होम / टेक / Vivo ने लॉन्च किया भारत का सबसे स्लिम और हल्का फोल्डेबल फोन, जानें कीमत और पावरफुल फीचर्स

Vivo ने लॉन्च किया भारत का सबसे स्लिम और हल्का फोल्डेबल फोन, जानें कीमत और पावरफुल फीचर्स

Vivo ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है. Vivo का यह मुड़ने वाला फोन वनप्लस ओपन और सैमसंग के फोल्डेबल फोन टक्कर देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने पहले फोल्डेबल फोन के रूप में Vivo X Fold3 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह फोल्डेबल वाला फोन काफी स्टाइलिश और कई दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें Samsung E7 मटेरियल के साथ 8.03 इंच 2K+ 120Hz LTPO स्क्रीन है. जबकि, कवर डिस्प्ले 6.53 इंच की है, जो 120Hz LTPO पैनल है. आइए वीवो के इस फोल्डेबल फोन की कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं.

Vivo X Fold3 Pro की डिस्प्ले

Vivo X Fold3 Pro की मेन स्क्रीन का साइज 8.03 इंच है, जो फोल्ड होने पर 6.53 इंच की हो जाती है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 पीक ब्राइटनेस है. इसमें स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही हैंडसेट में 50MP का ऑप्टिकल इमेज सेंसर, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. इसमें V3 इमेजिंग चिप भी लगी है. इस फोन में Zeiss Telephoto कैमरा है. इसे आप 24mm, 35mm, 50mm, 85mm, 100mm तक की पिकचर्स क्लिक कर सकते हैं और 1X, 5X, 10X तक जूम कर सकते हैं..   

Vivo X Fold3 Pro की डिजाइन

Vivo X Fold3 Pro की डिजाइन काफी यूनीक है. कंपनी के मुताबिक ये भारत का पहला हल्का और पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. इसको जब फोल्ड करते हैं तो इसका साइज Measure है 1.12 cm. वहीं थिकनेस इसमें 11.2 mm है. (India's Slimmest Fold) इसके Hinges काफी स्ट्रॉन्ग हैं. कंपनी दावा करती है कि आप इसे 12 साल तक हर दिन 100 से ज्यादा बार फोल्ड कर सकते है.

बड़े बदलाव की तैयारी, 10 डिजिट से ज्यादा का हो जाएगा मोबाइल नंबर!

Vivo के इस फोन में हैं तमाम AI फीचर्स
 
इस फोन में आपको तमाम AI फीचर्स मिल रहे हैं. कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर इस फोन में Gemini AI का सपोर्ट जोड़ा है. यूजर्स को इसमें AI Note Assist, AI Transcript Assist, AI Screen Translation जैसे फीचर्स मिलते हैं. इनका इस्तेमाल करके आप अपने ऑफिस, पर्सनल काम के लिए हेल्प ले सकते हैं. हालांकि Vivo ने इन AI फीचर्स को इंट्रोड्यूस करते हुए ये साफ कर दिया है AI फीचर्स की तरफ से जो भी कंटेंट प्रोवाइड कराया जाएगा उस कमिटमेंट की वो कोई गांरटी नहीं लेता.   

फोन की कीमत और वेरिएंट

Vivo X Fold3 Pro को भारतीय बाजार में सिंगल 16GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,59,999 रुपए है. यह सेलेस्टियल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है और फोन 13 जून से वीवो इंडिया ईस्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसके वीवो 50W वायरलेस चार्जर की कीमत 5,599 रुपए है और यह 17 जून से वीवो इंडिया ईस्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

पावरफुल बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo X Fold3 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5700mAh बैटरी दी गई है. चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि वायरलेस फास्ट चार्जर से फोन 35 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा और यह फोन देश में सबसे बड़ी बैटरी ऑफर करने वाला फोल्डेबल फोन है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

13 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

41 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago