबूत किया। अब FY2026 में यह ग्रोथ सामान्य होकर 6 से 8 प्रतिशत पर लौटेगी.”

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल भारत में विदेशी पर्यटकों की आवक (Foreign Tourist Arrivals - FTA) कमजोर बनी रहेगी, खासकर हाल की आतंकी घटनाओं के बाद, लेकिन इसमें धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है. घरेलू पर्यटन अभी भी प्रमुख मांग कारक बना हुआ है और निकट भविष्य में इसी के हावी रहने की संभावना है.

ICRA की रिपोर्ट बताती है कि हाल के वर्षों की मांग में बढ़त के चलते कई नई परियोजनाओं की घोषणा हुई है और लंबित प्रोजेक्ट्स को भी दोबारा शुरू किया गया है. हालांकि, अगले 12 से 18 महीनों में आपूर्ति वृद्धि मांग के मुकाबले पीछे रह सकती है. ICRA के अनुसार, देश के 12 प्रमुख शहरों में प्रीमियम रूम इन्वेंटरी का सालाना संयुक्त वृद्धि दर (CAGR) FY2023 से FY2026 के बीच 4.5 से 5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

टैग्स हॉस्पिटैलिटी सेक्टर
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

49 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

49 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago