होम / टेक / WhatsApp ने लॉन्च कर दिया ये धांसू फीचर, स्टेटस भी लाइक कर सकेंगे यूजर्स

WhatsApp ने लॉन्च कर दिया ये धांसू फीचर, स्टेटस भी लाइक कर सकेंगे यूजर्स

पहले आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को देख सकते थे या मन होने पर उस पर रिप्लाई कर देते थे. अब आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को लाइक कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मैसेज, वीडियो या फोटो भेजने के लिए बड़ी संख्या में लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. समय बदला तो लोगों को इसके जरिए कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा भी मिली. इसी बीच व्हाटसअप के बढ़ते यूजर्स को देखते हुए कंपनी आए दिन एक से एक नए फीचर लेकर आ रही है. इसी कड़ी में व्हाट्सऐप ने स्टेटस में एक और फीचर जोड़ा है, ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो सके.

कैसे काम करता है नया फीचर?

दरअसल, पहले आप किसी के व्हाट्सऐप स्टेटस को देख सकते थे या मन होने पर उस पर रिप्लाई कर देते थे. अब कंपनी ने इसमें एक नया फीचर ऐडऑन किया है. जिससे अब आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को लाइक कर सकते हैं. यह फीचर पहले से मौजूद रिप्लाई बटन के बगल में एक दिल के आकार के आइकन के रूप में दिखाई देगा.

कैसे लाइक कर सकेंगे स्टेटस?

व्हाट्सऐप स्टेटस के नीचे रिप्लाई के ऑप्शन के बगल में एक दिल का इमेज बना होगा, जहां क्लिक करके आप किसी के व्हाटसअप स्टेटस को लाइक कर पाएंगे. व्हाट्सऐप स्टेटस को लाइक करते ही दिल का कलर ग्रीन हो जाएगा. इसके साथ ही जिस यूजर के स्टेटस को आप लाइक करेंगे, वह जब अपना स्टेटस पर यह देखने के लिए क्लिक करेगा कि उसका स्टेटस किस-किस ने देखा तो उसके स्टेटस पर ग्रीन कलर में दिल का इमोजी फ्लोट होते हुए नजर आएगा. एंड्रॉइड, आईओएस और अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सअप को डाउनलोड कर संदेश का आदान-प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस एप्लिकेशन की शुरुआत 2009 में हुई थी, तब से यह दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है. व्हाट्सऐप में संदेश भेजने के अलावा वीडियो और वॉइस कॉल, ग्रुप चैट की भी सुविधा है. इसके अलावा यूजर्स के मैसेज और कॉल को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन भी प्रदान की जाती है. व्हाट्सऐप का उपयोग दुनियाभर में किया जा सकता है.

Meta AI से WhatsApp पर चैट करना होगा आसान

बता दें कि व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए मेटा एआई चैटबॉट को लेकर एक नए वॉइस मोड फीचर पर काम कर रहा है. ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है और बीटा टेस्टर्स के पास अभी नहीं आया है. वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो (WABetaInfo) की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के नए फीचर के साथ यूजर्स एआई चैटबॉट के साथ अपनी आवाज को इस्तेमाल कर टू-वे कन्वर्सेशन कर पाएंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

28 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago