होम / टेक / IPhone यूजर्स के लिए चेतावनी जारी, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम, बचने के लिए करें ये काम

iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी जारी, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम, बचने के लिए करें ये काम

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple यूजर्स के लिए सख्त चेतावनी जारी की है. Apple के कई डिवाइस की सिक्योरिटी खतरे में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Apple ने हाल ही में अपनी नई iPhone 16 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन इसी बीच, भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने Apple के कई प्रोडक्ट्स में गंभीर Security Vulnerabilities का पता लगाया है. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर सकते हैं और आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं, आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं या यहां तक कि आपके डिवाइस पर कंट्रोल भी कर सकते हैं.

कौन से Apple प्रोडक्ट हुए प्रभावित?

एडवाइजरी के अनुसार, iOS, macOS और iPadOS समेत अन्य सॉफ्टवेयर वर्जन में कई खामियां मौजूद हैं. ये खामियां दूर बैठे हमलावर को डिवाइस तक एक्सेस प्राप्त करने और मनमाना कोड एग्जीक्यूट करने की अनुमति दे सकती है. ये खामियां iOS 18, iPadOS 17.7, macOS 14.7 और अन्य से पहले के वर्जन को प्रभावित करती हैं. इसमें tvOS: 18 से पहले के वर्जन, watchOS: 11 से पहले के वर्जन, Safari: 18 से पहले के वर्जन,  Xcode: 16 से पहले के वर्जन, visionOS: 2 से पहले के वर्जन, Xcode: 16 से पहले के वर्जन और visionOS: 2 से पहले के वर्जन शामिल हैं.

लिस्ट में ये डिवाइस शामिल

iOS: 18 और 17.7 से पहले के वर्जन
iPadOS: 18 और 17.7 से पहले के वर्जन
macOS Sonoma: 14.7 से पहले के वर्जन
macOS Ventura: 13.7 से पहले के वर्जन
macOS Sequoia: 15 से पहले के वर्जन
tvOS: 18 से पहले के वर्जन
watchOS: 11 से पहले के वर्जन
Safari: 18 से पहले के वर्जन
Xcode: 16 से पहले के वर्जन
visionOS: 2 से पहले के वर्जन

हो सकते हैं कई तरह के हमले…

इन खामियां का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस पर कई तरह के हमले कर सकते हैं, जैसे:

•    निजी जानकारी चुराना: हैकर्स आपके फोटो, वीडियो, मैसेज और अन्य सेंसिटिव डेटा तक पहुंच सकते हैं. 
•    डिवाइस को नुकसान पहुंचाना: हैकर्स आपके डिवाइस को क्रैश कर सकते हैं या उसे पूरी तरह से बेकार बना सकते हैं.
•    डिवाइस पर कंट्रोल: हैकर्स आपके डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे कि आपके कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करना.
•    नेटवर्क पर अटैक: हैकर्स आपके डिवाइस को अन्य डिवाइस या नेटवर्क पर हमला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

तो अब कैसे रखें खुद को सेफ?

•    अपने डिवाइस को अपडेट करें: Apple ने इन खामियों को ठीक करने के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए हैं. अपने iPhone, iPad, Mac और अन्य Apple डिवाइस को जल्द से जल्द लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करें.
•    सावधान रहें: Unknown सोर्स से ऐप्स डाउनलोड न करें और सस्पीशियस लिंक पर क्लिक न करें.
•    स्ट्रांग पासवर्ड: अपने Apple ID और अन्य ऑनलाइन अकाउंट के लिए स्ट्रांग पासवर्ड सेट करें.
•    टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन: अपने Apple ID के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन सेट करें ताकि आपकी सिक्योरिटी बढ़ जाए.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

34 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago