होम / टेक / ऐसा क्‍या हुआ कि आज ऑफलाइन तरीके से ही काम करेगा SBI, नहीं चलेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं

ऐसा क्‍या हुआ कि आज ऑफलाइन तरीके से ही काम करेगा SBI, नहीं चलेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं

एसबीआई की ओर से कहा गया है कि आज दोपहर 1 घंटे के लिए उसकी कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी. हालांकि बैंक ने साफ कर दिया है कि एटीएम और यूपीआई लाइट चलता रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि आज उसकी ऑनलाइन सेवाओं से काम नहीं हो पाएगा. एसबीआई (SBI) की ओर से अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है कि आज कुछ घंटे के लिए उसकी ऑनलाइन सेवाएं जैसे योनो (YONO), नेट बैंकिंग, सहित योनो बिजनेस की सेवाएं काम नहीं करेंगी. हालांकि एसबीआई (SBI) ने साफ कर दिया है कि योनो एटीएम (YONO ATM) और यूपीआई लाइट (UPI Lite) पहले की तरह काम करते रहेंगे. 

इतने बजे से इतने तक नहीं चलेंगी सेवाएं

एसबीआई की ओर से कहा गया है कि निर्धारित गतिविधि के कारण आज दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक एसबीआई (SBI) की इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट (YONO Lite), योनो बिजनेस ( YONO Business) वेब (Web) और मोबाइल ऐप, योनो (YONO) और यूपीआई (UPI) सेवाएं 23 मार्च को उपलब्‍ध नहीं रहेंगी. एसबीआई के पास मौजूदा समय में 81 हजार से ज्‍यादा BC आउटलेट के साथ 22400 शाखाएं, 65000 एटीएम और एडीएमडब्‍ल्‍यू का नेटवर्क है. बैंक ने ये जानकारी अपने तिमाही नतीजों में दी थी. 

अकेले योनो से जुड़े हैं SBI के इतने ग्राहक 

एसबीआई (SBI) का मोबाइल बैंकिंग ऐप YONO के पास 7.5 करोड़ उपभोक्‍ता हैं. बैंक ने ये भी बताया था कि उसने योनो के माध्‍यम से 59 प्रतिशत नए खाते खोले हैं. दिसंबर में खत्‍म हुई तीसरी तिमाही में बैंक ने 33.1 लाख नए योनो पंजीकरण देखे हैं. डिजिटल लोन के माध्‍यम से बैंक ने बड़ी संख्‍या में व्‍यक्तिगत लोन जिसे पर्सनल लोन भी कहा जाता है वो दिए हैं. एसबीआई (SBI) ने तीसरी तिमाही में योनो (YONO) के माध्‍यम से 8428 करोड़ रुपये भी जुटाए हैं. 

देश का तीसरा सबसे अमीर बैंक है SBI 

एसबीआई (SBI) देश का तीसरा सबसे अमीर बैंक है. SBI का बाजार पूंजीकरण अर्थात मार्केट कैप 6.66 लाख करोड़ रुपये है. अगर बैंक के शेयर पर नजर डालें तो उसकी आज की स्थिति 746.50 रुपये है. शुक्रवार को शेयर में 0.30 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. एसबीआई देश में 24000 से ज्‍यादा शाखाओं से लेकर 62 हजार एटीएम के मामले में नंबर वन बैंक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

4 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 hours ago