होम / टेक / एक ही ऐप्लीकेशन पर मिलेगा Netflix-Prime और Disney का मजा, जानिए कैसे?

एक ही ऐप्लीकेशन पर मिलेगा Netflix-Prime और Disney का मजा, जानिए कैसे?

स्मार्टफोन में हर ओटीटी प्लेटफॉर्म रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए Google TV ऐप आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर तीन-तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑफर कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप नेटफ्लिक्स (Netflix), प्राइम (Prime) और डिज्नी (Disney) ऐप यूज करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, अब आपको ये सभी ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगे. कई बार आपको ऐप्स हटाने या डाउनलोड करने में दिक्कत आती होगी. ऐसे में अगर सब एप्लीाकेशन एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाए, तो इससे काफी फायदा होगा. बता दें, ये फायदा आपको गूगल टीवी (Google TV) ऐप्लीकेशन में मिलेगा. आपको गूगल टीवी ऐप पर इन सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मजा मिलेगा. तो चलिए जानते हैं आप कैसे गूगल टीटी ऐप को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके इन ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं?

गूगल टीवी ऐप पर मिलेगा OTT ऐप्स और लाइव टीवी 
गूगल टीवी ऐप पर आपको सब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक जगह पर ही मिल जाएंगे और आपको बार-बार अलग ऐप डाउनलोड करने से छुटकारा मिल जाएगा. ये ऐप मोबाइल के साथ स्मार्ट टीवी में भी आसानी से कनेक्ट हो जाती है. गूगल टीवी पर लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो आपको अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा गूगल टीवी पर Google Assistant फीचर भी मिलता है. इसे इंस्टॉल करके और बेहतर एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं. इसमें आप कोई भी कमांड देकर वॉयस से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं.

ऐसे काम करता है गूगल टीवी 
गूगल टीवी को आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन में गूगल टीवी ऐप ओपन करें. इसके बाद कनेक्ट टू टीवी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. कनेक्ट हेयर वाले डिवाइस को सलेक्ट करें, टीवी पर जो कोड शो रहा है, वो कोड भरें. इसके बाद कनेक्ट टू डिवाइस ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां पर आपको Netflix, Prime, Disney, Sony Liv, ZEE5, MX Player, YouTube और Apple TV जैसे ऐप्स मिल जाते हैं. वहीं, गूगल टीवी को ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले होम स्क्रीन पर प्रोफाइल या नाम के पहले अक्षर पर जाएं और सेटिंग सलेक्ट करें. इसके बाद रिमोट और ऐक्सेसरी का ऑप्शन सलेक्ट करें. डिवाइस सलेक्ट करने के बाद कनेक्ट करें के ऑप्शन पर क्लिक करें.

आपके टाइम और स्टोरेज की होगी बचत
गूगल टीवी पर आपको कई चैनल्स मिलते हैं. इसके अलावा जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म का आपने सब्सक्रिप्शन लिया है, वो सभी ऐप बिना डाउनलोड किए इस पर यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको हर ओटीटी ऐप को अलग से डाउनलोड करने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा. इससे आपके टाइम और फोन के स्टोरेज की बचत होगी. 

इसे भी पढ़ें-इस तारीख को बंद हो जाएंगे इनएक्टिव Gmail अकाउंट, अकाउंट बचाना है तो करें ये काम
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago