होम / टेक / बड़े बदलाव की तैयारी, 10 डिजिट से ज्यादा का हो जाएगा मोबाइल नंबर!

बड़े बदलाव की तैयारी, 10 डिजिट से ज्यादा का हो जाएगा मोबाइल नंबर!

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया बड़े बदलाव पर काम कर रही है. इसके तहत मोबाइल नंबर बदले जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आने वाले समय में आपको फोन नंबर याद रखने के लिए दिमाग पर ज्यादा जोर डालना पड़ेगा, क्योंकि 10 अंकों वाला नंबर और लंबा होने जा रहा है. दरअसल, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) मोबाइल नंबरों में बदलाव की योजना पर काम कर रही है. ट्राई ने इस संबंध में सलाह भी मांगी है. लगातार बढ़ते मोबाइल यूजर्स सहित तमाम तरह की चुनौतियों के मद्देनजर ट्राई ने नेशनल नंबरिंग प्लान को रिवाइस करने का फैसला लिया है. इससे पहले 2003 में भी ऐसा फैसला लिया गया था.

डेडलाइन निर्धारित नहीं
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि TRAI राष्ट्रीय नंबरिंग योजना के संशोधन पर परामर्श पत्र जारी किया है. लगातार बढ़ते मोबाइल यूजर्स और 5G नेटवर्क आने के बाद मोबाइल नंबरिंग में सामने आ रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए नेशनल नंबरिंग प्लान को रिवाइस करने का फैसला लिया गया है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ऐसा कब तक करने की योजना है.  

85% बढ़े सब्सक्राइबर
दरअसल, सब्सक्राइबर्स की बढ़ती संख्या की वजह से टेलीकॉम कंपनियों के लिए चुनौती लगातार बढ़ रही है. वर्तमान में 1,199.28 मिलियन टेलीफोन सब्सक्राइबर हैं. इस साल 31 मार्च तक सब्सक्राइबर्स की संख्या में करीब 85 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. TRAI के अनुसार, देशभर में 750 मिलियन टेलीफोन कनेक्शन के लिए वर्ष 2003 में नंबरिंग रिसोर्स एलोकेट किया गया था. जबकि 21 साल बाद, नंबरिंग रिसोर्स जोखिम के दायरे में आ गया है. क्योंकि नेटवर्क प्रोवाइडर्स की तरफ से सर्विस का दायरा लगातार बढ़ रहा है और सब्सक्राइबर भी बढ़ रहे हैं.

कितना हो सकता है बदलाव?
ट्राई द्वारा मोबाइल नंबरों की संख्या में क्या बदलाव किया जाएगा, इसे लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोबाइल नंबर की संख्या 10 से बढ़ाई जा सकती है. इसे 11 से लेकर 13 नंबर तक किया जा सकता है. यदि ऐसा होता है तो आपको मोबाइल नंबर याद रखने के लिए अपने दिमाग पर पहले से ज्यादा जोर डालना होगा. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने इस पर सभी से सलाह मांगी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

2 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 minutes ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

38 minutes ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

8 hours ago