होम / टेक / TRAI और DoT का चला डंडा, 3.5 लाख फोन नंबर काटे, 237000 मोबाइल हैंडसैट ब्लॉक

TRAI और DoT का चला डंडा, 3.5 लाख फोन नंबर काटे, 237000 मोबाइल हैंडसैट ब्लॉक

हाल ही में लोगों ने पोर्टल के माध्यम से देशभर में 106912 नंबरों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनमें 90,769 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

TRAI और DoT ने एक बार फिर से सख्ती दिखाते हुए लाखों मोबाइल नंबर को बंद कर दिया है. दूरसंचार विभाग और दूरसंचार नियामक ने इसके अलावा 50 कंपनियों को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है. सरकार फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने के लिए पिछले कुछ महीने में 1 करोड़ से ज्यादा सिम कार्ड को ब्लॉक कर चुकी है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी. TRAI इसके अलावा 1 अक्टूबर 2024 से नई पॉलिसी भी लागू कर रहा है, जिसमें यूजर्स को फर्जी लिंक वाले मैसेज और स्पैम कॉल रिसीव नहीं होंगे.

3.5 लाख नंबर हुए बंद

टेलीकॉम मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग और TRAI की इस बड़ी कार्रवाई के बारे में जानकारी शेयर की है. मंत्रालय ने कहा कि सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत बनी हुई है! DoT और TRAI ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सहयोगात्मक उपाय किए हैं. स्पैम कॉल करने वालों के खिलाफ एक ऐतिहासिक कार्रवाई में 3.5 लाख से अधिक नंबर बंद कर दिए गए हैं और 50 संस्थानों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. मंत्रालय ने आगे कहा कि हमारे Sanchar Saathi पोर्टल के माध्यम से, 1 करोड़ से अधिक फ्रॉड वाले मोबाइल कनेक्शन भी काटे गए हैं. ये व्यापक प्रयास निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने, यूजर्स संतुष्टि बढ़ाने और भारत में दूरसंचार क्षेत्र के समग्र विकास और परिवर्तन का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

TRAI और DoT का चला डंडा

दूरसंचार विभाग के प्रेस रिलीज के मुताबिक, DoT और TRAI मिलकर स्पैम फ्री क्वालिटी टेलीकॉम सर्विस के लिए प्रयारत हैं. दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को स्पैम कॉल के लिए जारी किए गए बल्क कनेक्शन, रोबोटिक कॉल्स और प्री-रिकॉर्डेड कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. पिछले 15 दिनों में 3.5 लाख ऐसे नंबर को ब्लॉक कर दिया गया है. इसके अलावा 50 कंपनियों को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है. यही नहीं, 3.5 लाख बिना सत्यापित SMS हेडर और 12 लाख कॉन्टेंट टेम्पलेट भी ब्लॉक किए गए हैं.

DoT द्वारा लॉन्च किए गए ऑनलाइन संचार साथी पोर्टल के जरिए अब तक 1 करोड़ फर्जी नंबर को बंद किया जा चुका है. यही नहीं सरकार ने 2.27 लाख मोबाइल हैंडसेट को भी ब्लॉक कर दिया है. इन मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल फर्जी कॉल्स के लिए किया गया था. दूरसंचार विभाग 1 अक्टूबर 2024 से क्वालिटी सर्विस प्रदान करने के लिए नई पॉलिसी लागू करने वाला है. साथ ही, 1 अप्रैल 2025 से क्वालिटी ऑफ सर्विस की हर महीने मॉनिटरिंग की जाएगी. अभी यह हर तीन महीने में किया जाता है.

आप भी दर्ज कराएं शिकायत

अगर आपको भी अनचाही संदिग्ध कॉल, एसएमएस या व्हाट्सऐप प्राप्त हो रहे हैं तो आप भी https//sancharsaathi.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें आपको विस्तृत ब्योरा देना होगा. जैसे किस नंबर से कब कॉल आई क्या जानकारी आपसे मांगी गई या आपको दी गई. साइबर ठगों द्वारा भेजे गए एसएमएस और व्हाट्सऐप का स्क्रिन शॉट भी संलग्न करें. इसके साथ ही, दूरसंचार विभाग ऐसे मामले को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से भी देखता है. इसलिए आप https//www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

11 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

36 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

17 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

15 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago