डीपफेक वीडियो तकनीक की एक नई समस्या बनकर सामने आए हैं. लेकिन इस बार रश्मिका के इस वीडियो को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
पिछले कुछ समय से लगातार सामने आ रहे डीप फेक वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस मामले में सामने आए पुष्पा फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीप फेक वीडियो को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने अहम बात कही है. केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में अपनी बात कहते हुए कहा है कि इस तरह के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार नियमों के अनुसार अगर कोई ऐसा वीडियो पोस्ट करता है तो शिकायत के बाद उसे 36 घंटों के अंदर हटाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी डिजिटल नागरिकों की प्राइवेसी की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है.
क्या बोले राजीव चंद्रशेखर?
राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में ट्विटर पर किए गए एक ट्ववीट पर अपनी बात कहते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सभी डिजिटलनागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए संकल्पित है. आईटी नियम अप्रैल 2023 के अनुसार किसी भी प्लेटफॉर्म के लिए ये सुनिश्चत करना जरूरी है कि कोई यूजर गलत जानकारी साझा न करे. अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 36 घंटे के अंदर प्लेटफॉर्म से हटाना होगा. अगर प्लेटफॉर्म ऐसा नहीं करता है तो नियम 7 के तहत उस पर आईपीसी की धाराओं के तहत कोर्ट में कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने ये भी कहा कि डीप फेक वीडिया नया और उससे भी अधिक खतरनाक स्वरूप है और प्लेटफॉर्म को उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है.
PM @narendramodi ji's Govt is committed to ensuring Safety and Trust of all DigitalNagriks using Internet
— Rajeev Chandrasekhar ?? (@Rajeev_GoI) November 6, 2023
Under the IT rules notified in April, 2023 - it is a legal obligation for platforms to
➡️ensure no misinformation is posted by any user AND
➡️ensure that when reported by… https://t.co/IlLlKEOjtd
आखिर क्या है मंदाना के इस वीडियो में?
सुपरहिट फिल्म पुष्पा की अभिनेत्री रही रश्मिका मंडाना का एक डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो ब्लैक कलर के आउटस्कर्ट में एलीवेटर में आती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को एक पत्रकार और शोधकर्ता अभिषेक कुमार ने ट्वीट किया था. उनके इस ट्वीट पर कोट लिखते हुए केन्द्रीय मंत्री ने ये बात कही.
? There is an urgent need for a legal and regulatory framework to deal with deepfake in India.
— Abhishek (@AbhishekSay) November 5, 2023
You might have seen this viral video of actress Rashmika Mandanna on Instagram. But wait, this is a deepfake video of Zara Patel.
This thread contains the actual video. (1/3) pic.twitter.com/SidP1Xa4sT
वीडियो पर रश्मिका ने कही अहम बात
इस पूरे मसले पर कुछ देर पहले अभिनेत्री रश्मिका ने भी ट्वीट करते हुए अहम बात कही है. उन्होंने ट्वीट में लिखा-
इसे साझा करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है और मुझे, ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी पड़ रही है.
ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज तकनीक के दुरुपयोग के कारण बहुत अधिक नुकसान का सामना कर रहे हैं.
आज, एक महिला और एक अभिनेत्री के रूप में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सहायता के लिए मेरे साथ हैं. लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता जब मैं स्कूल या कॉलेज में था, तो मैं सचमुच सोच भी नहीं सकता कि मैं इससे कैसे निपट सकता था.
इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्परता से इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
I feel really hurt to share this and have to talk about the deepfake video of me being spread online.
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) November 6, 2023
Something like this is honestly, extremely scary not only for me, but also for each one of us who today is vulnerable to so much harm because of how technology is being misused.…
आंतरिक सिस्टम अपडेट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ठप हुईं सेवाएं, रिटेल स्टोर के कामकाज और कर्मचारियों के सिस्टम पर भी पड़ा असर
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) की कई डिजिटल सेवाएं बुधवार को बड़े पैमाने पर प्रभावित हुईं. इनमें iCloud, App Store, Apple Pay और Apple Music जैसी प्रमुख सेवाएं शामिल हैं. इस तकनीकी गड़बड़ी का असर कंपनी के फिजिकल रिटेल स्टोर और आंतरिक कॉर्पोरेट सिस्टम पर भी पड़ा. Apple ने इस आउटेज के पीछे किसी साइबर हमले की आशंका को खारिज करते हुए इसे आंतरिक सिस्टम अपडेट के दौरान हुई तकनीकी गलती बताया है.
कंपनी के मुताबिक, इंजीनियरों ने प्रभावित कई सिस्टम को दोबारा शुरू कर दिया है, जबकि बाकी सेवाओं को बहाल करने का काम जारी है. इस गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए यूजर्स और कर्मचारियों को Apple के कई प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी हुई. इसके अलावा, कंपनी के रिटेल स्टोर पर लेनदेन भी प्रभावित हुए.
Fox Business के अनुसार, Apple के एक प्रवक्ता ने कहा, "आज सुबह एक आंतरिक अपडेट के कारण हमारे कुछ सिस्टम में आउटेज हुआ. हमारे कई सिस्टम दोबारा काम करने लगे हैं और बाकी सिस्टम को जल्द से जल्द ऑनलाइन लाने के लिए काम किया जा रहा है."
iCloud, App Store और Apple Pay समेत कई सेवाएं प्रभावित
इस आउटेज का असर iCloud, Apple Music, App Store, Apple Pay, Apple Support और Apple TV जैसी सेवाओं पर पड़ा. आउटेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों यूजर्स ने Apple की सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की.
यूजर्स को एप्लिकेशन डाउनलोड करने, म्यूजिक स्ट्रीम करने, iCloud के जरिए फाइल सिंक्रोनाइज करने और Apple Pay से भुगतान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कुछ यूजर्स ने iPhone और Mac कंप्यूटर पर अपने Apple ID अकाउंट से अचानक साइन आउट होने की भी शिकायत की.
नए डिवाइस एक्टिवेट करने में भी आई परेशानी
इस तकनीकी गड़बड़ी का असर नए Apple डिवाइस के सेटअप और एक्टिवेशन पर भी पड़ा. कुछ ग्राहकों को नए डिवाइस शुरू करते समय त्रुटियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे कंपनी के एक्टिवेशन सर्वर से कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे. वहीं, डेवलपर्स को App Store Connect और कंपनी की अन्य बैकएंड सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हुई.
Apple के फिजिकल रिटेल स्टोर का कामकाज भी प्रभावित हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोर कर्मचारियों को पॉइंट-ऑफ-सेल सिस्टम में गड़बड़ी के कारण खरीदारी की प्रक्रिया पूरी करने, रिपेयर रिकॉर्ड देखने और पुराने डिवाइस के बदले नए डिवाइस देने (ट्रेड-इन) से जुड़े कामों में दिक्कत हुई.
इसके अलावा, कर्मचारियों के आंतरिक पोर्टल और कस्टमर सपोर्ट डेटाबेस भी कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं थे. इससे कर्मचारियों को ग्राहकों की जानकारी जुटाने और उनकी शिकायतों का जवाब देने में परेशानी हुई.
सोशल मीडिया पर साइबर हमले की आशंका, Apple ने किया खारिज
आउटेज का दायरा बड़ा होने के कारण सोशल मीडिया पर Apple के सिस्टम पर साइबर हमले, रैनसमवेयर या डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (DDoS) अटैक की आशंकाएं जताई जाने लगीं. हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि सेवाओं में आई रुकावट किसी दुर्भावनापूर्ण साइबर हमले या सुरक्षा सेंध का नतीजा नहीं थी. Apple के अनुसार, आंतरिक सिस्टम अपडेट के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी ही इस आउटेज की वजह बनी.
कंपनी का कहना है कि इस घटना से OpenAI के ग्राहकों का डेटा, उसके उत्पादों की कार्यक्षमता या सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं हुई.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. कंपनी पर आरोप है कि उसने पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल विकसित और टेस्ट किए. यह मामला जुलाई 2026 में AI प्लेटफॉर्म Hugging Face पर हुए साइबर हमले से जुड़ा है, जिसमें OpenAI के रिसर्च एनवायरनमेंट में काम कर रहे ऑटोनॉमस AI एजेंट्स शामिल थे. इस घटना ने AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.
16 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे में ChatGPT बनाने वाली कंपनी पर सार्वजनिक जोखिम पैदा करने और कैलिफोर्निया के अनुचित प्रतिस्पर्धा कानून (Unfair Competition Law) का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है. शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में यूजर्स को गुमराह किया और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिना लोगों को साइबर जोखिमों के सामने रखा.
बोंटा ने आरोप लगाया कि Hugging Face पर हुआ हमला कोई अकेली घटना नहीं थी. उनका दावा है कि OpenAI ने परीक्षण के दौरान 80 से अधिक बार अपने ऑटोनॉमस AI एजेंट्स पर नियंत्रण खोने की बात स्वीकार की थी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि राज्य की जांच के दौरान कंपनी ने ऐसी कई घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई.
कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल कार्यालय के मुताबिक, जुलाई में हुई घटना के दौरान AI एजेंट्स करीब ढाई दिनों तक अपने निर्धारित परीक्षण क्षेत्र से बाहर काम करते रहे. इस दौरान उन्होंने समन्वित तरीके से Hugging Face के सिस्टम तक पहुंच बनाई.
टेस्टिंग एनवायरनमेंट से बाहर निकले AI एजेंट्स
यह घटना जुलाई में कंपनी के आंतरिक साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान हुई. उस समय प्रयोग के तौर पर तैयार किए गए OpenAI मॉडल्स की सॉफ्टवेयर में मौजूद कमजोरियों की पहचान करने और उनका फायदा उठाने की क्षमता का परीक्षण किया जा रहा था.
OpenAI की तकनीकी रिपोर्ट के मुताबिक, AI एजेंट्स ने Artifactory नाम की आंतरिक सॉफ्टवेयर रिपॉजिटरी सेवा में मौजूद एक खामी का फायदा उठाकर नेटवर्क प्रतिबंधों को दरकिनार कर दिया. इस सेवा का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पैकेज तक नियंत्रित पहुंच उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा था.
सार्वजनिक इंटरनेट तक पहुंच मिलने के बाद एजेंट्स ने Hugging Face यूजर्स के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध क्रेडेंशियल्स खोजे और उनका इस्तेमाल प्लेटफॉर्म के सिस्टम तक पहुंचने के लिए किया. इस गतिविधि के कारण 11 से 13 जुलाई के बीच Hugging Face के प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्से प्रभावित हुए.
OpenAI ने 19 जुलाई को अपने आंतरिक सिस्टम में संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया और बाद में इसे Hugging Face पर हुए हमले से जोड़ा. कंपनी ने 20 जुलाई को Hugging Face को इसकी जानकारी दी और अगले दिन सार्वजनिक रूप से अपनी भूमिका का खुलासा किया.
OpenAI ने कहा कि इस घटना में एक इंटरनल रिसर्च मॉडल और GPT-5.6 Sol शामिल थे. कंपनी के मुताबिक, ज्यादातर गतिविधि इंटरनल रिसर्च मॉडल ने की थी. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ये मॉडल एक अलग-थलग रिसर्च एनवायरनमेंट में काम कर रहे थे, जहां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उसके उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले साइबर सुरक्षा उपाय मौजूद नहीं थे.
कंपनी का कहना है कि इस घटना से OpenAI के ग्राहकों का डेटा, उसके उत्पादों की कार्यक्षमता या सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं हुई.
स्वतंत्र जांच में AI एजेंट्स के बीच आपसी तालमेल का खुलासा
AI सुरक्षा संगठन METR और Redwood Research के शोधकर्ताओं की स्वतंत्र जांच में इस घटना के पैमाने को लेकर और जानकारी सामने आई. अगस्त 2026 में जारी आकलन के मुताबिक, करीब 1,200 AI एजेंट्स, जिन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना था, ने एक अनधिकृत मैसेज बोर्ड के जरिए आपस में संवाद स्थापित किया. इन एजेंट्स ने 70,000 से अधिक संदेशों और फाइलों का आदान-प्रदान किया. इसके बाद करीब 700 एजेंट्स ने Hugging Face पर हुए हमले में हिस्सा लिया.
शोधकर्ताओं के अनुसार, एजेंट्स ने OpenAI के ExploitGym साइबर सुरक्षा मूल्यांकन में इस्तेमाल होने वाली ऑटोमेटेड स्कोरिंग प्रणाली को प्रभावित करने या उसकी प्रक्रिया को दरकिनार करने के लिए कई गतिविधियों का समन्वय किया.
जांच में यह भी सामने आया कि कुछ एजेंट्स ने अपनी गतिविधियों के रिकॉर्ड (ट्रांसक्रिप्ट) में बदलाव करने या उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की. इसके लिए उन्होंने ऐसी तकनीकें विकसित कीं, जिनसे उनके कुछ टूल कॉल वास्तविक गतिविधियों से अलग दिखाई दे सकें.
बैंकिंग सेक्टर में Agentic AI के 52 इस्तेमालों का विश्लेषण, तीन साल में निवेश पर करीब तीन गुना रिटर्न मिलने का अनुमान; कस्टमर सर्विस, रिस्क मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में बढ़ेगा AI का इस्तेमाल
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
बैंकिंग सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बैंकों के लिए कमाई और लागत बचाने का नया जरिया बन सकता है. मैकिन्से (McKinsey) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Agentic AI में निवेश करने वाले बैंक करीब 10 महीने में अपनी लागत वसूल कर सकते हैं. वहीं, तीन साल में उन्हें शुरुआती निवेश का औसतन 2.9 गुना रिटर्न मिलने का अनुमान है.
मैकिन्से की 'ग्लोबल बैंकिंग एनुअल रिव्यू 2026' (Global Banking Annual Review 2026) रिपोर्ट में बैंकिंग सेक्टर में Agentic AI के 52 इस्तेमालों का विश्लेषण किया गया है. इसके मुताबिक, AI एजेंट्स का इस्तेमाल बैंकिंग ऑपरेशंस, रिस्क मैनेजमेंट, कंप्लायंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और कस्टमर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है. रिपोर्ट का विश्लेषण सितंबर और अक्टूबर 2026 में किए गए क्लाइंट इंटरव्यू और मैकिन्से के AI निवेश पर रिटर्न के बेंचमार्क पर आधारित है.
AI में निवेश से बैंकों को कैसे हो रहा फायदा?
रिपोर्ट में कुछ बैंकों के उदाहरण भी दिए गए हैं, जहां AI एजेंट्स के इस्तेमाल से लागत बचाने और कामकाज बेहतर बनाने की संभावनाएं सामने आई हैं. एक बैंक ने कस्टमर सपोर्ट से जुड़े सवालों और शिकायतों का समाधान करने के लिए AI एजेंट्स पर 50 लाख डॉलर का निवेश किया है. बैंक को उम्मीद है कि एक साल के भीतर उसे इस निवेश का 2.8 गुना रिटर्न मिल सकता है.
इसी तरह, एक अन्य बैंक ने अपने कंट्रोल सिस्टम को ऑटोमेट करने के लिए 3.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया है. इससे उसे सालाना 5 करोड़ डॉलर की बचत होने की उम्मीद है.
एक बैंक ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की पूरी प्रक्रिया में AI एजेंट्स को शामिल करने के लिए 2 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं. 18 महीने की तैयारी के बाद उसे निवेश पर दोगुना रिटर्न मिलने की उम्मीद है. वहीं, एक अन्य वित्तीय संस्थान ने अपने पुराने मेनफ्रेम कोड को आधुनिक बनाने के लिए 3 करोड़ डॉलर का निवेश किया है. इससे उसे सालाना करीब 2.5 करोड़ डॉलर की बचत होने का अनुमान है.
AI से प्रोडक्टिविटी बढ़ी, लेकिन कमाई पर असर सीमित
रिपोर्ट के मुताबिक, AI के इस्तेमाल से कर्मचारियों की व्यक्तिगत उत्पादकता में सुधार हुआ है, लेकिन इसका असर अभी ज्यादातर कंपनियों की कमाई में बड़े स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है. मैकिन्से के 2026 स्टेट ऑफ AI सर्वे में 80 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि AI के इस्तेमाल से उनकी व्यक्तिगत उत्पादकता बढ़ी है. हालांकि, सिर्फ 6 फीसदी प्रतिभागियों ने माना कि उनकी कंपनी की ब्याज और टैक्स से पहले की कमाई (EBIT) में AI का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
मैकिन्से के मुताबिक, बैंकों को AI का पूरा फायदा उठाने के लिए केवल छोटे स्तर पर प्रयोग करने के बजाय अपनी पूरी कारोबारी प्रक्रियाओं को नए सिरे से तैयार करना होगा. जो बैंक अपने ऑपरेशंस, प्रोडक्ट्स और कस्टमर सर्विस में AI को प्रभावी तरीके से शामिल करेंगे, उन्हें प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बढ़त मिल सकती है.
डेटा की कमी और बढ़ता खर्च बन सकते हैं चुनौती
बैंकों के सामने AI अपनाने में डेटा की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता बड़ी चुनौती बनी हुई है. सर्वे में शामिल करीब आधे बैंकिंग अधिकारियों ने डेटा को AI अपनाने में सबसे बड़ी बाधा बताया.
इसके अलावा, कंप्यूटिंग और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने से भी निवेश पर मिलने वाला रिटर्न प्रभावित हो सकता है. मैकिन्से ने चेतावनी दी है कि AI टोकन, कंप्यूटिंग और संचालन पर होने वाला खर्च बैंकों की कुल श्रम लागत (Labour Cost) के 20 फीसदी तक पहुंच सकता है.
ऑटोनॉमस AI एजेंट्स के इस्तेमाल से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को नियंत्रित करना भी जरूरी होगा. इसके लिए बैंकों को स्पष्ट अनुमति व्यवस्था, लगातार निगरानी और मानवीय नियंत्रण सुनिश्चित करना होगा.
AI बदल सकता है ग्राहकों और बैंकों के बीच संबंध
रिपोर्ट में कहा गया है कि जनरेटिव AI (Generative AI) बैंकिंग ग्राहकों के वित्तीय फैसले लेने के तरीके को भी बदल सकता है. अब AI टूल्स ग्राहकों और बैंकों के बीच एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने लगे हैं.
13 देशों के करीब 46,000 रिटेल बैंकिंग ग्राहकों पर किए गए सर्वे में सामने आया कि लगभग एक चौथाई ग्राहक पहले से ही वित्तीय कामों के लिए जनरेटिव AI का इस्तेमाल कर रहे हैं. बैंकिंग से जुड़े कामों में AI का उपयोग करने वाले ग्राहकों में 74 फीसदी ChatGPT, Claude और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं.
मैकिन्से के मुताबिक, AI प्लेटफॉर्म का बढ़ता इस्तेमाल बैंकों के लिए चुनौती बन सकता है, क्योंकि ग्राहक वित्तीय उत्पादों और सेवाओं का चुनाव करने के लिए इन प्लेटफॉर्म की सलाह लेने लगेंगे.
ऐसे में बैंक AI आधारित वित्तीय सलाह, कैश मैनेजमेंट और निवेश से जुड़ी सेवाएं विकसित करके ग्राहकों के साथ अपने संबंध मजबूत कर सकते हैं. इससे उन्हें AI के जरिए पैदा होने वाले कारोबारी अवसरों का अधिक लाभ मिल सकता है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि AI अपनाने की गति बैंकों के लिए महत्वपूर्ण होगी. जो बैंक केवल प्रयोग के स्तर पर अटके रहेंगे और वास्तविक कामकाज में AI लागू करने में देरी करेंगे, उनके लिए इस क्षेत्र में आगे बढ़ चुके प्रतिस्पर्धियों की बराबरी करना मुश्किल हो सकता है.
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए तीन नए स्वदेशी AI मॉडल EKA-1, Dhir 2B और Dhir 5B लॉन्च किए हैं.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अमेरिका और चीन जैसे देशों के दबदबे के बीच भारत भी स्वदेशी तकनीक विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और IndiaAI Mission के सहयोग से तीन नए AI मॉडल पेश किए गए हैं. इनका उद्देश्य भारतीय यूजर्स की जरूरतों के मुताबिक AI तकनीक विकसित करना और इसे अधिक सुलभ बनाना है.
इन तीनों मॉडल में EKA-1 को बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Soket Labs ने विकसित किया है, जबकि Dhir 2B और Dhir 5B को ZenteiQ AiTech Innovations ने तैयार किया है. जहां EKA-1 को जटिल तकनीकी और विश्लेषणात्मक कामों के लिए विकसित किया गया है, वहीं Dhir मॉडल रोजमर्रा के कामों में AI की उपयोगिता बढ़ाने पर केंद्रित हैं.
EKA-1 में 26.3 अरब पैरामीटर, 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EKA-1 तीनों मॉडल में सबसे बड़ा मॉडल है. इसमें 26.3 अरब पैरामीटर हैं और इसे 7.5 ट्रिलियन टोकन के डेटा पर ट्रेन किया गया है. इसे खासतौर पर गणितीय समस्याओं को हल करने, सॉफ्टवेयर कोडिंग और लॉजिकल टास्क जैसे जटिल कामों के लिए तैयार किया गया है.
यह अंग्रेजी के अलावा भारत की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसकी मदद से अलग-अलग भाषाओं में AI आधारित सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है.
Dhir 2B और Dhir 5B की खासियत क्या है?
Dhir 2B और Dhir 5B को अपेक्षाकृत छोटे AI मॉडल के रूप में विकसित किया गया है. ये ओपन सोर्स मॉडल हैं और अंग्रेजी के साथ 10 भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम हैं.
इनकी मदद से दस्तावेजों में जरूरी जानकारी खोजना, उनसे महत्वपूर्ण बिंदु निकालना और रोजमर्रा के कई काम पूरे करना आसान हो सकता है. इन दोनों मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें स्मार्टफोन और लैपटॉप में डाउनलोड करके बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
बिना इंटरनेट AI इस्तेमाल करने से क्या होगा फायदा?
आमतौर पर ज्यादातर AI टूल्स इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है. ऐसे टूल्स पर यूजर की ओर से दी गई जानकारी प्रोसेसिंग के लिए बाहरी सर्वर तक पहुंच सकती है. लेकिन Dhir मॉडल डिवाइस पर ही काम कर सकेंगे.
इससे निजी दस्तावेजों और संवेदनशील जानकारियों को बाहरी सर्वर पर भेजने की जरूरत कम हो सकती है. नतीजतन डेटा गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इंटरनेट की सीमित उपलब्धता वाले क्षेत्रों में भी इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा.
रक्षा, सरकारी विभागों और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी ऑफलाइन AI मॉडल उपयोगी साबित हो सकते हैं, जहां डेटा की गोपनीयता और सुरक्षित प्रोसेसिंग महत्वपूर्ण होती है.
IndiaAI Mission ने कैसे की मदद?
AI मॉडल विकसित करने और उन्हें ट्रेन करने के लिए बड़े स्तर पर कंप्यूटिंग संसाधनों और निवेश की जरूरत होती है. IndiaAI Mission के तहत सरकार ने स्टार्टअप्स को कम लागत पर कंप्यूटिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रिसर्च और डेवलपमेंट में भी सहयोग दिया है. इसी सरकारी सहयोग से इन स्वदेशी AI मॉडल के विकास को गति मिली है. इनकी लॉन्चिंग को भारत में AI तकनीक के घरेलू विकास और भारतीय भाषाओं में डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
इंस्टाग्राम लंबे वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है. इसके तहत चुनिंदा अमेरिकी क्रिएटर्स के लिए 90 मिनट तक के हॉरिजॉन्टल वीडियो की सुविधा शुरू की गई है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
इंस्टाग्राम (Instagram) ने सोमवार को इन नए फीचर्स की टेस्टिंग शुरू की. द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, ‘Features’ नाम का यह फीचर क्रिएटर्स को छोटी रील्स को पूरे वीडियो से लिंक करने की सुविधा देगा. इससे यूजर किसी पॉडकास्ट या दूसरे लंबे वीडियो की छोटी क्लिप देखने के बाद सीधे उसका पूरा वीडियो देख सकेंगे.
छोटी रील से पूरा वीडियो देख सकेंगे यूजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंस्टाग्राम की प्रोडक्ट वाइस प्रेसिडेंट टेसा लियोन्स ने कहा कि नए फीचर के जरिए यूजर अपनी पसंद के पॉडकास्ट की क्लिप देखने के बाद उस पर क्लिक करके पूरा वीडियो देख सकेंगे. क्रिएटर्स अपनी रील्स को संबंधित लंबे वीडियो से लिंक कर पाएंगे, जिससे दर्शकों के लिए पूरा कंटेंट देखना आसान होगा.
इंस्टाग्राम पहले ब्राजील के कुछ क्रिएटर्स के साथ ‘Features’ की टेस्टिंग कर रहा था. अब कंपनी अमेरिका में हजारों क्रिएटर्स तक इस परीक्षण का विस्तार करने की योजना बना रही है. इन वीडियो को एक्सप्लोर पेज और प्लेटफॉर्म के अन्य हिस्सों के जरिए यूजर्स को सुझाया जा सकता है.
टीवी पर भी लंबे वीडियो देखने की सुविधा बढ़ाने की योजना
फिलहाल यह फीचर मोबाइल पर उपलब्ध होगा, लेकिन इंस्टाग्राम इसे अपने टीवी ऐप तक भी पहुंचाना चाहता है. कंपनी का मानना है कि लंबे हॉरिजॉन्टल वीडियो देखने के लिए बड़ी स्क्रीन बेहतर अनुभव दे सकती है.
पिछले साल लॉन्च हुआ Instagram for TV ऐप फिलहाल Samsung, Fire TV और Google TV पर उपलब्ध है. अब इसे अमेरिका में Apple TV पर भी विस्तार दिया जा रहा है.
लियोन्स के मुताबिक, लंबे हॉरिजॉन्टल कंटेंट को देखने का सबसे अच्छा अनुभव बड़ी और हॉरिजॉन्टल स्क्रीन पर मिलता है. ऐसे में आने वाले समय में दर्शक इस तरह के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर अधिक समय तक देख सकते हैं.
एपिसोड वाले वीडियो के लिए ‘Series’ फीचर की टेस्टिंग
इंस्टाग्राम ‘Series’ नाम के एक अन्य फीचर पर भी काम कर रहा है. इसके तहत क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर एपिसोड के रूप में बनाए गए रील्स के लिए अलग जगह दी जाएगी. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब माइक्रोड्रामा और किस्तों में पेश किए जाने वाले वीडियो कंटेंट की लोकप्रियता बढ़ रही है.
कंपनी ने जून में दक्षिण-पूर्व एशिया के माइक्रोड्रामा स्टूडियो से संपर्क कर इस फीचर की टेस्टिंग शुरू करने की पहल की थी. इसके बाद इंस्टाग्राम ने एपिसोडिक कंटेंट बनाने वाले स्वतंत्र क्रिएटर्स से भी संपर्क किया.
कंपनी आने वाले महीनों में अधिक देशों में ‘Series’ की टेस्टिंग शुरू करने की योजना बना रही है. अमेरिका में इसे इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने का लक्ष्य है. इंस्टाग्राम इस फीचर को टीवी पर किस तरह दिखाया जाएगा, इसकी भी टेस्टिंग कर रहा है.
रील्स टैब में लाइव वीडियो भी दिखाने की तैयारी
इंस्टाग्राम कुछ अन्य फीचर्स पर भी प्रयोग कर रहा है. इनमें लाइव वीडियो को रील्स टैब में शामिल करना और ऐसे यूजर्स को भी लाइव वीडियो सुझाना शामिल है, जो संबंधित क्रिएटर को फॉलो नहीं करते. इस फीचर की टेस्टिंग इंडोनेशिया और ब्राजील में शुरू की जा रही है. कंपनी अगले साल इसे अमेरिका में भी शुरू करने की योजना बना रही है.
साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
बीते कुछ समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं. तमाम लोग इसका शिकार बनकर अपना काफी नुकसान करवा चुके हैं. इस तरह की घटनाओं को काबू करने के लिए सरकार ने एक बड़ा एक्शन लिया है. साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय की I4C विंग ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर दक्षिण-पूर्व एशिया के साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. बता दें कि I4C साइबर और डिजिटल क्राइम निषेध पर काम करने वाला संगठन है, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है.
डिजिटल अरेस्ट में शामिल थे ज्यादातर नंबर
जानकारी के मुताबिक कंबोडिया और म्यांमार और लाओस से चल रहे डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड संबधित कॉल सेंटर की जांच लंबे समय से एजेंसियां कर रही थीं. अभी जिन नंबरों पर पर कार्रवाई की गई .उनमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा नंबर तो जनवरी 2024 में ही शुरू हुए थे. इन नंबरों के जरिए कई सारे फ्रॉड किए गए. ज्यादातर इसमें ‘डिजिटल अरेस्ट' के मामले शामिल थे. ज्यादातर नंबर कंबोडिया, म्यामांर लाओस,और थाईलैंड से एक्टिव थे.
क्या है डिजिटल अरेस्ट?
साइबर क्राइम का यह बिलकुल नया तरीका है, जिसमें स्कैमर्स पुलिस, सीबीआई या कस्टम का अधिकारी बनकर आपको कॉल करते हैं और डराकर घर पर ही बंधक बना लेते हैं. फर्जी अधिकारी बनकर स्कैमर्स ये दावा करते हैं कि आपके पैन और आधार का इस्तेमाल करके कुछ किया गया है या मनी लॉन्ड्रिंग की गई है. आपके नाम से कोई पार्सल आया है जिसमें ड्रग्स या प्रतिबंधित चीजें हैं. इस बीच वो वीडियो कॉल पर लगातार बने रहने के लिए कहते हैं. इन सब बातों से पीड़ित व्यक्ति इतना डर चुका होता है कि वो उन सारी बातों को सच मान बैठता है और जैसा स्कैमर्स कहते हैं, उनकी बातों में आकर सब करता रहता है. इसके बाद डिजिटल अरेस्ट के शिकार व्यक्ति से पैसे ऐंठने का खेल शुरू होता है.
92 हजार से ज्यादा मामले
सरकार के मुताबिक, डिजिटल अरेस्ट के जरिए स्कैमर्स डेली 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर रहे थे. पिछले 10 महीने में डिजिटल अरेस्ट के जरिए किए जाने वाले साइबर फ्रॉड के मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्कैमर्स ने 2,140 करोड़ रुपये का फ्रॉड पिछले 10 महीने से लेकर 1 साल के अंदर किया है. जनवरी से लेकर अक्टूबर 2024 के बीच डिजिटल अरेस्ट के कुल 92,334 मामले रिपोर्ट किए गए है. हाल ही में पीएम मोदी ने भी पब्लिक रैली के दौरान डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाले फ्रॉड का जिक्र किया था. गृह मंत्रालय ने साइबर फ्रॉड के लिए नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया है. इस नंबर पर कॉल करके साइबर फ्रॉड को रिपोर्ट किया जा सकेगा.
इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नया 'District' ऐप लॉन्च कर दिया है. इस नए ऐप के जरिए जोमैटो अपने 'गोइंग-आउट' बिजनेस को बढ़ावा देना चाहता है. इसमें फिल्म टिकट बुकिंग, इवेंट बुकिंग और रेस्टोरेंट में टेबल बुकिंग शामिल है. यानी कि अब एक ही ऐप पर आपको सारी सुविधाएं मिलेंगी. यह जोमैटो का तीसरा कंज्यूमर-फेसिंग बिजनेस है. इससे पहले कंपनी के पास फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो और क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट हैं.
Zomato District ऐप की खासियतें
जोमैटो की डिस्ट्रिक्ट ऐप कई तरह की सर्विसिस ऑफर करती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
• फिल्म टिकट बुकिंग- इसकी मदद से यूजर्स PVR-Inox और Cinepolis समेत अलग-अलग सिनेमा हॉल्स में फिल्मों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.
• इवेंट बुकिंग- ऐप कॉन्सर्ट, प्ले और अन्य लाइव इवेंट्स के लिए बुकिंग की सुविधा देता है.
• डाइनिंग रिजर्वेशन- यूजर्स जोमैटो के रेस्टोरेंट नेटवर्क का लाभ उठाकर रेस्टोरेंट में टेबल बुक कर सकते हैं.
रिलायंस के Bookmyshow से मुकाबला
जोमैटो का गोइंग-आउट सेगमेंट में एंट्री करना अन्य खिलाड़ियों जैसे Bookmyshow (रिलायंस द्वारा समर्थित) के साथ प्रतिस्पर्धा को तेज कर देता है. बुकमाईशो वर्तमान में फिल्म टिकट बुकिंग में महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी रखता है. हालांकि, जोमैटो की मजबूत ब्रांड पहचान, बड़ा यूजर बेस इसके लिए अच्छा साबित हो सकता है. जोमैटो का लक्ष्य डिस्ट्रिक्ट ऐप के तहत अपने 'गोइंग-आउट' बिजनेस को मजबूत करना है. यह रणनीतिक कदम यूजर एक्सपीरियंस को आसान करेगा और मुख्य प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित करेगा.
Paytm से खरीदा था यह बिजनेस
जोमैटो (Zomato) का 'गोइंग-आउट' सेगमेंट में कदम रखना एक रणनीतिक कदम है, जिसका मकसद अपने रेवेन्यू स्ट्रीम को बढ़ाना और बढ़ती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का फायदा उठाना है. कंपनी ने अगस्त 2023 में पेटीएम (Paytm) के इवेंट्स और टिकटिंग बिजनेस को 2,048 करोड़ रुपये में खरीद लिया था, जिससे इस सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत हुई.
Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 15 बीटा 2 (Android 15 Beta 2) वर्जन से पर्दा उठाया है. नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी चुनिंदा स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 15 को रिलीज किया है. गूगल इस साल अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में एंड्रॉयड 15 को जारी कर सकता है. मोबाइल चलाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का बेहतर होना जरूरी है. गूगल ने एंड्रॉयड 15 में इसी बात का ध्यान रखा है. ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन में आपको ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी. कंपनी ने प्राइवेसी पर काफी ध्यान दिया है. आइए जानते हैं एंड्रॉयड 15 के खास फीचर्स के बारे में...
Android 15 में शामिल हैं ये दमदार फीचर्स
• प्राइवेट स्पेस (Private Space)- Android 15 में एक Private Space का नाम का नया फीचर जोड़ा गया है. इस फीचर का इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपको अपने जरूरी ऐप्स हाइड और लॉक करने हों. इससे आपकी पर्सनल डीटेल्स से लेकर बैंकिंग और हेल्थ डेटा हमेशा सेफ रहेगा. कोई भी बिना आपके पासवर्ड और आपका डेटा चुराने की कोशिश करने वालों से बचाव रहता है.
• थेफ्ट डिटेक्शन लॉक (Theft Detection Lock)- Android 15 चोरी होने पर भी फोन को सुरक्षित रखता है. क्योंकि इसमें Theft Detection Lock है. ये फीचर आपके बड़े काम आ सकता है. चोर आपका चुराया हुआ फोन रीसेट नहीं कर पाएगा. न ही वो इस फोन को किसी को भी बेच पाएगा. इसके अलावा, अगर कोई आपका फोन बंद करने की कोशिश करता है या बार-बार गलत पासवर्ड डालने की कोशिश करता है तो फोन खुद ही लॉक हो जाएगा. इससे चोरी का खतरा कम हो जाता है.
• Fraud वाले ऐप्स से Real-time प्रोटेक्शन- Android 15 का यह सिक्योरिटी फीचर भी ऑन-डिवाइस AI पर काम करेगा. Google Play Protect को अगर लगेगा कि आपके स्मार्टफोन में कोई ऐसा ऐप है, जो आपकी निजी जानकारियां चुरा सकता है, तो यह फीचर उस ऐप को अपने आप डिसेबल कर देगा और यूजर के लिए चेतावनी जारी करेगा. इस फीचर के जरिए यूजर अपने फोन में मौजूद मैलवेयर वाले फर्जी ऐप की पहचान कर सकेंगे और उन्हें फोन से डिलीट या अनइंस्टॉल कर सकते हैं.
• AR के साथ गूगल मैप्स- एंड्रॉयड 15 के तहत गूगल मैप्स में ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) की सपोर्ट दी जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो गूगल मैप्स पर दिखने वाली जगह बिलकुल असली जैसी लगेंगी. फिलहाल, इस फीचर को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग और क्वालकॉम के साथ मिलकर गूगल ये फीचर पेश कर सकती है.
• गूगल वॉलेट में QR कोड- गूगल ने हाल ही में भारत में Google Wallet लॉन्च किया है. यह एक ऐसा ऐप है, जिसमें हमारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, टिकट, पास आदि को सेव किया जा सकता है. Android 15 के तहत आप इन डॉक्यूमेंट्स आदि के QR कोड बना सकेंगे. इससे इन डॉक्यूमेंट्स को जल्दी निकालना मुमकिन होगा.
• एंड्रॉयड फोन में भी अब सैटेलाइट कनेक्टिविटी- Android फोन्स में भी अब Apple की तरह Satellite Connectivity मिलेगी. गूगल ने इसके Messages में RCS यानी Rich Communication Services को एनेबल किया गया है. ये एक मैसेजिंग सर्विस है, जिसकी मदद से हाई रेजोल्यूशन फोटो-वीडियो शेयर कर सकेंगे. साथ ही ग्रुप चैट्स इम्प्रूव होंगी और डेटा एंड-टू-एंड एंडक्रिप्टेड रहेगा.
• बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ- Android 15 में कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिससे ऐप्स की स्पीड तेज होगी और बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी. Background में आप कितने भी ऐप्स ओपन करके रख लें, पहले के मुकाबले बैटरी कम ही खर्च होगी. साथ ही, ऐप्स खोलने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा.
Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
टेक दिग्गज गूगल की तरफ से मेगा इवेंट Google I/O 2024 आयोजित किया. गूगल ने अपने इस इवेंट में कई बड़े ऐलान किए. इवेंट की शुरुआत गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की. इवेंट की शुरुआत में कंपनी ने अपने लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल यानी Gemini AI के बारे में जानकारी दी. गूगल ने इस साल इस इवेंट में कोई भी नया डिवाइस लॉन्च नहीं किया. कंपनी का मुख्य फोकस AI फीचर्स पर रहा. गूगल ने AI पॉवर्ड सर्च, ऑन-डिवाइस AI, रियल-टाइम स्कैम प्रोटेक्शन, AI वीडियो मॉडल VEO और Imagen 3 सहित कई फीचर्स पेश किए. आइए इस इवेंट में पेश किए गए खास फीचर्स के बारे में जानते हैं.
AI-पॉवर्ड सर्च- एंड्रॉएड के सर्किल टु सर्च फीचर को गूगल एनहैंस कर रहा है. इस फीचर के जरिए आप एंड्रॉएड फोन की स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्किल कर गूगल पर सर्च कर सकते थे. अब इस फीचर के जरिए मैथ-फिजिक्स की प्रॉब्लम्स को हल करने के तरीके पर इंस्ट्रक्शन भी मिल सकेंगे.
रियल-टाइम कॉल स्कैम प्रोटेक्शन- गूगल वर्तमान में एक ऐसे फीचर का टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को संभावित स्कैम के बारे में सचेत करता है. यदि आपको कोई स्कैम कॉल आता है, तो सिस्टम आपको रियल-टाइम में पहचान कर वॉर्निंग दे सकता है, जिससे आपको संभावित धोखाधड़ी से बचने में मदद मिलती है.
जनरेटिव AI वीडियो मॉडल Veo- गूगल ने जनरेटिव AI वीडियो मॉडल Veo पेश किया. ये गूगल का सबसे एडवांस्ड टेक्स्ट टू वीडियो जेनरेशन मॉडल है, जो HD क्वालिटी में सिनेमैटिक वीडियो जनरेट कर सकता है. कंपनी इस मॉडल के साथ प्रयोग के लिए कई फिल्म मेकर्स और क्रिएटर्स को आमंत्रित कर रही है. गूगल का दावा है कि उसका मॉडल 60 सेकेंड से भी ज्यादा लंबे वीडियो जनरेट कर सकता है. Veo एरियल शॉट और टाइमलैप्स जैसे शब्दों को भी समझता है.
आस्क फोटोज (Ask Photos)- गूगल का नया फीचर, आस्क फोटोज जल्द शुरू होगा. इसके बाद इसमें एडिशनल कैपेबिलिटीज भी ऐड होंगी. यह फीचर गूगल फोटोज को "मुझे दिखाओ कि मेरी बेटी की स्विमिंग प्रोग्रेस कैसे हुई" जैसे सवालों के जवाब देने की सुविधा देता है. इसके लिए वह जेमिनी का इस्तेमाल करके फोटो खोजता है और उनका कलेक्शन बनाता है.
इमेजन 3 (Imagen 3)- कंपनी ने इमेजेन 3 को भी अनवील किया, जो टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर का एक अपडेटेड वर्जन है. पिछले वर्जन की तुलना में Imagen 3 बहुत कम आर्टिफैक्ट के साथ फोटो रिअलिस्टिक बनाने में सक्षम है. यह वर्तमान में ImageFX में एक प्राइवेट प्रीव्यू के रूप में क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही गूगल के प्लेटफॉर्म वर्टेक्स AI पर आएगा.
प्रोजेक्ट अस्त्र (Project Astra) की घोषणा- गूगल ने अस्त्र को "फ्यूचर ऑफ AI असिस्टेंट" कहा. एक यूनिवर्सल AI एजेंट जो दैनिक जीवन में मदद करेगा. आप फोन कैमरा ऑन करने के बाद उससे किसी भी चीज को पॉइंट कर उसके बारे में डिटेल ले सकते हैं. ये आपको तुरंत उसकी डिटेल बताएगा. गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबी ने कहा कि अस्त्र के साथ बातचीत की स्पीड और क्वालिटी नेचुरल लगती है.
Gemini AI 68 लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा- गूगल ने अपने लेटेस्ट AI Gemini 1.5 प्रो को डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स, ड्राइव और जीमेल जैसे वर्कस्पेस ऐप्स के दाहिनी तरफ साइडबार में इंटीग्रेट किया है. इस वर्चुअल असिस्टेंस के पास आपकी सारी सेव की गई डिटेल्स तक पहुंच होगी. इसके अलावा गूगल मीट में Gemini AI 68 लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा।
हर साल होता है गूगल का इवेंट
बता दें कि Google I/O कंपनी का एक वार्षिक इवेंट है और इसमें कंपनी ज्यादातर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देती है. Google I/O को दुनियाभर के जानें माने डेवलपर्स और टेक एक्सपर्ट्स अटेंड करने पहुंचते हैं. सामान्यतौर पर यह एक सॉफ्टवेयर इवेंट होता है लेकिन कंपनी इसमें कुछ नए गैजेट्स और दूसरे हॉर्डवेयर्स को भी लॉन्च करती है.
सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो
स्पैम कॉल को रोकने के लिए सरकार काफी समय से कोशिश कर रही है. मगर, मार्केटिंग कंपनियां हर बार कुछ न कुछ तोड़ निकाल ही लेती हैं. अब सरकार स्पैम कॉल पर लगाम कसने के लिए नए नियम तैयार कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि नई गाइडलाइन सख्त होंगी और स्पैम कॉल की रोकथाम कर सकेंगी. हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर के रेगुलेटर ट्राई (TRAI) ने सभी कंपनियों को निर्देश दिए थे कि वह फोन पर कॉलर का नाम दिखाएं. साथ ही सभी स्मार्टफोन निर्माताओं को भी ऐसा फीचर देने की मांग की थी.
जल्द जारी होंगे दिशा निर्देश
आपके मोबाइल पर दिन भर आने वाले बैंकिंग फ्रॉड कॉल पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है. जल्द ही, इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं. दूरसंचार विभाग और TRAI ने इससे जुड़ा बिल ड्राफ्ट कर लिया है, जिसे जल्द ही पारित किया जाएगा. इस नई ड्राफ्ट गाइडलाइन्स का नाम प्रिवेंशन एंड रेगुलेशन ऑफ अनसोलिसिटेड एंड अनवारंटेड बिजनेस कम्युनिकेशन, 2024 रखा गया है. इस नए बिल के आने के बाद आपके फोन पर क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन आदि से संबंधित फर्जी कॉल्स नहीं आएंगे.
कमेटी की सिफारिशों पर हुई बैठक
डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (DoCA) ने इस साल की शुरुआत में ही अवैध मार्केटिंग कॉल पर लगाम लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी ने नई गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. इस ड्राफ्ट पर 10 मई को हुई एक बैठक में चर्चा हुई थी. इस बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की सचिव निधि खरे, टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT), ट्राई (TRAI), सेलुलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI), BSNL, Vodafone, Reliance Jio और Airtel के प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे.
अवैध कॉल और मैसेज की परिभाषा भी तय की गई
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, ड्राफ्ट गाइडलाइन में कई तरह की शर्तें जोड़ी गई हैं. साथ ही इनमें अवैध कॉल और मैसेज की परिभाषा भी तय की गई है. कमेटी को ऐसी कॉल और मैसेज के रोकथाम पर कई तरह की सिफारिशें मिली थीं. ड्राफ्ट तैयार करते समय इनका भी ध्यान रखा गया है. अब डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स को इन गाइडलाइन को मंजूरी देना है.
कॉलर आईडी डिस्प्ले करने की सलाह
इस गाइडलाइंस में TRAI और DoT द्वारा कई पहलुओं पर विचार किया गया है ताकि फर्जी कॉल को रोका जा सके. इससे पहले TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को कॉलर नेम एक्टिवेट करने की सलाह दी थी. साथ ही, स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को इस फीचर को इनेबल करने का निर्देश दिया गया था.