होम / टेक / क्या है Dark Pattern, जानिए कैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को इसमें फंसाते हैं?

क्या है Dark Pattern, जानिए कैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को इसमें फंसाते हैं?

ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को अपने जाल में फंसाने के लिए डार्क पैटर्न (Dark Pattern) का जमकर इस्तेमाल करती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के समय में लोगों को खाना मंगाना हो या शॉपिंग करनी हो, तो वह कहीं बाहर निकलने से पहले ऐप्स और वेबसाइट्स पर स्क्रोल करते हैं. इसका कारण यही है कि इन ऐप्स और वेबसाइट के जरिए लोग घर बैठे आसानी से कुछ भी मंगा सकते हैं. इसी बात का फायदा उठाकर ई-कॉमर्स, कैब सर्विस और तमाम ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को अपने जाल में फंसाते हैं. ये प्लेटफॉर्म अपने मुनाफे के लिए डार्क पैटर्न का इस्तेमाल करके ग्राहकों से बेफिजूल की खरीदारी करवाते हैं. अगर आपको इस डार्क पैटर्न के बारे में जानकारी नहीं है, तो हम इसकी पूरी जानकारी देते हैं और इसकी पहचान करने का तरीका भी बताते हैं. 

क्या है डार्क पैटर्न?
इन दिनों डार्क पैटर्न (Dark Pattern) के जरिए ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को भ्रमित करके अपना मुनाफा कमा रही हैं. दरअसल हमें जो चीज खरीदनी होती है उसे मंगा लेते हैं और कुछ चीजों को कार्ड में एड कर लेते हैं, जिसका इस्तेमाल ये कंपनियां करती हैं. ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए भ्रामक विज्ञापन दिखाकर खरीदारी के लिए मजबूर किया जाता है, जो चीज हमारे कार्ड में एड होती है, उससे रिलेटेड नोटिफिकेशन बार-बार हमारे पास भेजे जाते हैं. वहीं, आपने लिमिटेड डील भी खूब सुना होगा. ग्राहकों को दिखाया जाता है कि जिस चीज को उन्होंने कार्ड में एड कर रखा है, उस पर डील कभी भी खत्म हो सकती है. बस इसी में ज्यादातर लोग फंस जाते हैं और खरीद लेते हैं. असल में इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं, बल्कि इसका इस्तेमाल कंपनियां अपना सामान ज्यादा से ज्यादा बेचने के लिए करती हैं. इसे सामान्य भाषा में डार्क पैटर्न कहा जाता है.

डार्क पैटर्न का इस्तेमाल गलत
डार्क पैटर्न का इस्तेमाल करके ई-कॉमर्स या दूसरी तरह की कंपनियां ग्राहकों को गुमराह करती है, उन्हें सामान खरीदने के लिए मैन्युपलेट किया जाता है, जोकि सही नहीं है. कंपनियों के इस पैटर्न को देखते हुए पिछले दिनों ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर रोक भी लगा दी गई. हालांकि इसके बावजूद भी कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो डार्क पैटर्न का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं.

ऐसे करें डार्क पैटर्न की पहचान
ऐप या वेबसाइट आपको डार्क पैटर्न में फंसा रहा है या नहीं. इसे परखने के लिए कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है.
1. किसी ऐप या वेबसाइट पर विज्ञापन पॉप-अप होने पर उसे रिमूव करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा तो समझ लीजिए ऐप या साइट डार्क पैटर्न का इस्तेमाल कर रही है. अक्सर विज्ञापन रिमूव करने का ऑप्शन बहुत छोटे में होता है, जो दिखता भी नहीं है.
2. कई ऐसे प्रोडक्ट होते हैं, जिन पर लिखा होता है लिमिटेड डील, यानी अगर प्रोडक्ट को समय रहते नहीं खरीदा गया तो डील मिस हो जाएगी. इसमें बहुत लोग फंस जाते हैं और झट से खरीदारी कर लेते हैं, जबकि लोगों को मूर्ख बनाने का कंपनियों के लिए सिर्फ ये एक जरिया भर है.
3. साइन-अप प्रोसेस आसान लेकिन साइन आउट प्रोसेस जटिल, जी हां, कुछ ऐसे ऐप और वेबसाइट हैं, जिन पर लॉग इन करना आसान होता है, लेकिन जब बात साइन-आउट करने की आती है तो दू-दूर तक ऑप्शन नहीं दिखता, तो ये सभी डार्क पैटर्न है.  

इसे भी पढ़ें-इस तारीख तक कर सकते हैं SBI अमृत कलश FD में निवेश, मिल रहा 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज!


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago