होम / टेक / WhatsApp ने बैन किए लाखों अकाउंट, जानें क्यों लिया गया ये एक्शन?

WhatsApp ने बैन किए लाखों अकाउंट, जानें क्यों लिया गया ये एक्शन?

WhatsApp ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने 75 लाख यूजर्स के अकाउंट बैन कर दिए हैं. इनमें एक लाख से अधिक ऐसे अकाउंट हैं, जो हमेशा के लिए बैन कर दिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सएप (WhatsApp) ने आईटी नियम 2021 के उल्लंघन के चलते लाखों व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट बैन कर दिए हैं. हालांकि अगर आपका अकाउंट गलती से बैन हो गया है, तो उसके खिलाफ आप रिव्यू के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं व्हाट्सएप ने क्यों और कितने अकाउंट्स बैन किए हैं, वहीं अगर आपको अपना अकाउंट बैन होने से बचाना है तो क्या करना चाहिए? 

कितने लाख अकाउंट हुए बैन? 
व्हाट्सएप की ओर से एक बड़ा एक्शन लिया गया है, जिसके तहत करीब 76 लाख व्हाट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 फरवरी से लेकर 29 फरवरी के दौरान करीब 7,628,000 व्हाट्सएप अकाउंट बैन किए गए हैं. इनमें से 1,424,000 अकाउंट को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है.

इन लोगों के अकाउंट हुए बैन
मेटा ओन्ड व्हाट्सएप का कहना है कि उसकी ओर से आईटी नियम 2021 के उल्लंघन के आरोप फरवरी माह में 76 लाख व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया गया है. बता दें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के भारत में करीब 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. रिपोर्ट की मानें तो फरवरी में देश में रिकॉर्ड 16,618 शिकायत दर्ज की गई. साथ ही रिकॉर्ड संख्या में कार्रवाई की गई. इससे पहले जनवरी माह में 6,728,000 वॉट्सऐप अकाउंट को बैन किया गया था.

इन बातों का रखें ध्यान 

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपको भी अपना अकाउंट बैन होने से बचाना है तो किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचें और फेक मैसेज को क्रॉसचेक करके ही आगे फॉरवर्ड करें, किसी की निजता के उल्लंन वाले मैसेज को न करें,जान से मारने या फिर धमकी देने वाले मैसेज न करें, किसी को परेशान करने वाले मैसेज न करें. 

गलती से अकाउंट बैन हुआ है तो ये करें 
अगर आपका अकाउंट गलती से बैन हो गया है, तो आप व्हाट्सएप ईमेल करके रिव्यू रिक्वेस्ट कर सकते हैं. ऐसा करने पर आपको SMS से 6 डिजिट रजिस्ट्रेशन कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको शिकायत के खिलाफ कुछ दस्तावेज दर्ज करने होंगे.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago