होम / टेक / स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो नहीं..
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन फोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं आपका फोन तो नहीं..
जल्द ही इन 35 फोन में WhatsApp नहीं चलेगा. Samsung, Motorola, Huawei, Sony, LG और Apple के कई फोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
Meta के पॉपुलर ऐप WhatsApp में एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है. व्हाट्सऐप ने अपनी लेटेस्ट सिस्टम आवश्यकताओं को बदल दिया है, जिससे पुराना स्मार्टफोन यूज करने वाले लोग प्रभावित होंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung, Motorola, Huawei, Sony, LG और Apple जैसे ब्रांडों के 35 मोबाइल फोन को अब व्हाट्सऐप अपडेट या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेंगे. WhatsApp के इस कदम का उद्देश्य ऐप के परफॉरमेंस और सुरक्षा को बढ़ाना है, लेकिन अपडेट के बाद कुछ यूजर्स फोन में इस ऐप का उपयोग नहीं कर पाएंगे. WhatsApp यूज करने के उन्हें नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा.
किन स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा सपोर्ट?
WhatsApp ने बदलाव किया है जिसकी वजह से कई पुराने फोन अब WhatsApp चला नहीं पाएंगे. इनमें कई जाने-माने फोन शामिल हैं, उदाहरण के लिए Samsung के कुछ पुराने Galaxy मॉडल और Motorola के Moto G और Moto X. यहां तक कि Apple के iPhone 6 और iPhone SE जैसे कुछ अपेक्षाकृत नए फोन भी अब WhatsApp को सपोर्ट नहीं करेंगे. Huawei, Lenovo, Sony और LG के भी कई फोन प्रभावित हैं.
Samsung: Galaxy Ace Plus, Galaxy Core, Galaxy Express 2, Galaxy Grand, Galaxy Note 3, Galaxy S3 Mini, Galaxy S4 Active, Galaxy S4 Mini, Galaxy S4 Zoom
Motorola: Moto G, Moto X
Apple: iPhone 5, iPhone 6, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone SE
Huawei: Ascend P6 S, Ascend G525, Huawei C199, Huawei GX1s, Huawei Y625
Lenovo: Lenovo 46600, Lenovo A858T, Lenovo P70, Lenovo S890
Sony: Xperia Z1, Xperia E3
LG: Optimus 4X HD, Optimus G, Optimus G Pro, Optimus L7
पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चेलगा WhatsApp
WhatsApp ने एलान किया है कि वो अपने ऐप को चलाने के लिए जरूरी चीजो को बदल रहा है ताकि यूजर को लेटेस्ट सुरक्षा और नई सुविधाएं मिलती रहें. अब WhatsApp सिर्फ उन्हीं फोन पर चलेगा जिनमें Android 5.0 या उससे ऊपर का वर्जन हो या फिर iPhone जिनमें iOS 12 या उससे ऊपर का वर्जन हो. इसका मतलब है कि इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन अब ज़रूरी अपडेट नहीं प्राप्त कर पाएंगे, जिससे उनके सुरक्षा में खतरा बना रहेगा.
अगर ये फोन हैं तो क्या करें?
अगर आपका फोन भी पुरानी तकनीक वाला है तो आपको जल्द ही नया फोन लेने के बारे में सोचना चाहिए. पुराने फोन पर WhatsApp चलाने से न सिर्फ नई सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी बल्कि आपके मैसेज, कॉल और डेटा भी सुरक्षित नहीं रहेंगे. ये पता करने के लिए कि आपका फोन प्रभावित है या नहीं, आप WhatsApp की वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट देख सकते हैं. अगर आपका फोन उस लिस्ट में है तो जल्दी ही नया फोन लेने की तैयारी कर लें.
टैग्स