होम / टेक / 2 सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Xiomi का नया स्मार्टफोन, जानें क्या है इसकी कीमत?

2 सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Xiomi का नया स्मार्टफोन, जानें क्या है इसकी कीमत?

शाओमी (Xiomi) ने 12 जून 2024 को अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 14 CIVI लॉन्च कर दिया है. इस फोन पर कंपनी बैंक ऑफर के साथ खरीदने का मौका दे रही है, जिसमें ग्राहकों को 3 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शाओमी (Xiomi) ने बुधवार यानी 12 जून 2024 को अपने Xiaomi 14 CIVI स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस फोन को कंपनी 3 कलर ऑप्शन और 2 वेरिएंट में लेकर आई है. फोन की खास बात है कि यह डुअल फ्रंट कैमरा के साथ आता है. फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है. तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत कितनी है और इसमें क्या खास फीचर्स शामिल हैं?

इतनी है कीमत
शाओमी का ये नया फोन 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिसमें Xiaomi 14 CIVI का 8GB+256GB वेरिएंट 42,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

3 कलर ऑप्शन में मिलेगा ये नया स्मार्टफोन

शाओमी (Xiomi) का 14 CIVI स्मार्टफोन ग्राहकों को तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिसमें Cruise Blue, Matcha Green और Shadow Black जैसे रॉयल कलर शामिल हैं. ये कलर फोन को काफी प्रीमियम बनाते हैं. फोन की खास बात है कि यह डुअल फ्रंट कैमरा के साथ आता है. फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है.

इन फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ स्मार्टफोन

1. Xiaomi 14 CIVI स्मार्टफोन को कंपनी Snapdragon 8s Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ लेकर आई है. फोन 4nm पावर- एफिशिएंट मैन्यूफैक्चरिंग प्रॉसेस के साथ आता है.
ये फोन 1.5K 6.55 इंच एमोलेड स्क्रीन, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
2. इसमें LPDDR5X 8533Mbps RAM + UFS 4.0 storage है और ये फोन दो वेरिएंट 8GB + 256GB | 12GB + 512GB में लाया गया है.
3. शाओमी का नया फोन 50MP Light Fusion 800 image sensor के साथ आता है. इसके अलावा फोन, 50MP Leica 50mm telephoto camera, 12MP Leica ultra-wide camera से लैस है. शाओमी का यह फोन दो फ्रंट कैमरा के साथ आता है. फोन 32MP Primary selfie camera और 32MP Ultrawide selfie camera के साथ आता है.
4. इसमें कंपनी ने 4700mAh बैटरी पेश की है, फोन 67W Fast charging support के साथ आता है.

फोन पर मिल रहा डिस्काउंट
कंपनी अपने ग्राहकों को इस फोन को बैंक ऑफर के साथ खरीदने का मौका दे रही है. बैंक ऑफर के साथ फोन पर 3000 रुपये की बचत की जा सकती है. ऐसे में आप इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे. इस डिस्काउंट का लाभ आप ICICI Credit Cards और HDFC Credit Cards के साथ पा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-आम जनता को मिली राहत, सरकार ने बढ़ाई राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समयसीमा

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

14 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

42 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago