होम / टेक / Oppo यूजर्स की मौज, स्मार्टफोन में जल्द आएंगे 100 से ज्यादा नए AI फीचर्स

Oppo यूजर्स की मौज, स्मार्टफोन में जल्द आएंगे 100 से ज्यादा नए AI फीचर्स

कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत तक तकरीबन 5 करोड़ लोग इन फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI फीचर्स का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ महीनों से एआई टेक्नोलॉजी की काफी चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही है. सैमसंग के बाद अब Oppo कंपनी भी अपने स्मार्टफोन्स को AI फीचर्स से लैस करना चाहती है. OPPO का कहना है कि वे हर किसी के लिए AI वाले फोन लाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने दुनियाभर में AI से जुड़े 5,399 पेटेंट दर्ज कराए हैं.

कंपनी ने 5,399 पेटेंट दर्ज कराए

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO ने 5 जून को घोषणा की है कि वह 2024 के अंत तक अपने सभी स्मार्टफोन मॉडलों में 100 से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स लाएगी. कंपनी ने बताया कि वह गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मीडियाटेक जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर अपने स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कैपेबिलिटी बढ़ाएगी. इसका फायदा कैमरे की तस्वीरों को बेहतर बनाने, भाषा को समझने में और फोन की बैटरी को स्मार्ट तरीके से चार्ज करने में मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी ने कहा है कि उसने दुनियाभर में AI से जुड़े 5,399 पेटेंट दर्ज कराए हैं.

Instagram के लिए Meta लेकर आ रहा है नया फीचर, रील देखने के लिए करना होगा ये काम

5 करोड़ लोग इन फीचर्स का करेंगे इस्तेमाल

OPPO का कहना है कि वे हर किसी के लिए AI वाले फोन लाना चाहते हैं. कंपनी के विदेशी बाजारों के सेल्स और सर्विस के अध्यक्ष बिली झांग ने बताया कि यह AI फीचर्स कंपनी अब तक सबसे ज्यादा स्मार्टफोन मॉडलों में ला रही है. हम उम्मीद करते हैं कि इस साल के अंत तक तकरीबन 5 करोड़ लोग इन फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे.  OPPO का कहना है कि उनके आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में गूगल के जेमिनी के LLM होंगे. ये मॉडल AI टूलबॉक्स जैसे फीचर्स को चलाएंगे, जिनमें AI राइटर और AI रिकॉर्डिंग समरी शामिल हैं. AI राइटर, जैसा कि नाम से पता चलता है, लिखने में आपकी मदद करेगा.

माइक्रोसॉफ्ट के साथ कर रहे हैं काम

OPPO के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी पीट लाऊ का कहना है कि अगली पीढ़ी के AI स्मार्टफोन मोबाइल फोन उद्योग में एक बड़े बदलाव की अगुआई करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हम AI स्मार्टफोन के क्षेत्र में अहम योगदान देना चाहते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि उद्योग जगत के साथ मिलकर मोबाइल फोन उद्योग में नई खोज करेंगे और मोबाइल फोन के साथ आने वाले स्मार्ट अनुभव को नया रूप देंगे. इसके साथ ही OPPO का कहना है कि वे माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर टेक्स्ट को आवाज में और आवाज को टेक्स्ट में बदलने का ज्यादा बेहतर, सटीक और आसान अनुभव देने जा रहे हैं. यह माइक्रोसॉफ्ट के फास्ट ट्रांसक्रिप्शन और न्यूरल टीटीएस टेक्नोलॉजी की मदद से होगा.

मीडियाटेक के साथ साझेदारी

मीडियाटेक के साथ साझेदारी के बारे में OPPO का कहना है कि वे इस ताइवानी सेमीकंडक्टर कंपनी के साथ मिलकर अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिए AI फीचर्स को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं. साथ ही, यह पार्टनरशिप खास OPPO की जरूरतों के हिसाब से AI फ्रेमवर्क बनाने में भी मदद करेगी. इससे OPPO को चिप बनाने वाली कंपनी की विशेषज्ञता का फायदा उठाते हुए अपने डिवाइस के लिए खास AI फीचर्स बनाने में मदद मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

41 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago